Brahmans

Brahmans I do advocate here and believe that there is a need for a Brahman School of Economics for developing This is the Brahmanical principle of economic development.

Economic laws are universal, and humans respond to incentives and coercion more or less the same way everywhere and in every culture. But I do advocate here and believe that there is a need for a Brahman School of Economics for developing a holistic theory of economic development of Brahmans to achieve self-reliance. True happiness is possible, according to Sanatana Dharma, only if material progre

ss that is attained is moderated and harmonized by spiritual values. As Bruce Rich aptly summarized it quoting Kautilya, otherwise known as Chanakya, that subject to dharma, priority be given to artha, i.e., the society's and individual's material wealth and well-being, with the subsequent aim of experiencing kama but ultimately striving to attain moksha. The Renaissance of Brahmans, is through the harmonization of material pursuits with spiritual and moral values. The economic policy thus designed, must be consistent with the spiritual values embedded in Sanatana Dharma.

चित्र 1870 का है...बनारस में पंडित जी विभिन्न वर्गों के बच्चों को भूमि पर लिखवा कर अक्षर ज्ञान करा रहे हैं। आप स्वयं चिं...
30/11/2025

चित्र 1870 का है...

बनारस में पंडित जी विभिन्न वर्गों के बच्चों को भूमि पर लिखवा कर अक्षर ज्ञान करा रहे हैं।

आप स्वयं चिंतन करें कि जिस जातिगत शोषण को हम पढ़ते हैं वह वास्तविक था या वह भारतीय समाज की एकता को छिन्न भिन्न करने का अंग्रेजों का एक षड़यंत्र?

17/10/2025

जन्मना ब्राह्मणो ज्ञेयः संस्कारैर्द्विज उच्यते।
विद्यया याति विप्रत्वं त्रिभिः श्रोत्रिय उच्यते॥
- (अत्रिसंहिता, श्लोकः १४०)

ब्राह्मणकुल में उत्पन्न हाेने वाला जन्म से ही 'ब्राह्मण' कहलाता है।
उपनयन संस्कार हाे जाने पर 'द्विजश्रेष्ठ' कहलाता है।
विद्या प्राप्त कर लेने पर 'विप्र' कहलाता है।
इन तीनाें नामाें से युक्त हुआ ब्राह्मण 'श्राेत्रिय' कहा जाता है।

( नोट: "जन्मने जायते शूद्र:" वाला श्लोक फ़र्ज़ी है)
जिस श्लोक को अपने फर्जी कहा क्या पुराण फर्जी हैं, कृप्या समाधान करे

We are Back, Now We shall be active.!

अंग्रेज़ों की क़ैद में क्रांतिकारी रामलाल तिवारी, जिन्हें बाद में सूली पर लटका दिया गया, न जाने ऐसे वीर  ब्राह्मण सपूत म...
12/07/2024

अंग्रेज़ों की क़ैद में क्रांतिकारी रामलाल तिवारी, जिन्हें बाद में सूली पर लटका दिया गया, न जाने ऐसे वीर ब्राह्मण सपूत में हंसते हंसते सूली पर चढ़े है,

सैल्यूट

वीर सावरकर की ऐतिहासिक छलांग / इतिहास स्मृति - 8 जुलाईअंग्रेजों के विरुद्ध लड़े गये भारत के स्वाधीनता संग्राम में वीर वि...
08/07/2024

वीर सावरकर की ऐतिहासिक छलांग / इतिहास स्मृति - 8 जुलाई

अंग्रेजों के विरुद्ध लड़े गये भारत के स्वाधीनता संग्राम में वीर विनायक दामोदर सावरकर का अद्वितीय योगदान है। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर देश ही नहीं, तो विदेश में भी क्रांतिकारियों को तैयार किया। इससे अंग्रेजों की नाक में दम हो गया। अतः ब्रिटिश शासन ने उन्हें लंदन में गिरफ्तार कर मोरिया नामक पानी के जहाज से मुंबई भेजा, जिससे उन पर भारत में मुकदमा चलाकर दंड दिया जा सके।

