05/06/2026
🌿⚖️ विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं ⚖️🌿
देहरादून अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरित वनों, स्वच्छ जलधाराओं और हिमालय की गोद में बसे अनूठे पर्यावरण के लिए जाना जाता है। इस धरोहर का संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों का संवैधानिक एवं नैतिक दायित्व है।
आज आवश्यकता है कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ देहरादून सुनिश्चित करें।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए संकल्प लें कि हम अपने शहर, अपने जलस्रोतों, अपने वृक्षों और अपनी प्राकृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
🌍 पर्यावरण संरक्षण केवल विकल्प नहीं, संवैधानिक जिम्मेदारी है।
अधिवक्ता प्रभात बड़थ्वाल