Dheeraj Kumar

Dheeraj Kumar Dheeraj Kumar web designer and video creator.

धनतेरस हिंदुओं का त्यौहार है जो कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृ...
12/11/2020

धनतेरस हिंदुओं का त्यौहार है जो कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंथन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। इस साल यह त्यौहार 12 नवंबर की रात्रि से 13 नवंबर तक मनाया जाएगा। धन्वन्तरि जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथो में अमृत से भरा कलश था। भगवान धन्वन्तरि चूंकि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। कहीं कहीं लोकमान्यता के अनुसार यह भी कहा जाता है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की भी प्रथा है; जिसके सम्भव न हो पाने पर लोग चांदी के बने बर्तन खरीदते हैं। इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है जो शीतलता प्रदान करता है और मन में सन्तोष रूपी धन का वास होता है। लोग इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी, गणेश की पूजा हेतु मूर्ति भी खरीदते हैं।
धनतेरस की शाम घर के बाहर मुख्य द्वार पर और आंगन में दीप जलाने की प्रथा भी है। सभी देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:।निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥आप सभी को  'गणेश चतुर्थी' की हार्दिक शुभका...
22/08/2020

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
आप सभी को 'गणेश चतुर्थी' की हार्दिक शुभकामनाएं।

*रक्षाबंधन या राखी* का पर्व भाई-बहन के प्यार का त्योहार है, एक मामूली सा धागा जब भाई की कलाई पर बंधता है, तो वह एक अटूट ...
03/08/2020

*रक्षाबंधन या राखी* का पर्व भाई-बहन के प्यार का त्योहार है, एक मामूली सा धागा जब भाई की कलाई पर बंधता है, तो वह एक अटूट बंधन बन जाता है। इस वर्ष यह 3 अगस्त 2020 को यानि सावन के समापन के साथ पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा। राजस्थान में राखी भाभियों की चूड़ियों में भी बाँधी जाती है, जिसे चूड़ा राखी कहते हैं। तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और उड़ीसा के दक्षिण भारतीय ब्राह्मण इस पर्व को अवनि अवित्तम कहते हैं। रक्षाबंधन का इतिहास काफी पुराना है, जो देव युग, महाभारत काल और सिंधु घाटी की सभ्यता से जुड़ा हुआ है, राजपूतों को लड़ाई पर जाते वक्त महिलाएँ उनको माथे पर कुमकुम तिलक और हाथ पर रेशमी धागा बाँधती थीं। कहते हैं, मेवाड़ की रानी कर्मावती ने हुमायूँ को राखी भेज कर अपनी रक्षा की याचना की थी, और हुमायूँ ने मुसलमान होते हुए भी राखी की लाज रखी थी। सिकंदर की पत्नी ने राजा पुरु को राखी बांध कर अपना मुँहबोला भाई बनाया, और पुरु ने इसके धर्म को मानते हुए सिकंदर को जीवनदान दिया था। इस प्रकार राखी का यह पावन पर्व भारतवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष कोरोना महामारी के संकट को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को सावधानी से मनाने की आवश्यकता है। आप सभी को राखी पर्व की हार्दिक बधाई।

करता करे न कर सके गुरु करे सो होए,तीन लोक नो खंड में गुरु से बड़ा ना कोई!गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
05/07/2020

करता करे न कर सके गुरु करे सो होए,
तीन लोक नो खंड में गुरु से बड़ा ना कोई!
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

साहित्य, दर्शन व इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान और हर भारतीय युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की पुण्‍यतिथि पर को...
04/07/2020

साहित्य, दर्शन व इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान और हर भारतीय युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की पुण्‍यतिथि पर कोटि-कोटि नमन !

25/06/2020
अंतराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
21/06/2020

अंतराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

अब रोने से क्या फायदा पगले जब बोया पेड़ बबूल का तो आम कहा से आये
21/06/2020

अब रोने से क्या फायदा पगले जब बोया पेड़ बबूल का तो आम कहा से आये

Address

Delhi

Telephone

+919990887628

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dheeraj Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dheeraj Kumar:

Share

Category