27/02/2026
माननीय मतदाताओं, आदरणीय अधिवक्ता साथियों, मित्रों एवं समर्थकों,
सदस्य, Bar Council of Uttarakhand चुनाव 2026 में विजय दिलाने हेतु मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
मैं, Razia Beig (एडवोकेट), पूर्व चेयरपर्सन, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड, आप सभी सम्मानित अधिवक्ताओं की आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया और अपना अमूल्य मत देकर मुझे पुनः सेवा का अवसर प्रदान किया।
यह विजय केवल मेरी नहीं, बल्कि हम सभी अधिवक्ताओं की एकता, विश्वास और समर्पण की जीत है। आपका समर्थन मुझे अधिवक्ताओं के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
मैं विश्वास दिलाती हूँ कि आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करती रहूँगी।
आपके विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद।
सादर
रज़िया बेग (एडवोकेट)
#2026