Vikram Deep Sharma

Vikram Deep Sharma Advocate ⚖️
Supreme Court of India 🇮🇳

21/08/2026
कभी सिविल सेवा की तैयारी करते वक्त जिस शख्स ने मॉक इंटरव्यू में एक छोटे से काम के लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगे जाने पर ...
13/08/2026

कभी सिविल सेवा की तैयारी करते वक्त जिस शख्स ने मॉक इंटरव्यू में एक छोटे से काम के लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगे जाने पर अपनी आपत्ति जताई थी, आज वही अधिकारी एक बड़े भ्रष्टाचार के मामले में फंस गए हैं. दरअसल, 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.वायरल हो रहे पुराने वीडियो में राहुल बंसल एक मॉक इंटरव्यू पैनल के सामने बैठे नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने देश में भ्रष्टाचार, प्रशासनिक कमियों और पुलिस सुधारों पर खुलकर बात की थी.

वीडियो में बंसल ने एक पुराना वाकया याद करते हुए बताया था कि कैसे उनके भाई को आईआईटी कानपुर में पढ़ाई के दौरान एक रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन के सिलसिले में अमेरिका जाना था. इसके लिए उन्हें तुरंत बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत थी. बंसल का आरोप था कि उस वक्त एक पंचायत अधिकारी ने कागजात जल्दी तैयार करने के एवज में उनसे 500 रुपए की रिश्वत मांगी थी.इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मुझे 500 रुपये की घूस देने में बहुत बुरा लगा था'. हालांकि, उसी इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि व्यवस्था में कुछ लोग भ्रष्ट हो सकते हैं, लेकिन इस आधार पर पूरी व्यवस्था को गलत नहीं ठहराया जा सकता.

| | | |

खजराना (इन्दौर, मध्य प्रदेश) थाने के पूर्व थाना प्रभारी और वर्तमान में राज्य साइबर सेल में पदस्थ निरीक्षक दिनेश वर्मा के...
07/08/2026

खजराना (इन्दौर, मध्य प्रदेश) थाने के पूर्व थाना प्रभारी और वर्तमान में राज्य साइबर सेल में पदस्थ निरीक्षक दिनेश वर्मा के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो गई है। इसके बाद इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। पॉकेट गवाह मामले में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर उन्हें निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद से घटाकर उप निरीक्षक (एसआई) बना दिया गया है। यह कार्रवाई तीन साल के लिए की गई है।

विभागीय जांच में कई आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस कमिश्नर ने यह आदेश जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद दिनेश वर्मा का पद उनके बैच के अधिकारियों से काफी पीछे हो गया है। उनके साथ भर्ती हुए कई अधिकारी अब डीएसपी के पद पर पहुंच चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक दिनेश वर्मा 31 अगस्त 2020 से 2 अगस्त 2023 तक खजराना थाने में थाना प्रभारी रहे। इसी दौरान दर्ज हुए कई मामलों की जांच में एक ही व्यक्ति को बार-बार गवाह बनाए जाने का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि इरशाद पुत्र अब्दुल हकीम को 742 मामलों में गवाह बनाया गया जबकि नवीन पुत्र रामचंद्र चौहान को 504 मामलों में गवाह के रूप में शामिल किया गया।

Good Business👍😊
23/07/2026

Good Business👍😊

Address

Supreme Court Of INDIA
Delhi
110001

Telephone

+919024578322

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vikram Deep Sharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Vikram Deep Sharma:

Shortcuts

Share