11/11/2023
नैतिक दे रहा है₹25 के 20 दिए।
अलवर,नैतिक पांचवी कक्षा में पढ़ता है स्कूल की छुट्टियां है इसलिए दीपावली पर दिए बेच रहा है अपने परिवार की मदद कर रहा है ऐसे बहुत से बच्चे और बुजुर्ग हैं जो की दीपावली पर छोटी-मोटी दुकान लगाते हैं ताकि अपनी दिवाली को और भी बेहतर दिवाली बना सके। अब हमारा भी फर्ज बनता है कि हम हमारे साथ-साथ सभी की दिवाली को और भी ज्यादा खुशियों से भर सके।
आइए इन छोटे दुकानदारों से भी सामान खरीदें।
नैतिक ₹25 के 20 दीपक दे रहा है लगभग सभी की यही रेट है बड़े दीपक ₹10 के हैं और डिजाइनिंग दीपक भी ₹10 के हैं।
नैतिक और उसके जैसे कई बच्चे घंटाघर और हॉप सर्कस के आसपास बैठे हुए हैं तो जाइए और इनसे कुछ ना कुछ जरूर खरीदें।