पर सावरकर बहुत जीवट के व्यक्ति थे। उन्होंने ब्रिटेन में ही अंतरराष्ट्रीय कानूनों का अध्ययन किया था। 8 जुलाई, 1910 को जब वह जहाज फ्रांस के मार्सेलिस बंदरगाह के पास लंगर डाले खड़ा था, तो उन्होंने एक साहसिक निर्णय लेकर जहाज के सुरक्षाकर्मी से शौच जाने की अनुमति मांगी।

अनुमति पाकर वे शौचालय में घुस गये तथा अपने कपड़ों से दरवाजे के शीशे को ढककर दरवाजा अंदर से अच्छी तरह बंद कर लिया। शौचालय से एक रोशनदान खुले समुद्र की ओर खुलता था। सावरकर ने रोशनदान और अपने शरीर के आकार का सटीक अनुमान किया और समुद्र में छलांग लगा दी।

बहुत देर होने पर सुरक्षाकर्मी ने दरवाजा पीटा और कुछ उत्तर न आने पर दरवाजा तोड़ दिया; पर तब तक तो पंछी उड़ चुका था। सुरक्षाकर्मी ने समुद्र की ओर देखा, तो पाया कि सावरकर तैरते हुए फ्रांस के तट की ओर बढ़ रहे हैं। उसने शोर मचाकर अपने साथियों को बुलाया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

कुछ सैनिक एक छोटी नौका लेकर उनका पीछा करने लगे; पर सावरकर उनकी चिन्ता न करते हुए तेजी से तैरते हुए उस बंदरगाह पर पहुंच गये। उन्होंने स्वयं को फ्रांसीसी पुलिस के हवाले कर वहां राजनीतिक शरण मांगी। अंतरराष्ट्रीय कानून का जानकार होने के कारण उन्हें मालूम था कि उन्होंने फ्रांस में कोई अपराध नहीं किया है, इसलिए फ्रांस की पुलिस उन्हें गिरफ्तार तो कर सकती है; पर किसी अन्य देश की पुलिस को नहीं सौंप सकती। इसलिए उन्होंने यह साहसी पग उठाया था। उन्होंने फ्रांस के तट पर पहुंच कर स्वयं को स्वतंत्र घोषित कर दिया। तब तक ब्रिटिश पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गये और उन्होंने अपना बंदी वापस मांगा।

सावरकर ने अंतरराष्ट्रीय कानून की जानकारी फ्रांसीसी पुलिस को दी। बिना अनुमति किसी दूसरे देश के नागरिकों का फ्रांस की धरती पर उतरना भी अपराध था; पर दुर्भाग्य से फ्रांस की पुलिस दबाव में आ गयी। उन्होंने सावरकर को ब्रिटिश पुलिस को सौंप दिया। उन्हें कठोर पहरे में वापस जहाज पर ले जाकर हथकड़ी और बेड़ियों में कस दिया गया। मुंबई पहुंचकर उन पर मुकदमा चलाया गया, जिसमें उन्हें 50 वर्ष काले पानी की सजा दी गयी। अपने प्रयास में असफल होने पर भी वीर सावरकर की इस छलांग का ऐतिहासिक महत्व है। इससे भारत की गुलामी वैश्विक चर्चा का विषय बन गयी।

07/07/2024
    Mukherjeeभारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी - जन्म जयंती 6 जुलाई 1901भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्य...
06/07/2024

Mukherjee
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी - जन्म जयंती 6 जुलाई 1901

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था।

-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1926 में इंग्लैण्ड से बैरिस्टर बनकर स्वदेश लौटे।

- 33 वर्ष की अल्पायु में वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने।

-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने समाजसेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में प्रवेश किया।

-जिस समय मुस्लिम लीग की राजनीति से बंगाल का वातावरण दूषित हो रहा था और साम्प्रदायिक लोगों को ब्रिटिश सरकार प्रोत्साहित कर रही थी, तब डॉ. मुखर्जी ने यह सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया कि बंगाल के हिन्दुओं की उपेक्षा नहीं हो।

-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी धर्म के आधार पर विभाजन के कट्टर विरोधी थे। वह मानते थे कि विभाजन सम्बन्धी उत्पन्न हुई परिस्थिति ऐतिहासिक और सामाजिक कारणों से थी।

