20/02/2026
लगातार सामने आ रहे हैं इमिग्रेशन कंपनियों की धोखाधड़ी के मामले, पिछले 24 घंटों में 8 एफआईआर दर्ज,
सैक्टर 17 डी स्थित व्हाईट हॉर्स इमिग्रेशन कंपनी मालिक अनुभव गर्ग उर्फ अंशु के खिलाफ लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले दर्ज
पिछले दिनों हमने छापी थी सपनों का वीजा सिटी चंडीगढ़ बना धोखाधड़ी अड्डा की ख़बर, रोजाना फंस रहे बाहरी राज्यों के कई लोग,
इस समय चंडीगढ़ का सेक्टर-17, सैक्टर 34 और सैक्टर 22 बना हुआ है इमिग्रेशन ठगों का गढ़,
#चंडीगढ़ (ब्रेकिंग शॉट्स न्यूज़) शहर में इमिग्रेशन कंपनियों की धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में अलग-अलग पुलिस स्टेशन में कुल 5 एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। रविवार की सेक्टर-17 की ही तीन इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ चार केस दर्ज किए गए हैं। इन चारों मामलों में एजेंटों द्वारा लोगों से 34.39 लाख की ठगी के आरोप हैं। इस समय चंडीगढ़ का सेक्टर-17 और सैक्टर 22 इमिग्रेशन ठगों का गढ़ बना हुआ है। इनमें से कुछ कंपनी संचालक ठगी के बाद रातों रात अपने दफ्तर बंद कर लोगो की मेहनत के पैसे ठग कर फरार हो जाते हैं। इसी को लेकर ब्रेकिंग शॉट्स न्यूज़ ने एक ख़बर भी प्रकाशित की थी जिसके बाद डीजीपी चंडीगढ़ ने सभी थाना प्रभारियों को इमीग्रेशन कंपनियों के खिलाफ ठगी की शिकायत मिलने पर आरोप सिद्ध होने पर तुरंत कार्यवाही करने के आदेश जारी किए थे जिसका असर 2026 में देखने को मिल रहा है।
🔸सेक्टर-17 स्थित न्यू पार्थ ओवरसीस के ऑनर व डायरेक्टर नरेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज
🔸सेक्टर-41 स्थित रेहल कंसल्टेंट्स की संचालक मोनिका रेहल व अन्यों के खिलाफ स्टडी वीजा के नाम पर 6 लाख की धोखाधड़ी मामला