26/11/2024
मुझे आपको यह बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि मैंने कभी सपने मैं भी नहीं सोचा था कि इक दिन भारत के सीमांत ज़िले पिथौरागढ़ (मेरे ग्रह जनपद) से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी—3 तक (एलाइंस एअर) की फ्लाइट चलेगी ।
मैंने इन पैंतीस सालो में कई घोषणाएँ सुनी फ्लाइट भी चली किसी का दरवाज़ा हवा में खुल गया । ये फलाइट्स हिड़न एयरपोर्ट तक ही जाती थी ।
आज पहली बार हमारे युवा मुख्यमंत्री Singh Dhami श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिन रात मेहनत से एयर इंडिया की फ्लाइट चालू हो गई । अब यह कभी नहीं रुकेगी । क्यों की ये (भारत सरकार के द्वारा चलायी जा रही ) एयरलाइन है । मुझे भी 26.11.2024 को पहली बार इस एयरलाइन में बैठकर टी—3 एयरपोर्ट दिल्ली तक जाने का मोका मिला है ।
धन्यवाद ।
डॉ० मनोज गोरकेला