हमारा नीलबड़-रातीबड़/ जन-जन की आवाज

  • Home
  • India
  • Bhopal
  • हमारा नीलबड़-रातीबड़/ जन-जन की आवाज

हमारा नीलबड़-रातीबड़/ जन-जन की आवाज नीलबड़-रातीबड़ क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित।शिक्षा स्वास्थ रोजगार सड़क बिजली पानी एवं अन्य समस्या।

यही वजह है कि हमारा नीलबड़ ओर रातीबड़ भोपाल में बहुत खास है।
13/08/2026

यही वजह है कि हमारा नीलबड़ ओर रातीबड़ भोपाल में बहुत खास है।

09/08/2026

नीलबड़-रातीबड़ की बहुत सी सड़के जहां बारिश की वजह से कॉलोनियों में आने जाने में कठिनाइयां हो रही है कृपा कर विधायक एवं पार्षद जी ध्यान दे। अन्यथा जनता आपके इस दुर्व्यवहार का जवाब आने वाले चुनाव में देगी।

भोपाल के नीलबड़ और रातीबड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त परिवार जो नीलबड़-रातीबड़ में निवासरत है उन सभी से निवेदन है...
04/08/2026

भोपाल के नीलबड़ और रातीबड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त परिवार जो नीलबड़-रातीबड़ में निवासरत है उन सभी से निवेदन है कि आपको जो भी जनसमस्या हो रोड, बिजली, पानी, सीवेज, आधार कार्ड, वोटर आईडी, समग्र आईडी, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, महिला पेंशन,वृद्धा पेंशन एवं अन्य सरकारी योजना का लाभ जिससे आप वंचित है एवं उसके अंतर्गत आते है तो कृपा करके हमें अवगत कराए और सरकारी योजना का लाभ उठाएं। हमारा लक्ष्य है जनता को जनता का अधिकार दिलाना।
धन्यवाद 🙏

02/08/2026

सूरज नगर राधा स्वामी में CC रोड का काम किया जा रहा है। पूरे नीलबड़ और रातीबड़ में विकास कार्य होगा ये हमारा वादा है। आपका साथ और विश्वास ऐसे ही बना रहे। महापौर जी और नगर निगम अध्यक्ष जी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद 🙏💐

31/07/2026

प्रिय नीलबड़–रातीबड़ के सभी सम्मानित नागरिकों,
आप सभी का "हमारा नीलबड़–रातीबड़" परिवार में हार्दिक स्वागत है। 🙏❤️
यह चैनल केवल नीलबड़ और रातीबड़ क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से बनाया गया है, ताकि हम मिलकर अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सकें और विकास की दिशा में आगे बढ़ें।
इस मंच के माध्यम से हम निम्न विषयों पर कार्य करेंगे: ✅ स्वास्थ्य संबंधी सहायता एवं जानकारी
✅ शिक्षा और रोजगार के अवसर
✅ जनकल्याण एवं सामाजिक कार्य
✅ रोड, बिजली, पानी और सीवेज जैसी मूलभूत समस्याएँ
✅ राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी एवं अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याएँ
✅ गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास
✅ क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या को संबंधित विभाग तक पहुँचाना और उसके समाधान के लिए मिलकर प्रयास करना।
यह मंच किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि नीलबड़–रातीबड़ के हर नागरिक का अपना मंच है।
हमारा उद्देश्य केवल जनसेवा, जनसहयोग और क्षेत्र का विकास है।
🤝 आइए, हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित, शिक्षित और विकसित बनाने का संकल्प लें।
"एकता हमारी पहचान, विकास हमारा अभियान।" ❤️
हमारा नीलबड़

Address

Pooja Colony Behind Billabong International School Neelbad Bhopal
Bhopal
462044

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हमारा नीलबड़-रातीबड़/ जन-जन की आवाज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category