TPSG News

TPSG News जनता की आवाज , हक अधिकार के लिए उठने वाली हर आवाज को बुलंद करने के लिए बनाया गया platform.

डाक्टर आंबेडकर यूथ फेडरेशन और सावित्रि बाई फूले महीला मण्डल के द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर जी के 133 वी जयंती महोत्सव को बह...
15/04/2024

डाक्टर आंबेडकर यूथ फेडरेशन और सावित्रि बाई फूले महीला मण्डल के द्वारा बाबासाहेब आंबेडकर जी के 133 वी जयंती महोत्सव को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ग्राम तिगांव ज़िला पांढुरना में Dr. बाबासाहेब आंबेडकर जी के 133 वी जयंती महोत्सव पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व भव्य रैली संपूर्ण ग्राम में विभिन्न मार्गो से होते हुए आंबेडकर चौक में समापन किया गया , व भोजन दान कर सभी को आंबेडकर जयंती महोत्सव पर बधाईयां दी गई।
इसको सफ़ल बनाने के लिए युवाओं द्वारा अत्यधिक मेहनत के साथ उनकी एकता का भी समावेश इस कार्यक्रम में देखा गया।

गणतंत्र दिवस पर Aster the power welfare society द्वारा बच्चो के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर गणतंत्र दिवस मनाया गया...
25/03/2024

गणतंत्र दिवस पर Aster the power welfare society द्वारा बच्चो के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

ग्राम तिगांव में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर किया गया माल्यार्पण।प्राप्त जानकारी के अनुसार 66 वे धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस ...
14/10/2022

ग्राम तिगांव में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर किया गया माल्यार्पण।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 66 वे धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर ग्राम तिगांव में प्रीति शेंडे, रूपाली बंसोड, द्वारा बाबासाहेब Dr. Ambedkar ji के स्टैच्यू पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात बाबासाहेब के नारो का उदघोष समस्त बौद्ध अनुयाइयों द्वारा जोरशोर से कर बाबासाहेब द्वारा दिये गये धम्म का पालन करने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर, सुलोचना शेंडे, सचिन शेंडे, नरेंद्र शेंडे, जितेंद्र शेंडे, दिलीप ठवरे, संदीप शेंडे, राहुल शेंडे और समस्त बौद्ध उपासक उपासिकाये, उपस्थित हुए।

 #इतिहास_बनाती_तस्वीरे ग्राम पंचायत तिगांव में पानी बचाओ मुहिम पैनल जो कांग्रेस समर्थित हैं, के द्वारा महात्मा गांधी जी ...
02/10/2022

#इतिहास_बनाती_तस्वीरे

ग्राम पंचायत तिगांव में पानी बचाओ मुहिम पैनल जो कांग्रेस समर्थित हैं, के द्वारा महात्मा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की सयुक्त जयंती समारोह आयोजित कर, गांव को स्वच्छ, भेदभाव मुक्त, व आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प, नवनिर्वाचित पंच, सरपंच
, उपसरपंच तथा ग्रामीणों द्वारा लिया गया।
इस मौके पर नगर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश घोरमाड़े, ग्राम सरपंच उषाबाई सुरेश कुमरे, उपसरपंच श्यामराव कवडेती, वार्ड के पंच, रूपाली वालके, नलिनी परतेती, मीना परतेती, सुखवती परतेती, संगीता इरपाची, सीमा ठाकरे, नीलिमा शेंडे, हरिभाऊ वानखेड़े, विनोद ठाकरे, पंडित वानखेड़े, बंडू धुर्वे, कैलाश जैसवाल, राजेश धुर्वे, गांव के नागरिक, प्रल्हाद बेले, सीताराम बेले आनंद गाडगिल, सुखदेव क्षीरसागर, तुकाराम वानोडे, कोल्हटकर सर, हरिभाऊ नासरे, नानेश्वर जुमड़े, राजाभाऊ चौधरी, शरीफ़ भाई, राजू वालके, विवेक महाले, बाल्या महाले, नरेंद्र शेंडे, आदी उपस्थित थे।

#ग्राम_पंचायत_तिगांव_
#विधायक_पांढुरना
#विचार_अगर_शुभ_हैं_तो_प्रकृती_शुभ_परिवर्तन_देती_हैं।

