22/08/2026
आज बहुत संयोग की बात रही कि एक मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल असिस्टेंट डायरेक्टर गुर्जर राजेश पाटिल जी से उनके दिल्ली कार्यालय में मुलाकात हुई। बहुत दिन से चाह थी कि उनसे मुलाकात की जाए। फोन पर कई दफा बात हुई। बातों बातों में जब आगे बात बढ़ी तो मुझे लगा कि राजेश पाटिल नाम के एक और व्यक्ति मेरे पुराने जानकार हैं। थोड़ा सा और आगे बात बढ़ी तो पता चला कि अस्सी के दशक में राजेश पाटिल जी, जो कि कबड्डी के मध्य प्रदेश के बड़े खिलाड़ी थे और कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में उस वक्त उनकी पहचान थी।उस दौरान राजेश पाटिल जी से मेरी मुलाकात कुश्ती जगत के महान खिलाड़ी गुर्जर समाज के पहले हिंद केसरी खलीफा जसराम जी ने करवाई थी जब खलीफा जसराम जी दिल्ली कुश्ती संघ के अध्यक्ष हुआ करते थे। बड़ा संयोग है आज लगभग 42 साल के बाद जब राजेश पाटिल जी का भी डील-डॉल और सूरत बदल गयी और मेरा भी लगभग बदल गया। इतने सालों के बाद आज मुलाकात हुई एक बड़े अधिकारी के रूप में और पहले मिले थे एक बड़े खिलाड़ी के रूप मे , लेकिन आज भी वही आपनापन आत्मीयता ओर समर्पण की भावना कायम है ।Dhir Singh KasanaVirender KasanaGurjar SamajDr Harsh*ta Gurjar Mona