DLSA Shravasti

DLSA Shravasti District Legal Services Authority
Ensuring Justice for All through free legal aid, legal awareness

दिनांक 10.04.2026 को श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा जिला कारागार श्रावस्त...
10/04/2026

दिनांक 10.04.2026 को श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई एवं आवासीय व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समय बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें बताया गया कि वे किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती से संपर्क कर सकते हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत जेल चिकित्सालय की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, बंदियों के लिए संचालित शिक्षा एवं सुधारात्मक गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया।
सचिव महोदय द्वारा जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरती जाए।
अंत में, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि प्रत्येक बंदी को विधिक सहायता एवं परामर्श की सुविधा समय पर प्राप्त हो, जिससे उन्हें न्याय प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

#श्रावस्ती

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07.04.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के तत्वावधान में जनसामान्य ...
07/04/2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07.04.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के तत्वावधान में जनसामान्य को स्वास्थ्य सबंधी अधिकारों एवं विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करने हेतु जिला न्यायालय परिसर, श्रावस्ती में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा उपस्थित जनसमूह को बताया कि स्वस्थ जीवन प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है तथा सरकार द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही है, जिनका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समस्या आती है, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है।

शिविर में डा० संग्राम राजकीय चिकित्सक द्वारा आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा स्वच्छता से सबधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर श्री दिनेश वर्मा चीफ एलएडीसी, श्री अशोक शर्मा पैनल अधिवक्ता, श्री संतोष कुमार तिवारी पैनल अधिवक्ता, पीएलवी (पैरालीगल वॉलंटियर) तथा आम जनमानस उपस्थित रहे।

#श्रावस्ती

दिनांक  23.03.2026 को श्री निर्दोष कुमार एडीजे श्रावस्ती, श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्...
23/03/2026

दिनांक 23.03.2026 को श्री निर्दोष कुमार एडीजे श्रावस्ती, श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती व श्री दिलीप कुमार साहनी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती द्वारा जनपद गोंडा स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह एवं सेल्टर होम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे बच्चों/निवासियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया।
राजकीय संप्रेक्षण गृह में बच्चों की उपस्थिति, उनके रहने, खाने एवं शिक्षा की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। बच्चों को नियमित रूप से भोजन, नाश्ता एवं पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षा हेतु शिक्षक की उपलब्धता तथा मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था भी देखी गई। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु समय-समय पर चिकित्सक द्वारा जांच कराई जा रही है।
सेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान वहां निवासरत संवासिनी/पीड़िताओं की मूलभूत आवश्यकताओं—भोजन, वस्त्र, बिस्तर एवं स्वच्छता—की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। परिसर में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, किन्तु कुछ स्थानों पर और सुधार की आवश्यकता चिन्हित की गई, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रजिस्टर संधारण एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जांच की गई। सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के अंत में सचिव महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बच्चों/निवासियों के अधिकारों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी व्यवस्थाएं शासन के मानकों के अनुरूप बनाए रखी जाएं।
#श्रावस्ती

18/03/2026

#श्रावस्ती

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वावधान में दिनांक 18.03.2026 समय अपराह्न 01.00 बजे श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र...
18/03/2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वावधान में दिनांक 18.03.2026 समय अपराह्न 01.00 बजे श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा जिला कारागार श्रावस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई एवं लीगल एड क्लिनिक का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के समय बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें बताया गया कि वे किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत जेल चिकित्सालय की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, बंदियों के लिए संचालित शिक्षा एवं सुधारात्मक गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया।

#श्रावस्ती #

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, ...
14/03/2026

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में तथा माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, श्रावस्ती, श्री राकेश धर दुबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित- 14.03.2026 का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व जिलाधिकारी के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रातः 10:30 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, श्री राकेश धर दुबे द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर समस्त न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा समस्त बैंकों के प्रबन्धकों एवं श्री जुगुल किशोर सिंह, एल0डी0एम0, इंडियन बैंक तथा अमित वार्ष्णेय, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी ग्रामीण बैंक, श्रावस्ती एवं अधिवक्तागण व न्यायालय कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में आये हुए समस्त अतिथियों का आभार श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा किया गया।
इसी क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, श्री राकेश धर दुबे द्वारा दीवानी न्यायालय, श्रावस्ती परिसर में विभिन्न बैंकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के स्टाॅल का निरीक्षण किया गया, तथा बैंक के संबंधित कर्मचारीगणों को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित भी किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित श्री अमित कुमार प्रजापति, अपर जनपद न्यायाधीश, श्रावस्ती, श्री अवनीश गौतम, अपर सत्र न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट)/नोडल अधिकारी रा0लो0अ0 श्रावस्ती, श्री निर्दोष कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश (पाॅक्सो), श्रावस्ती, श्री विनीत कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती, श्रीमती अनुप्रिया सिविल जज (प्र0ख0), श्रावस्ती, श्री गौरव द्विवेदी, सिविल जज (प्र0ख0)/एफटीसी, श्रावस्ती, श्री अरविन्द कुमार मद्धेशिया, सिविल जज अ0ख0) श्रावस्ती, श्री दिलीप कुमार साहनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती, श्री सुरेश चन्द्र तिवारी, अध्यक्ष माॅडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन तहसील भिनगा, श्री सतीश चन्द्र मौर्या, महामंत्री माॅडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन तहसील भिनगा, अभियोजन अधिकारी एवं समस्त न्यायिक कर्मचारीगण व समस्त बैंक कर्मचारीगण तथा एलएडीसी अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक कुमार शर्मा, पैनल लाॅयर डीएलएसए श्रावस्ती द्वारा किया गया।

