18/07/2026
*एक बार ज़रूर पढ़ें और विचार करें!*
*शीर्षक: रेस्टोरेंट का बिल और देश का टैक्स सिस्टम (एक कड़वी सच्चाई)*
अडानी, अंबानी, टाटा जैसे उद्योगपतियों, व्यापारियों और इनकम टैक्स भरने वाली आम जनता को कोसने वालों के लिए वास्तविकता का एक अत्यंत सुंदर उदाहरण:
एक बार 10 दोस्त, जिनमें से कुछ अत्यंत गरीब, कुछ मध्यम वर्ग के और कुछ समृद्ध थे, एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए।
10 रुपये प्रति प्लेट के भाव से कुल बिल 100 रुपये आया।
होटल के मालिक ने तय किया कि बिल का बंटवारा देश की "कर प्रणाली (Tax System)" के अनुसार किया जाएगा, जो कि इस प्रकार था:
- पहले 4 अत्यंत गरीब: मुफ्त (0 रुपये)
- पाँचवाँ दोस्त (गरीब): 1 रुपया
- छठा दोस्त (निम्न मध्यम वर्ग): 3 रुपये
- सातवाँ दोस्त (मध्यम वर्ग): 7 रुपये
- आठवाँ दोस्त (उच्च मध्यम वर्ग): 12 रुपये
- नौवाँ दोस्त (उच्च वर्ग): 18 रुपये
- दसवाँ दोस्त (अति उच्च वर्ग): 59 रुपये
दशों दोस्तों को यह व्यवस्था बहुत पसंद आई और वे रोज़ उसी रेस्टोरेंट में खाना खाने लगे।
एक दिन, उनकी नियमितता को देखकर ढाबा मालिक ने कहा, “आप लोग मेरे बहुत अच्छे ग्राहक हैं, इसलिए मैं आपको कुल बिल पर 20 रुपये की छूट (डिस्काउंट) देता हूँ। अब आपका बिल 100 रुपये के बजाय केवल 80 रुपये होगा।” अब प्रश्न यह उठा कि इस छूट का लाभ सबको कैसे दिया जाए?
पहले चार दोस्त तो वैसे भी मुफ्त ही खा रहे थे। रेस्टोरेंट के मालिक ने एक न्यायसंगत रास्ता निकाला, जो इस प्रकार था:
- पहले 5 दोस्त: अब मुफ्त (0 रुपये) में खाएंगे।
- छठा दोस्त: 3 रुपये के बजाय 2 रुपये देगा (33% की बचत)।
- सातवाँ दोस्त: 7 रुपये के बजाय 5 रुपये देगा (28% की बचत)।
- आठवाँ दोस्त: 12 रुपये के बजाय 9 रुपये देगा (25% की बचत)।
- नौवाँ दोस्त: 18 रुपये के बजाय 14 रुपये देगा (22% की बचत)।
- दसवाँ दोस्त: 59 रुपये के बजाय 49 रुपये देगा (16% की बचत)।
अब कुल बिल 80 रुपये हो गया और सभी खुश होकर बाहर निकले। लेकिन बाहर आते ही वे आपस में तुलना करने लगे:
- छठा दोस्त बोला: "मुझे सिर्फ 1 रुपये की छूट मिली, जबकि उस पूँजीपति को पूरे 10 रुपये की छूट दे दी गई!
- पाँचवाँ दोस्त (जो अब मुफ्त खाकर आया था) बोला: "हाँ यार! उस अमीर को मुझसे 10 गुना ज़्यादा फायदा हुआ है।
- सातवाँ दोस्त बोला: "बिल्कुल सही! मुझे सिर्फ 2 रुपये का फायदा हुआ और उस उद्योगपति की जेब में सीधे 10 रुपये डाल दिए गए।
पहले 4 दोस्त (जो पहले भी मुफ्त खा रहे थे) बोले: तुम सबको तो कुछ न कुछ मिला, लेकिन हम गरीबों को इस छूट का कोई फायदा ही नहीं हुआ। व्यवस्था ही खराब है।
वे सब एक सुर में चिल्लाने लगे, “यह व्यवस्था सिर्फ पूँजीपतियों, उद्योगपतियों और अमीरों के लिए ही काम करती है।”ईर्ष्या और गुस्से में आकर उन सबने मिलकर 10वें दोस्त (अमीर व्यक्ति) को पीट दिया। आहत होकर वह अमीर व्यक्ति अपना इलाज कराने और रहने सिंगापुर चला गया।
अगले दिन, वह अमीर दोस्त न तो उस रेस्टोरेंट में खाना खाने आया और न ही कभी वापस लौटा।
अब जब बचे हुए 9 दोस्त रेस्टोरेंट पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि 10 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से उनका कुल बिल 90 रुपये बनता था। लेकिन उन 9 दोस्तों की जेब के पैसे मिलाकर कुल जमा राशि केवल 31 रुपये (0+0+2+5+9+14) ही हो रही थी! अब उनके पास बिल चुकाने के लिए आधे पैसे भी नहीं थे।
*निष्कर्ष:*
मित्रों! यदि हम अपने देश के अमीर उद्योगपतियों और ईमानदारी से टैक्स भरने वाले व्यापारियों को इसी तरह कोसते और अपमानित करते रहेंगे, तो संभव है कि वे किसी दूसरे देश में जाकर अपना व्यवसाय शुरू कर देंगे। वहाँ उन्हें बेहतर "टैक्स और रिलीफ पैकेज सिस्टम" मिलेगा।यह हमारे देश की कर प्रणाली (Tax System) की वास्तविक कहानी है। मुफ्त राशन, बिजली, पानी और अन्य वस्तुएँ लोगों को मुफ्तखोरी की आदत डाल रही हैं। देश इस तरह आत्मनिर्भर नहीं बन सकता।
*दुनिया में कुछ भी मुफ्त (Free) नहीं मिलता, उसकी कीमत "किसी न किसी" को अपनी जेब से चुकानी ही पड़ती है।*
उद्योगपतियों, पूँजीपतियों और बड़े करदाताओं (Taxpayers) को कोई चाहे कितनी भी गालियाँ दे, लेकिन कड़वा सच यही है कि देश मुख्य रूप से इन्हीं के योगदान और टैक्स के पैसे से चलता है।विचार ज़रूर कीजिएगा! 🙏
# ईमानदार_करदाता/ मुफ्तखोरी_बनाम विकास