12/09/2022

*"सम्राट अशोक" की "जन्म- जयंती" हमारे देश में "नहीं मनाई जाती" ??*
बहुत सोचने पर भी, "उत्तर" नहीं मिलता! आप भी, इन "प्रश्नों" पर, "विचार" करें!
जिस -"सम्राट" के नाम के साथ, -"संसार" भर के, "इतिहासकार"- “महान” शब्द लगाते हैं
जिस -"सम्राट" का राज चिन्ह "अशोक चक्र"-" भारतीय", "अपने ध्वज" में लगाते है l
जिस -"सम्राट" का -"राज चिन्ह", "चारमुखी शेर" को, "भारतीय",- "राष्ट्रीय प्रतीक" मानकर,:- " सरकार" चलाते हैं l और "सत्यमेव जयते" को "अपनाया" है l
जिस देश में - "सेना का सबसे बड़ा युद्ध सम्मान", "सम्राट अशोक" के "नाम" पर, "अशोक चक्र" दिया जाता है l
जिस -"सम्राट" से -"पहले या बाद" में :- "कभी कोई ऐसा राजा या सम्राट नहीं हुआ"...l जिसने : -"अखंड भारत" (आज का नेपाल, बांग्लादेश, पूरा भारत, पाकिस्तान, और अफगानिस्तान) जितने, "बड़े भूभाग" पर:-"एक-छत्र राज" किया हो l
सम्राट अशोक" के ही, समय में :- "२३ विश्वविद्यालयों" की "स्थापना" की गई l जिसमें :- तक्षशिला, नालन्दा, विक्रमशिला, कंधार, आदि "विश्वविद्यालय", "प्रमुख" थे l इन्हीं "विश्वविद्यालयों" में "विदेश" से "छात्र", "उच्च शिक्षा" पाने, :- "भारत आया करते थे"
जिस -"सम्राट" के "शासन काल" को -"विश्व" के "बुद्धिजीवी" और "इतिहासकार", "भारतीय इतिहास" का सबसे -"स्वर्णिम काल" मानते हैं
जिस -"सम्राट" के "शासन काल" में :- "भारत"- "विश्व गुरु" था l "सोने की चिड़िया" था l जनता -"खुशहाल" और "भेदभाव-रहित" थी l
जिस सम्राट के शासन काल में, सबसे "प्रख्यात" "महामार्ग", :- "ग्रेड ट्रंक रोड" जैसे कई -"हाईवे" बने l २,००० किलोमीटर लंबी पूरी "सडक" पर, "दोनों ओर", "पेड़" लगाये गए l "सरायें" बनायीं गईं..l मानव तो मानव..,पशुओं के लिए भी, प्रथम बार "चिकित्सा घर" (हॉस्पिटल) खोले गए l "पशुओं को मारना बंद" करा दिया गया l
ऐसे -"महान सम्राट अशोक", जिनकी -"जयंती" उनके -"अपने देश भारत" में :-" #क्यों नहीं मनायी जाती" #?? न ही, कोई -"छुट्टी" घोषित की गई है?*
दुख: है, कि :-जिन नागरिकों को ये -"जयंती", "मनानी" चाहिए..? वो अपना -"इतिहास" ही, "भुला" बैठे हैं l और , जो :- "जानते" हैं ? "वो":- "ना जाने क्यों" ? "मनाना":- "नहीं चाहते"
*पिताजी का नाम - बिन्दुसार गुप्त
*माताजी का नाम - सुभद्राणी
"जो जीता, वही:- "चंद्रगुप्त" ना होकर ...? "जो जीता", वही :-"सिकन्दर" कैसे हो गया
जबकि - "ये बात" सभी जानते हैं, कि:- "सिकन्दर" की सेना ने -"चन्द्रगुप्त मौर्य" के "प्रभाव" को देखते हुए ही, :- "लड़ने से मना कर दिया" था!🧐🤔 बहुत ही ,"बुरी तरह" से "मनोबल टूट गया था"! और "वापस लौटना" पड़ा था ।
कृपया - अपने सभी समुहों में भेजने का कष्ट करें l और हम सब मिल कर, बाक़ी साथियों को भी,"जागरूक" करें!
आइए मिल कर - इस "ऐतिहासिक भूल" को, "सही करने" का,:- "हर संभव प्रयास" करें .🙏

ग्राम तिगांव में अण्णाभाऊ साठे जयंती समारोह का किया गया आयोजन।प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम तिगांव में अण्णाभाऊ साठे समित...
08/08/2022