#श्रावस्ती

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प...
13/03/2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पैरा लीगल वालंटियर (PLV) द्वारा गांव-गांव एवं कस्बों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। PLV द्वारा लोगों को लोक अदालत के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए बताते हैं कि इसमें बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना क्लेम तथा अन्य सुलह योग्य वादों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाता है। वे पम्पलेट वितरित कर तथा आमजन से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत में अपने मामलों के निस्तारण हेतु प्रेरित कर रहे हैं, जिससे लोगों को शीघ्र, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। ⚖️

#श्रावस्ती

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वावधान में दिनांक 14.03.2026 को जनपद न्यायालय, श्रावस्ती जिलाधिकारी श्रावस्ती ...
11/03/2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वावधान में दिनांक 14.03.2026 को जनपद न्यायालय, श्रावस्ती जिलाधिकारी श्रावस्ती के अधीनस्थ न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 11.03.2026 को समय प्रातः 11.00 बजे एक रैली का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राकेश धर दुबे के आदेशानुसार किया गया। श्री अमित कुमार प्रजापति, अपर जिला जज, श्रावस्ती, श्री अवनीश गौतम, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) श्रावस्ती, श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रैली को खाना किया गया। न्यायालय परिसर से उक्त रैली की रवानगी कर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार पम्पलेट के माध्यम से पैरालीगल वॉलेन्टियर्स द्वारा जन सामान्य को जागरूक किया गया।

इस दौरान रैली में श्री निर्दोष कुमार अपर जिला जज (पॉक्सो एक्ट) श्रावस्ती. श्री गौरव द्विवेदी सिविल जज (प्रवर खण्ड) (एफटीसी), श्रवस्ती, श्री अरविन्द कुमार मद्धेशिया, सिविल जज (अ० ख०), श्रावस्ती, श्री दिलीप कुमार साहनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रावस्ती, श्री जुगुल किशोर एलडीएम, श्रावस्ती एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के समस्त कर्मचारीगण तथा समस्त एल०ए०डी०सी० अधिवक्तागण तथा पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।

#श्रावस्ती

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्री ...
10/03/2026

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्री राकेश धर दुबे के निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित-14.03.2026 की सफलता हेतु दिनांक 10.03.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती श्री राकेश धर दुबे के विश्राम कक्ष में विचार-विमर्श हेतु बैठक आहूत की गयी। जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनाकित 14.03.2026 की सफलता हेतु अधिक से अधिक वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करायें, उन्होंने न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किया है, कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 14.03.2026 हेतु अधिकाधिक वादों को नियत कर तामीला हेतु नोटिस भेजवाना सुनिश्चित करें।

उक्त बैठक में श्री अमित कुमार प्रजापति, अपर जिला जज, श्रवास्ती, श्री अवनीश गौतम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्रावस्ती श्री निर्दोष कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रावस्ती, श्री विनीत कुमार यादव सी० जे० एम०, श्रावस्ती, श्रीमती अनुप्रिया, सिविल जज (प्र०ख०), श्रावस्ती, श्री प्रद्युम्न कुमार मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, श्री गौरव द्विवेदी सिविल जज (प्र०ख०) / एफ० टीसी०, श्री अरविन्द मद्धेशिया, सिविल जज (अ०ख०), आवस्ती, श्री दिलीप कुमार साहनी सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती, श्री अमर सिंह ।। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, इकौना, श्रावस्ती उपस्थित रहे।

#श्रावस्ती #

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14.03.2026 को जनपद के समस्त न्यायालयों एवं संबंधित विभागों में किया जा रहा है। इस लो...
10/03/2026

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14.03.2026 को जनपद के समस्त न्यायालयों एवं संबंधित विभागों में किया जा रहा है। इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के समझौता योग्य वादों का आपसी सहमति के आधार पर त्वरित एवं निःशुल्क निस्तारण किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण से संबंधित मामले, विद्युत बिल विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, राजस्व एवं अन्य सुलह योग्य मामलों का समाधान किया जा सकता है। लोक अदालत में निस्तारित मामलों में न्यायालय शुल्क वापस कर दिया जाता है तथा इसका निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होता है, जिसके विरुद्ध कोई अपील नहीं होती।
अतः जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि वे दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का आपसी समझौते के माध्यम से निस्तारण कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।
#श्रावस्ती

🇮🇳🇮🇳“आज मैदान में नहीं, करोड़ों भारतीयों के दिलों में जीत हुई है।”🇮🇳🇮🇳
08/03/2026

🇮🇳🇮🇳“आज मैदान में नहीं, करोड़ों भारतीयों के दिलों में जीत हुई है।”🇮🇳🇮🇳

Address

District And Session Court Shravasti
Bhinga
271831

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DLSA Shravasti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category