-महात्मा गांधी जी और सरदार पटेल के अनुरोध पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के पहले मन्त्रिमण्डल में शामिल हुए। उन्हें उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी। संविधान सभा और प्रान्तीय संसद के सदस्य और केन्द्रीय मन्त्री के नाते उन्होंने शीघ्र ही अपना विशिष्ट स्थान बना लिया।

-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिन्तन के चलते अन्य नेताओं से उनके मतभेद बराबर बने रहे इसलिए उन्होंने मन्त्रिमण्डल से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने एक नई पार्टी बनायी जो उस समय विरोधी पक्ष के रूप में सबसे बड़ा दल था। अक्टूबर, 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की गयी।

-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू-कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था। वहाँ का मुख्यमन्त्री (वजीरे-आज़म) अर्थात् प्रधानमन्त्री कहलाता था।

-संसद में अपने भाषण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अगस्त 1952 में जम्मू की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊँगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूँगा।

-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अपने संकल्प को पूरा करने के लिये 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहाँ पहुँचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नज़रबन्द कर लिया गया। 23 जून 1953 को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी।

*परमवीर चक्र कैप्टन मनोज पांडे  बलिदान दिवस*   - 3 जुलाई, 1999    कैप्टन मनोज पांडे की कारगिल युद्ध मे वीरता दिखाने की व...
03/07/2024

*परमवीर चक्र कैप्टन मनोज पांडे बलिदान दिवस*
- 3 जुलाई, 1999

कैप्टन मनोज पांडे की कारगिल युद्ध मे वीरता दिखाने की वीरगाथा और 2 व् 3 जुलाई की मध्य रात्रि में अधम्य जोश से "खालुबार" की पहाडीयों को फिर से हासिल करने का ब्यौरा अभूतपूर्व है. उनके प्राण न्योछावर में भी गौरव की अनुभूति थी क्योकि उनकी रायफल का निशान दुश्मन के बंकर थे, बर्फ में उनकी जमी हुई अंगुलियाँ रायफल के ट्रीगर को लगातार दबा रही थी.

एन.डी.ए. के भूतपूर्व प्रशिक्षार्थी रहे कैप्टन मनोज को 1/11 गोरखा रायफल में जून 1997 में कमीशन प्राप्त हुआ. कैप्टन मनोज ने कारगिल युद्ध के समय ऑपरेशन विजय के दौरान प्लाटून कमांड की जिम्मेदारी संभाली और बटालिक सेक्टर की खालुबार पहाडियों की ओर बढ़ते रहे.

उन्होंने सांग्रामिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण जुबार टॉप को वापस हासिल करने में 3 जुलाई 1999 को बड़े सवेरे अपने जवानों का बड़ी कुशलता से नेतृत्व किया. ऊँची पर्वत श्रेणियो पर बटालियन के विजय पथ की तरफ बढ़ते कदमो को दुश्मन ने मोर्चाबंदी कर रोकने की कोशिश की पर निर्भीक कैप्टन पांडे अपने लक्ष्य की और कदम बढ़ाते गये. अदम्य साहस दिखाते हुए वे अपने जवानों की टोली से बहुत आगे निकल चुके थे और गोलियों की बौछार करते हुए वीरतापूर्वक दुश्मन का सर्व विनाश करते रहे.

उनके कंधे और पैर बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद वे अकेले ही अपने उत्कृष्ट साहस को दिखाते हुए दुश्मन के छक्के छुडाते रहे और एक के बाद एक बंकर पर जीत हासिल करते रहे. खून से लथपथ और लहूलूहान होने के बावजूद कैप्टन मनोज पांडे ने 3 जुलाई – 1999 को वीरगति को प्राप्त करने से पहले दुश्मन के अंतिम बंकर को भी धराशायी कर उनका सर्वनाश किया.

उनके अंतिम शब्द थे “ना छोड़नु” उनको मत छोड़ो.

भारत माँ के इस वीर सपूत को मरणोत्तर परमवीर चक्र प्रदान किया गया.

