Mukesh Kumar Jakhar Jakhar

Mukesh Kumar Jakhar Jakhar जियो और जीने दो ��

15/04/2023

तरीका तो बालि के मारने का भी गलत था।
तरीका तो भीष्म को भी मारने का गलत था।
तरीका तो द्रोण को भी मारने का गलत था,
तरीका तो कर्ण के मारने का भी गलत था।
तरीका तो दुर्योधन के मारने का भी गलत था।

लेकिन मरने वाले भी तो, गलत ही थे।

एनकाउंटर असली हो या नकली,
लादेन का हो या अतीक के बेटे असद का,
*एनकाउंटर जरूरी है ।*
पापियों को नीति - नियम - धर्म - मर्यादा - न्यायालय और न्यायप्रक्रिया की बात करने का कोई अधिकार नही है ; मानवाधिकार मानवों के होते हैं दानवों के नही।

*इस पर भगवान श्री कृष्ण ने पूरी गीता कही है।*🙏

अपराध और अपराधियों को टोकना है तो,

12/04/2023

सचमुच,इश्क एक ऐसा वाहियात जुनून है,जो अगर हद से गुजर जाए तो व्यक्ति को दुनिया का हर रिश्ता उसके सामने तुच्छ महसूस होने लगता है,बाद में उसका नतीजा चाहे कुछ भी हो।

आज उदयपुर कोर्ट परिसर के कुछ ऐसे हृदयविदारक वीडियो सामने आए हैं,जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल जाएगा। इश्क ने ममता को पैरों तले रौंद दिया,ममता बीच सड़क पर बिलखती रही और इश्क उसे बेरहमी से रौंदता चला गया।

दरअसल, हुआ यूॅं कि नौ माह कोख में रखकर दो बच्चियों को जन्म देने वाली माॅं प्रेम के भॅंवर में ऐसी पड़ी कि उसने शादी के पंद्रह साल बाद अपने प्रेमी से इजहार करते हुए पति व दो बेटियों के सामने यह कह दिया कि अब मैं तो इसी के साथ रहूंगी।यह देख-सुनकर उस कलयुगी माॅं की 10-12 वर्षीय बेटियाॅं रो-रो कर बेसुध हो गईं और उनका बाप भी मौन रुदन में डूबा हुआ नजर आया।

वे दोनों बच्चियाॅं रोते-बिलखते अपनी माॅं के पैर पकड़कर गुहार लगाती रही कि प्लीज़,माॅं हमे छोड़कर मत जाओ,लेकिन न तो उस बेरहम माॅं का दिल पसीजा और न ही उसके प्रेमी ने बच्चों की तरफ देखा। ममता को तार- तार करने वाला दृश्य जिसने भी देखा, वो अपनी आॅंखों से बहने वाली अश्रुधारा को रोक नहीं सका। यहाॅं तक कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भी आंखें नम हो गई।

इतना तो तय मान लीजिए कि यह महिला भी जीवन में कभी सुखी नहीं रह पाएगी और थोड़े दिनों बाद अपनी ही करनी पर पछताएगी या दुनिया छोड़ जाएगी। हद तो तब होगी,जब इसी महिला के साथ कल कुछ ग़लत हो और लोग हाथों में तख्तियां और मोमबत्ती लेकर सड़कों पर उसके लिए न्याय की गुहार लगाते नजर आएं।

सच कहूॅं,तो सिर्फ़ प्रेम ही नहीं, बल्कि कानून भी अंधा है। आवश्यकता इस बात की है कि ऐसे मामलों में कुछ कानूनी संशोधन होने चाहिए तथा कुछ कठोर प्रावधान भी किए जाने चाहिए, ताकि सामाजिक ताना-बाना अक्षुण्ण रहे, वरना आने वाले वक्त में सामाजिक रिश्तों की मर्यादा खत्म हो जाएगी।

नोट:- साइबर सुरक्षा नीति की अनुपालना के चलते ऐसे संवेदनशील वीडियो अपलोड नहीं कर रहा हूॅं।

Good morning all friends 🙇🙇
30/12/2018

Good morning all friends 🙇🙇

08/03/2018
07/12/2017
Good morning...
07/12/2017

Good morning...

Address

Churu

Telephone

9649017206

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mukesh Kumar Jakhar Jakhar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Mukesh Kumar Jakhar Jakhar:

Share