14/09/2025
निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।
सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति की अनन्य प्रतीक है। भारतीय संस्कारों, जीवन मूल्यों व आदर्शों की प्रबल संवाहक है।
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश को एकता के सूत्र में बाँधने में हिंदी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। देश की विविध भाषाओं के साथ हिंदी भाषा राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती रहेगी।