09/02/2026
देर है पर अंधेर नहीं
उन्नाव रेप केस मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. शीर्ष अदालत ने पूर्व विधायक को जमानत देने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इसके बाद बड़ा आदेश देते हुए सेंगर के खिलाफ मामले को फास्ट ट्रैक करने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को तीन महीने में अपील पर फैसला करने को कहा है. सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल की थी जमानत याचिका.