मोहयाल ब्राह्मण : The Millitant Brahman Race of Indiaअंग्रेज जरनल TP Russel द्वारा लिखी गयी किताब।इसमें बंदा बैरागी, सती...
01/07/2024

मोहयाल ब्राह्मण : The Millitant Brahman Race of India

अंग्रेज जरनल TP Russel द्वारा लिखी गयी किताब।

इसमें बंदा बैरागी, सती दास, मति दास, परागा दास, कृपा दत्त, मोहन दास, सिंघा पुरोहित, पंडित जट्टू दास, पंडित पेड़ा जी जैसे वीरों की शौर्य गाथाओं और कुर्बानियों के साथ साथ तमाम उन ब्राह्मण क्रांतिकारियों, ब्राह्मण राजवंशों और 1st Brahmans और 3rd Brahmans Regiment का इतिहास लिखा है।

https://indianculture.gov.in/rarebooks/history-muhiyals-militant-brahman-race-india

  डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी / बलिदान दिवस - 23 जून 1953छह जुलाई, 1901 को कोलकाता में श्री आशुतोष मुखर्जी एवं योगमाया देवी...
23/06/2024


डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी / बलिदान दिवस - 23 जून 1953

छह जुलाई, 1901 को कोलकाता में श्री आशुतोष मुखर्जी एवं योगमाया देवी के घर में जन्मे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दो कारणों से सदा याद किया जाता है। पहला तो यह कि वे योग्य पिता के योग्य पुत्र थे। श्री आशुतोष मुखर्जी कलकत्ता विश्वविद्यालय के संस्थापक उपकुलपति थे।1924 में उनके देहान्त के बाद केवल 23 वर्ष की अवस्था में ही श्यामाप्रसाद को विश्वविद्यालय की प्रबन्ध समिति में ले लिया गया। 33 वर्ष की छोटी अवस्था में ही उन्हें कलकत्ता विश्वविद्यालय के उपकुलपति की उस कुर्सी पर बैठने का गौरव मिला, जिसे किसी समय उनके पिता ने विभूषित किया था। चार वर्ष के अपने कार्यकाल में उन्होंने विश्वविद्यालय को चहुँमुखी प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।

दूसरे जिस कारण से डॉ . मुखर्जी को याद किया जाता है, वह है जम्मू कश्मीर के भारत में पूर्ण विलय की माँग को लेकर उनके द्वारा किया गया सत्याग्रह एवं बलिदान। 1947 में भारत की स्वतन्त्रता के बाद गृहमन्त्री सरदार पटेल के प्रयास से सभी देसी रियासतों का भारत में पूर्ण विलय हो गया; पर प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के कारण जम्मू कश्मीर का विलय पूर्ण नहीं हो पाया। उन्होंने वहाँ के शासक राजा हरिसिंह को हटाकर शेख अब्दुल्ला को सत्ता सौंप दी। शेख जम्मू कश्मीर को स्वतन्त्र बनाये रखने या पाकिस्तान में मिलाने के षड्यन्त्र में लगा था।

शेख ने जम्मू कश्मीर में आने वाले हर भारतीय को अनुमति पत्र लेना अनिवार्य कर दिया। 1953 में प्रजा परिषद तथा भारतीय जनसंघ ने इसके विरोध में सत्याग्रह किया। नेहरू तथा शेख ने पूरी ताकत से इस आन्दोलन को कुचलना चाहा; पर वे विफल रहे। पूरे देश में यह नारा गूँज उठा - एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान: नहीं चलेंगे।

डॉ. मुखर्जी जनसंघ के अध्यक्ष थे। वे सत्याग्रह करते हुए बिना अनुमति जम्मू कश्मीर में गये। इस पर शेख अब्दुल्ला ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 20 जून 1953 को उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें कुछ ऐसी दवाएँ दी गयीं, जिससे उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया। 22 जून को उन्हें अस्पताल में भरती किया गया। उनके साथ जो लोग थे, उन्हें भी साथ नहीं जाने दिया गया। रात में ही अस्पताल में ढाई बजे रहस्यमयी परिस्थिति में उनका देहान्त हुआ।

