12/01/2026
आज का छात्र, कल का भविष्य —
पढ़ेगी दिल्ली, बढ़ेगी दिल्ली।
न्यू अशोक नगर में केशव माधव यूथ स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित कला प्रतियोगिता में बतौर अतिथि छात्रों को संबोधित करने का अवसर मिला।
इन प्रतिभाशाली बच्चों की आँखों में सपने, मन में आत्मविश्वास और चेहरे पर मुस्कान देखकर विश्वास और भी दृढ़ हुआ कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
मैंने साथियों से कहा —
युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आँखों में सपने होते हैं।
सकारात्मक सोच के साथ जब हम अपने लक्ष्य पर फोकस करते हैं, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं रहती। निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है।
आप सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
आपका हर कदम, देश के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
Adv Pooja Arora Adv Vaibhav Virendr Jain