ग्राम तिगांव में अण्णाभाऊ साठे जयंती समारोह का किया गया आयोजन।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम तिगांव में अण्णाभाऊ साठे समिति द्वारा, अण्णाभाऊ साठे जयंती 102 वी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
जिसमें सभी ग्रामीण और नवनिर्मित ग्रामपंचायत सरपंच, जनपद उपाध्यक्ष शामिल हुए,
कार्यक्रम की शुरुआत अण्णाभाऊ साठे जी व बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण राजेश तायवाड़े और रायभान जी तायवाडे द्वारा किया गया। तत्पश्चात अण्णाभाऊ साठे भवन से रैली अंबेडकर चौक तक निकाली गई, उसके पश्चात भवन में सभी अतिथियो का स्वागत समिति के सभी सदस्यों द्वारा किया गया, पांढुरना से आये मुख्य वक्ता नरेंद्र जी वाघमारे द्वारा अण्णाभाऊ साठे जी के विचारो को बताकर सभी को अवगत करवाया।
जनपद उपाध्यक्ष भिमरावजी वालके, तिगांव की सरपंच उषाबाई कुमरे, नगर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश घोरमाडे द्वारा भी जयंती पर बधाई प्रेषित की गई।

पानी बचाओ मुहिम के नवनिर्वाचित समस्त पंच, और कार्यकर्ता उपस्थित थे, उनका सम्मान भी अण्णाभाऊ साठे समिति के सदस्यों द्वारा किया गया ।
सभी नवजवान साथी व ग्रामीण लोगों का सहयोग पाकर अंत में अविष वानखेड़े द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
गोपाल तायवाडे, विजय तायवाडे, रायभान तायवाडे, सुखदेव तायवाडे, दीपक वानखेड़े, विवेक महाले, भूपेंद्र बेले, बाल्या महाले, सुरेश जी कुमरे, शरीफ़ भाई, साबिर भाई, सचिन शेंडे, महेंद्र अड़ागले,
मोंटू वानखेड़े, शुभम तायवाड़े, अतुल तायवाडे, गोलू तायवाडे, विनोद तायवाडे, ज्ञानेश्वर तायवाडे, हर्षल अड़ागले, उमेश तायवाडे, प्रवीण तायवाडे, राजेन्द्र हिवराड , राहुल वानखेड़े, निलेश पाटिल, गणपति शेंडे, प्रेम पाटिल, सीमा तायवाडे, खुशबू वाघमारे, सविता तायवाडे, सुमन शेंडे, कल्पना तायवाडे, रानी बेले, सुधाबाई तायवाडे, मंदा तायवाड़े, काजल तायवाडे, दीक्षा वानखेड़े और ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्राम तिगांव में बाबासाहेब आंबेडकर जी की 131 वी जयंती समारोह मनाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले से 100 क...
18/04/2022

ग्राम तिगांव में बाबासाहेब आंबेडकर जी की 131 वी जयंती समारोह मनाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले से 100 किमी दूरी पर स्थित तहसील पांढुर्णा के ग्राम तिगांव में बाबासाहेब आंबेडकर जी के 131 वे जयंती पर ग्रामीण युवाओं ने और महिला मंडल की सदस्यों ने मिलकर बाबासाहेब आंबेडकर जी की जयंती समारोह 2 दिनों तक बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,। जिसमे प्रथम दिवस 13 अप्रैल को सर्वप्रथम बाबासाहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर त्रिशरण पंचशील ग्रहण किया गया तत्पश्चात बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरुआत हुई, व 12 बजे केक काटा गया व उपस्थित समस्त लोगों को बाटा गया, तथा आतिशबाजी भी की गई।

14 अप्रैल को सुबह से ही बौद्ध उपासक और उपासिकाओ का विहार में आना जाना लगा था, प्रातः 10 बजे बाबासाहेब आंबेडकर जी के मूर्ति पर गांव व समाज के प्रतिष्ठित लोगों द्वारा सामूहिक माल्यार्पण कर त्रिशरण पंचशील उपस्थित समस्त ग्रामवासियों द्वारा ग्रहण किया गया। श्याम 7 बजे ग्राम भ्रमण रैली का आयोजन किया गया, जिसमे हजारों ग्राम वासियों ने सम्मिलित होकर संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझी, इस रैली में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, छत्रपति शिवाजी महाराज कि झाकी, और बाबासाहेब आंबेडकर जी की झाकी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त युवाओं का अथक परिश्रम रहा।

