06/05/2022
मासूम जानवर क्यों पीड़ित हैं? उनका क्या दोष है? उन्हें सभी की नजरों से दूर रखा गया, छोटे बाड़ों में कैद, जंजीरों में जकड़ा हुआ, वे पर्याप्त भोजन, पानी, पशु चिकित्सा और देखभाल से वंचित है और यही दुनिया भर में पशु खेती में रहने वाले अरबों जानवरों की दुखद दुर्दशा है। मांस, डेयरी और पशु उत्पादों की हमारी मांग के कारण, इन संवेदनशील प्राणियों को उत्पादन की इकाइयों के रूप में देखा जाता है और हर प्रकार के दुरुपयोग और शोषण के अधीन किया जाता है। ग्रह की सबसे विकसित प्रजाति होने के नाते, कमजोर जीवों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। कम से कम हमें ऐसा तो नहीं होना चाहिए जिससे उन्हें कोई कष्ट हो। स्वतंत्रता सभी जीवित प्राणियों का अधिकार है और जानवर मानव शोषण से मुक्त होकर अपना जीवन जीने के योग्य हैं। आइए इस क्रूरता को खत्म करने में मदद करें और अहिंसा जीवन शैली को अपनाएं। दयालु विकल्प चुनें, वीगन (निरवद्य) बनें।
अधिक जानकारी के लिए हमारी वीडियो देखें: