04/10/2024
पूरा-पूरा साल मेहनत करके और लाखों रुपए कोचिंग संस्थानों में देने के बाद भी जब पूरा सिस्टम ही आपके खिलाफ हो तो मेरा मानना है कि बच्चों को यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना छोड़ देना चाहिए राजस्थान मैंस और UP मैंस के रिजल्ट दर्शाता है कि सिस्टमैटिक करप्शन जुडिशरी में भी फैल चुका है। पहले पेपर लीक की समस्या थी, अब मैंस लेवल पर भी, कॉपियां चेकिंग के टाइम पर भी करप्शन आ चुका है। जो बच्चा कई साल से जुडिशरी की तैयारी कर रहा हो और कई इंटरव्यू फेस कर चुका हो उसको लैंग्वेज पेपर्स में 00 नंबर देकर बाहर कर दिया गया है क्योंकि वह राजस्थान स्टेट से नहीं है। आउटसाइडर्स को बाहर करने की बड़ी साजिश रची गई है। जब पूरा सिस्टम ही आपके खिलाफ हो जाए तो आपको सिस्टम के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी या फिर इन परीक्षाओं की तैयारी छोड़ कर घर बैठ जाए।