Adv. कैलाशजी सोमकुवर को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि । अंबेडकरी विचारो को समाज के आखरी तबके तक पहुचाने का काम करने वाले व...
06/09/2021

Adv. कैलाशजी सोमकुवर को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

अंबेडकरी विचारो को समाज के आखरी तबके तक पहुचाने का काम करने वाले व समाज के लोगो के साथ हक अधिकारों की लडा़ई लडने वाले नवजवान युवको में बाबासाहेब के कारवा को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित कर जज्बा बढ़ाने वाले होनहार जाबाज सिपाही Adv. कैलाश सोमकुवर जी 8 मई 2021 को कोरोना के कारण अल्प आयु मे ही बुध्दवासी हुए थे।
जिनकी श्रद्धांजलि का कार्यक्रम समाज के लोगो द्वारा गीतांजलि कम्युनिटी हॉल गीतांजलि चौराह में 6 सितंबर 2021 को रखा गया था।
जहा विभिन्न समाज के युवाओ बुजुर्गों व सोमकुवरजी के हमउम्र लोगो द्वारा उनके बारे मे जानकारी दी व उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इसी कडी मे सिद्धार्थ मोरेजी द्वारा घोषणा की गयी की सोमकुवर जी के याद मे प्रत्येक वर्ष उनके पुण्यतिथि पर समाज मे निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले नवयुवको मे से किसी एक होनहार नवजवान को प्रशस्ति पत्र व आर्थिक सहायता दी जायेगी। जिससे की हमारे समाज मे Adv. कैलाशजी सोमकुवर के द्वारा किये गये निःस्वार्थ भाव से कार्य को याद कर अन्य युवाओ में भी निःस्वार्थ भाव से समाज के साथ किसी भी समय कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की जिज्ञासा उत्पन्न हो सके।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सिद्धार्थ मोरे , योगेश सराठे , मोनु बोहित , आकाश पाटील , मनिश नारनवरे , गोलू वाहने , सुदर्शन शेन्डे , अमर सोनवन दिलिप कडबे। और सैकड़ों नवजवान युवाओ ने उपस्थिति दी तथा दुःख भरे हृदय से उनको श्रद्धांजलि देकर , सोमकुवर जी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर सात्वना दी।

कल्प अशोका जनकल्याण समिति  भोपाल द्वारा N95 फेस मार्क्स और पियुरेट हैंड सेनीटाइजर का वितरण जरूरतमंदों लोगों को  प्रत्येक...
12/07/2021

कल्प अशोका जनकल्याण समिति भोपाल द्वारा N95 फेस मार्क्स और पियुरेट हैंड सेनीटाइजर का वितरण जरूरतमंदों लोगों को प्रत्येक रविवार को किया जाता है अभी तक बागमुगलिया, बागसेवनिया, पंचशील नगर, कोलार कॉलोनी बस्ती, श्याम नगर विट्ठल मार्केट, हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास, आज इसी क्रम मे दिनांक 11/07/2021 को अंबेडकरनगर के सुजाता बुद्ध विहार में वहां की महिलाओं को फेस मार्क्स और हेडंसेनेटाईजर वितरण किया गया । अतिथि के रूप में आयु. रत्नाकर मेंढे, आयु.डां सतीश सोमकुवर, को बुलाकर उनके हस्ते मास्क व सेनेटाईजर का वितरण किया गया , समिति के सदस्य देवानंद लोखंडे, राजेश जाधव, नरेंद्र शेन्डे आदि उपस्थित थे।

ग्राम : तीगाँव , तह : पांढुरना , जिला : छिन्दवाडा ,मध्यप्रदेश ।मे पानी बचाओ मुहीम के युवाओं द्वारा आज 5 मई 2021 विश्व पर...
05/06/2021

ग्राम : तीगाँव , तह : पांढुरना , जिला : छिन्दवाडा ,
मध्यप्रदेश ।
मे पानी बचाओ मुहीम के युवाओं द्वारा आज 5 मई 2021 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम के बस स्टॉप के पास वृक्षा रोपन किया गया।
।।

Happy Environment day.

04/05/2021

Address

Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TPSG News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to TPSG News:

Share

Category