मृत्यु के बाद भी शासन ने उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उनके शव को वायुसेना के विमान से दिल्ली ले जाने की योजना बनी; पर दिल्ली का वातावरण गरम देखकर शासन ने विमान को अम्बाला और जालन्धर होते हुए कोलकाता भेज दिया। कोलकाता में दमदम हवाई अड्डे से रात्रि 9.30 बजे चलकर पन्द्रह कि.मी दूर उनके घर तक पहुँचने में सुबह के पाँच बज गये। 24 जून को दिन में ग्यारह बजे शुरू हुई शवयात्रा तीन बजे शमशान पहुँची। हजारों लोगों ने उनके अन्तिम दर्शन किये।

आश्चर्य की बात तो यह है कि डॉ. मुखर्जी तथा उनके साथी शिक्षित तथा अनुभवी लोग थे; पर पूछने पर भी उन्हें दवाओं के बारे में नहीं बताया गया। उनकी मृत्यु जिन सन्देहास्पद स्थितियों में हुई तथा बाद में उसकी जाँच न करते हुए मामले पर लीपापोती की गयी, उससे इस आशंका की पुष्टि होती है कि यह नेहरू और शेख अब्दुल्ला द्वारा करायी गयी चिकित्सकीय हत्या थी।

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने अपने बलिदान से जम्मू-कश्मीर को बचा लिया। अन्यथा शेख अब्दुल्ला उसे पाकिस्तान में मिला देता।

This book running into 219 pages, authored by noted chronicler and researcher Tejakar Jha and published by Research Indi...
19/06/2024

This book running into 219 pages, authored by noted chronicler and researcher Tejakar Jha and published by Research India Press is a very readable book. It’s of particular interest to history lovers and academics , military scholars and intellectuals as it sheds interesting light in the circumstances leading to the formation of the National Defence Academy ( NDA), after going through an illuminating gestation period from the initial concept of a National War Academy.
Extraordinary feature of the book so well articulated by Tejakar Jha is the priceless contribution of Dr Amarnatha Jha, erstwhile Vice Chancellor of Allahabad University and most acclaimed erudite administrator and visionary . Amarnatha Jha had jotted down notes in his daily diary in the 1940s and early ‘50s and the author has very intelligently appropriated the notes resulting to churning out of this book which is strongly recommended to be read and kept in the library shelves for larger readership . I am underlining this more because not many people know about the efforts and intellectual exercises by burning of the midnight oil in designing the basic idea of a National War Academy . I leave it to the readers to find out themselves from the book about the factors , application of wisdom for becoming architects of this most significant military institution .
The diary jottings also give an insight of the social , literary and cultural environment that existed in Allahabad those days . Any one associated with this historic city , it’s university( known as Oxford of the East ) , will be able to connect to the happenings . It’s a treat . I may be biased being a born Allahabadi but I have to be fair , objective and honest to the book and the author . Hence , these candid thoughts !
Shantanu Mukharji IPS( retired) former National Security Advisor to the Prime Minister of Mauritius and a student of history

खूब लड़ी मर्दानी वह तो...... रानी लक्ष्मीबाई -बलिदान दिवस - 18 जून, 1858भारत में अंग्रेजी सत्ता के आने के साथ ही गाँव-गा...
18/06/2024

खूब लड़ी मर्दानी वह तो...... रानी लक्ष्मीबाई -
बलिदान दिवस - 18 जून, 1858

भारत में अंग्रेजी सत्ता के आने के साथ ही गाँव-गाँव में उनके विरुद्ध विद्रोह होने लगा; पर व्यक्तिगत या बहुत छोटे स्तर पर होने के कारण इन संघर्षों को सफलता नहीं मिली। अंग्रेजों के विरुद्ध पहला संगठित संग्राम 1857 में हुआ। इसमें जिन वीरों ने अपने साहस से अंग्रेजी सेनानायकों के दाँत खट्टे किये, उनमें झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम प्रमुख है।

