25/02/2026
आज दिनाक-25.02.2026 को जिला बार एसोसिएशन एण्ड लाईब्रेरी बिजनौर के सैकड़ों सम्मानित सदस्यों द्वारा एक हस्ताक्षरित किया हुआ एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिस पर पूर्व की समन्वय समिति के द्वारा बार हित में इल्डर्स कमेटी से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था, जिसमे समन्वय समिति के सदस्य एवं जिला बार एसो० के पूर्व अध्यक्ष चरत सिंह एडवोकेट व ज्ञानेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट व संजय शर्मा एडवोकेट द्वारा हस्ताक्षरित कवरिंग लैटर जारी प्रार्थना पत्र के साथ प्राप्त हुआ है। कवरिंग लैटर के माध्यम से बताया गया है कि एल्डर्स कमेटी व चेयरमैन की नियुक्त विधि सम्मत नही है, जिससे हम तथा जिला बार के माननीय सदस्य भी सहमत नही है। कृपया संलग्न प्रार्थना पत्र का संदर्भ लेते हुए तथा सम्मानित सदस्यों की भावना से अवगत कराते हुए आपको सूचनार्थ प्रेषित है।