Advocate Council of India

Advocate Council of India अधिवक्ता शक्ति राष्ट्र शक्ति

राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामले में मृत विद्युत कर्मचारी की पत्नी की मासिक सैलरी से 25% राशि काटकर ...
24/09/2026

राजस्थान हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामले में मृत विद्युत कर्मचारी की पत्नी की मासिक सैलरी से 25% राशि काटकर उसकी सास के खाते में जमा करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए है और बहू ने नियुक्ति के समय सास-ससुर की देखभाल का शपथ पत्र दिया था.

24/09/2026
ज्ञानेश कुमार की जय हो! 2 गुजरातियों के संरक्षण में ऐसा चमत्कार शायद सिर्फ ज्ञानेश कुमार के दौर में ही संभव है!नंदीग्राम...
24/09/2026

ज्ञानेश कुमार की जय हो!

2 गुजरातियों के संरक्षण में ऐसा चमत्कार शायद सिर्फ ज्ञानेश कुमार के दौर में ही संभव है!

नंदीग्राम से भाजपा प्रत्याशी हासीरानी रथ के शपथपत्र में अगर उम्र 60 वर्ष और 10वीं पास करने का वर्ष 1965 दर्ज है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है—

जन्म से एक साल पहले ही 10वीं पास कैसे? 🤔

नामांकन भी अप्रूव हो चुका है...

अब चुनाव आयोग बताए—यह चमत्कार है, टाइपिंग की गलती है या कुछ और?

#ज्ञानेश_कुमार

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा की DM मेधा रूपम से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान ऑडियो बंद कर दिया।नोएडा में विरोध-प्रदर्शन के द...
23/09/2026

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा की DM मेधा रूपम से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान ऑडियो बंद कर दिया।

नोएडा में विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्र को कथित तौर पर अवैध रूप से हिरासत में रखने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के 5 लाख रुपये का मुआवजा DM की सैलरी से देने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई चल रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि निजी विश्वविद्यालयों को मुनाफ़ा कमाने वाली संस्था के तौर पर नहीं चलाया जा सकता है. अदालत ने द...
22/09/2026

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि निजी विश्वविद्यालयों को मुनाफ़ा कमाने वाली संस्था के तौर पर नहीं चलाया जा सकता है. अदालत ने देशभर के निजी विश्वविद्यालयों से पांच साल का ऑडिटेड वित्तीय ब्योरा, फीस, फंड के इस्तेमाल, शिक्षकों के वेतन और सरकारी रियायतों समेत कई जानकारियां मांगी हैं.

अमेरिका में 23 साल की एमिली नॉर्मंडिन पार्कर की मौत के मामले में उबर को 4 करोड़ डॉलर यानी करीब 380 करोड़ रुपये का मुआवजा...
22/09/2026

अमेरिका में 23 साल की एमिली नॉर्मंडिन पार्कर की मौत के मामले में उबर को 4 करोड़ डॉलर यानी करीब 380 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है. दरअसल, 2023 में एमिली अपनी दोस्त के साथ उबर से घर जा रही थीं. रास्ते में दोस्त की तबीयत खराब हो गई और उसने कार में उल्टी कर दी. आरोप है कि ड्राइवर ने हाईवे किनारे दोनों को उतार दिया. इसी दौरान एक गाड़ी की चपेट में आने से एमिली की मौत हो गई. अब मामले में कोर्ट ने कंपनी द्वारा पीड़ित परिवार को 4 करोड़ डॉलर यानी करीब 380 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है.

लेकिन विश्वगुरु तो हम है....

DD न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने कोर्ट में कहाCJP वर्कर को "देशद्रोही" बताने वाले सारे पोस्ट सोशल मीडिया से हटा ली हैं !
22/09/2026

DD न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने कोर्ट में कहा

CJP वर्कर को "देशद्रोही" बताने वाले सारे पोस्ट सोशल मीडिया से हटा ली हैं !

उत्तर प्रदेश-रघुराज प्रताप सिंह को CO जियाउल हत्याकांड मामले में CBI कोर्ट से राहत ,कार्यवाही समाप्त !!
19/09/2026

उत्तर प्रदेश-

रघुराज प्रताप सिंह को CO जियाउल हत्याकांड मामले में CBI कोर्ट से राहत ,कार्यवाही समाप्त !!

शौचालय के नाम पर मांगी थी 500 रुपये रिश्वत, पूर्व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 3 साल की जेलमध्य प्रदेश के छतरपुर में शौचालय निर्...
19/09/2026

शौचालय के नाम पर मांगी थी 500 रुपये रिश्वत, पूर्व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 3 साल की जेल

मध्य प्रदेश के छतरपुर में शौचालय निर्माण के नाम पर 500 रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में तत्कालीन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर नीलम तिवारी को अदालत ने तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। लोकायुक्त पुलिस ने 18 फरवरी 2020 को ट्रैप कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

अभियोजन के मुताबिक, नीलम तिवारी पर प्रत्येक शौचालय के एवज में 500 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच की और योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की थी।

करीब छह साल चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत ने नीलम तिवारी को मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल की जेल की सजा सुनाई। मामला सरकारी योजना से जुड़े काम के बदले रिश्वत मांगने से संबंधित था।

मंदिर चलाये जा रहे हैं या कम्पनी ?
19/09/2026

मंदिर चलाये जा रहे हैं या कम्पनी ?

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Council of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Advocate Council of India:

Shortcuts

Share