Passport Guidance

Passport Guidance Forms, guidance, paperwork etc. All paper work for all travel

19/02/2026
25/01/2026

आधार में जन्म तिथि सुधार हेतु पासपोर्ट मान्य है। आधार में जन्म तिथि हेतु एक्सपीरेड पासपोर्ट अमान्य है। पासपोर्ट एक्सपीरेड है तो जन्म तिथि प्रमाण हेतु आधार जरुरी। आधार सुधार हेतु वैलिड पासपोर्ट जरुरी। दोनों तरफ से बेवकूफी और परेशानी। लाखों के पासपोर्ट री इशू आवेदन आधार में मिसमैच से अटके हैं। आधार में DOB सुधार हेतु मृत पासपोर्ट मान्य होना चाहिए। Your Request/Grievance Registration Number is PRSEC/E/2026/0005638

20/01/2026

पासपोर्ट एक्सपायर होने के कई साल बाद री इशू हेतु आवेदन करने पर कोई जुरमाना पेनल्टी नहीं है। एक्सपायर के बाद उसे प्रयोग नहीं किया जा सकता। पासपोर्ट हमेशा चालू रखना अनिवार्य नहीं होता। ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर होने के बाद रीन्यू आवेदन पर जुरमाना, पेनल्टी होती है। यह अनुचित है, लूट है। DL हमेशा चालू रखना अनिवार्य नहीं होना चाहिए। एक्सपायर के बाद उसे प्रयोग नहीं किया जा सकता। DL चाहने पर बिना जुरमाना रीन्यू होना चाहिए। Your Request/Grievance Registration Number is PRSEC/E/2026/0004573

18/01/2026

आधार जन्म तिथि का प्रमाण नहीं है। अगर ड्राइविंग लाइसेंस, PAN डाटा या पासपोर्ट आदि में अलग जन्म तिथि है तो आवेदन में रूकावट आती है। आधार में जन्म तिथि सुधार सरल नहीं है। ड्राइविंग लाइसेंस, PAN डाटा या पासपोर्ट आदि में जन्म तिथि सही होने का बावजूद नागरिकों को आधार वाली DOB करवानी पड़ती है। आधार में DOB डालना बंद होना चाहिए। इस से नागरिकों को महा परेशानी हो रही है। Your Request/Grievance Registration Number is PRSEC/E/2026/0004183

05/01/2026

पासपोर्ट आवेदन हेतु जन्म तिथि प्रमाण जरुरी है। प्रमाण में PAN मान्य है। PAN में जन्म तिथि प्रमाण हेतु आधार जरुरी है। आधार जन्म तिथि का प्रमाण नहीं है। पासपोर्ट हेतु जन्म तिथि प्रमाण हेतु PAN स्वीकार करना मूर्खता है। जन्म तिथि का प्रमाण न होने पर शपथ पत्र लिया जा सकता है।
Your Request/Grievance Registration Number is PRSEC/E/2026/0001095

01/01/2026

भारत सरकार लुटेरी है। देश में लगभग हर किले में, टूरिस्ट प्लेस में, मार्किट में विदेशियों से कई गुना प्रवेश शुल्क लिया जाता है। यह मूर्खता है। विदेशों में विदेशियों से अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाता। अच्छे देशों में देसी, विदेशी का भेदभाव नहीं होता। भारत सरकार को विदेशियों को पासपोर्ट दिखाने पर 10 प्रतिशत छूट देनी चाहिए। इस से पर्यटन बढ़ेगा और मेहमान खुश रहेंगे। Your Request/Grievance Registration Number is PRSEC/E/2026/0000055

24/12/2025

भारत सरकार के आय कर विभाग द्वारा जारी अकाउंट नंबर स्थाई होता है। भारत सरकार द्वारा जारी आधार नंबर स्थाई होता है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट नंबर स्थाई नहीं होता है। 5 10 साल बाद पासपोर्ट नंबर बदल जाता है और हरेक को यह याद रखना कठिन होता है। पासपोर्ट नंबर स्थाई होना चाहिए। यह कठिन नहीं है। अब बुकलेट नंबर ही पासपोर्ट नंबर होता है। हर बुकलेट में पासपोर्ट नंबर फिर से टाइप किया जाता है। पासपोर्ट नंबर स्थाई रखा जा सकता है, बुकलेट नंबर जो भी हो। किसी भी नंबर की बुकलेट पर पासपोर्ट नंबर सेम रखना कठिन नहीं है। सरकार को जनहित में यह सुधार करना चाहिए। Your Request/Grievance Registration Number is PRSEC/E/2025/0073099

23/12/2025

बांग्ला देश महा अशांत है और भारत की सीमा काफी लम्बी है और पूरी तरह सील नहीं है।

13/12/2025

आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, वोटर कार्ड आदि में एड्रेस चेंज बिना कार्यालय गए संभव है। पासपोर्ट हेतु यह सुविधा नहीं है। पासपोर्ट में एड्रेस चेंज हेतु केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होना चाहिए और PSK जाने का बंधन नहीं होना चाहिए। RPO रिकॉर्ड वाली फोटो और सिग्नेचर से पासपोर्ट की नए पते वाली बुकलेट इशू कर सकते हैं। RPO चाहे तो नए पते की पुलिस वेरिफिकेशन करवा सकता है। जनहित में पासपोर्ट धारक को इस काम हेतु PSK नहीं बुलाना चाहिए।
​Your Request/Grievance Registration Number is PRSEC/E/2025/0070206

Address

Shop 17, Mini Market II, Milan Cinema Marg, New Moti Nagar, West
Delhi
110015

Opening Hours

Monday 7am - 10pm
Tuesday 7am - 10pm
Wednesday 7am - 10pm
Thursday 7am - 10pm
Friday 7am - 10pm
Saturday 7am - 10pm
Sunday 7am - 10pm

Telephone

+911125178183

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Passport Guidance posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Passport Guidance:

Share