01/06/2023
In 2007, the Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007 was implemented by the Central Government.Under which parents and senior citizens are allowed to live their lives peacefully.In this Act, it is clearly said that if the child ignores their parents, or tortures their parents, then the parents can evict their child from their property.
Under this Act, any Aggrieved parents' may make a complaint application against their abused children to the concerned Deputy Commissioner and District Magistrate.Or they can file a petition against their children in the SDM court.After hearing from the SDM court, such children are evicted from their property.
केंद्र सरकार द्वारा 2007 में माता-पिता और वरिष्ठ
नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम (मेंटेनेंस एण्ड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एण्ड सीनियर सिटिजन एक्ट, 2007 को लागू किया गया।जिसके अन्तर्गत माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों को शांति से उनके जीवन जीने का अधिकार प्रदान किया गया। ऐसे में, इस कानून में कहा गया है कि यदि संतान माता-पिता की अनदेखी करता है, या उन्हें प्रताड़ित करता है तो माता-पिता अपने संतान को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं।
इस अधिनियम के तहत कोई भी पीड़ित (माता-पिता) डिप्टी कमिश्नर और जिला अधिकारी को एप्लिकेशन के माध्यम से दुर्व्यवहार करने वाले बच्चों के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं, या फिर एसडीएम कोर्ट में अपने बच्चों के खिलाफ वाद दायर कर सकते हैं। एसडीएम की ओर से सुनवाई के बाद ऐसी संतान को उनकी संपत्ति से बेदखल कर दिया जाता है।।