19 नवम्बर, 1835 को वाराणसी में जन्मी लक्ष्मीबाई का बचपन का नाम मनु था। प्यार से लोग उसे मणिकर्णिका तथा छबीली भी कहते थे। इनके पिता श्री मोरोपन्त ताँबे तथा माँ श्रीमती भागीरथी बाई थीं। गुड़ियों से खेलने की अवस्था से ही उसे घुड़सवारी, तीरन्दाजी, तलवार चलाना, युद्ध करना जैसे पुरुषोचित कामों में बहुत आनन्द आता था। नाना साहब पेशवा उसके बचपन के साथियों में थे।

उन दिनों बाल विवाह का प्रचलन था। अतः सात वर्ष की अवस्था में ही मनु का विवाह झाँसी के महाराजा गंगाधरराव से हो गया। विवाह के बाद वह लक्ष्मीबाई कहलायीं। उनका वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा। जब वह 18 वर्ष की ही थीं, तब राजा का देहान्त हो गया। दुःख की बात यह भी थी कि वे तब तक निःसन्तान थे। युवावस्था के सुख देखने से पूर्व ही रानी विधवा हो गयीं।

उन दिनों अंग्रेज शासक ऐसी बिना वारिस की जागीरों तथा राज्यों को अपने कब्जे में कर लेते थे। इसी भय से राजा ने मृत्यु से पूर्व ब्रिटिश शासन तथा अपने राज्य के प्रमुख लोगों के सम्मुख दामोदर राव को दत्तक पुत्र स्वीकार कर लिया था; पर उनके परलोक सिधारते ही अंग्रेजों की लार टपकने लगी। उन्होंने दामोदर राव को मान्यता देने से मनाकर झाँसी राज्य को ब्रिटिश शासन में मिलाने की घोषणा कर दी। यह सुनते ही लक्ष्मीबाई सिंहनी के समान गरज उठी - मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी।

अंग्रेजों ने रानी के ही एक सरदार सदाशिव को आगे कर विद्रोह करा दिया। उसने झाँसी से 50 कि.मी दूर स्थित करोरा किले पर अधिकार कर लिया; पर रानी ने उसे परास्त कर दिया। इसी बीच ओरछा का दीवान नत्थे खाँ झाँसी पर चढ़ आया। उसके पास साठ हजार सेना थी; पर रानी ने अपने शौर्य व पराक्रम से उसे भी दिन में तारे दिखा दिये।

इधर देश में जगह-जगह सेना में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह शुरू हो गये। झाँसी में स्थित सेना में कार्यरत भारतीय सैनिकों ने भी चुन-चुनकर अंग्रेज अधिकारियों को मारना शुरू कर दिया। रानी ने अब राज्य की बागडोर पूरी तरह अपने हाथ में ले ली; पर अंग्रेज उधर नयी गोटियाँ बैठा रहे थे।

जनरल ह्यू रोज ने एक बड़ी सेना लेकर झाँसी पर हमला कर दिया। रानी दामोदर राव को पीठ पर बाँधकर 22 मार्च, 1858 को युद्धक्षेत्र में उतर गयी। आठ दिन तक युद्ध चलता रहा; पर अंग्रेज आगे नहीं बढ़ सके। नौवें दिन अपने बीस हजार सैनिकों के साथ तात्या टोपे रानी की सहायता को आ गये; पर अंग्रेजों ने भी नयी कुमुक मँगा ली। रानी पीछे हटकर कालपी जा पहुँची।

कालपी से वह ग्वालियर आयीं। वहाँ 18 जून, 1858 को ब्रिगेडियर स्मिथ के साथ हुए युद्ध में उन्होंने वीरगति पायी। रानी के विश्वासपात्र बाबा गंगादास ने उनका शव अपनी झोंपड़ी में रखकर आग लगा दी। रानी केवल 22 वर्ष और सात महीने ही जीवित रहीं। पर ‘‘खूब लड़ी मरदानी वह तो, झाँसी वाली रानी थी.....’’ गाकर उन्हें सदा याद किया जाता है।

कुछ इतिहासकार रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस 17 जून मानते है।

रानी लक्ष्मीबाई का एकमात्र चित्र जिसे एक अंग्रेज फोटोग्राफर जॉन स्टोन एण्ड हॉटमैन ने सन् 1850 में खींचा था।

Address

C/121, Kirti Nagar
Delhi
110015

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Brahmans posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Brahmans:

Share