Savitri Bai Phule Social Justice Trust , India

Savitri Bai Phule Social Justice Trust , India नेतृत्व के लिए उम्र की नही बल्कि साहस ?

विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंरेड क्रॉस के संस्थापक, मानवता के सच्चे मसीहा, श्री सर जीन हेनरी ड्यूनांट जी के...
07/05/2025

विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रेड क्रॉस के संस्थापक, मानवता के सच्चे मसीहा, श्री सर जीन हेनरी ड्यूनांट जी के जन्मदिवस 08 मई के अवसर पर, मैं सभी स्वयंसेवकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ।

आप सभी वह शक्ति हैं जो हर आपदा, संकट और चुनौती के समय निःस्वार्थ सेवा के माध्यम से मानवता के पक्ष में खड़े रहते हैं। रेड क्रॉस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह करुणा, सहायता और आशा का प्रतीक है — एक ऐसी भावना जो हर पीड़ित व्यक्ति तक राहत और सहारा पहुँचाने के लिए कार्य करती है।

इस वर्ष का हमारा थीम “मानवता के पक्ष में” रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के मूल सिद्धांतों का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारा प्रत्येक प्रयास, प्रत्येक सेवा — मानव कल्याण एवं गरिमा की रक्षा के लिए होना चाहिए। चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या संघर्ष की स्थिति — रेड क्रॉस सदैव सबसे पहले ज़रूरतमंदों के साथ खड़ा होता है, बिना किसी पूर्वग्रह या भेदभाव के।

इस विशेष अवसर पर आइए, हम सभी ‘मानवता के पक्ष में’ खड़े होने का संकल्प लें — सेवा, संवेदना और समर्पण की भावना के साथ। यही हमारी असली ताकत है। आज हम उन सभी को नमन करें जिन्होंने मानवता की सेवा में जीवन समर्पित किया।

आइए, हम मिलकर मानवता की इस परंपरा को और सशक्त करें।
आप सभी को एक बार पुनः विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

धन्यवाद,
रवि कुमार
जिला प्रबंधक समिति सदस्य -सह-संयुक्त सचिव, इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा भागलपुर।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ...
11/10/2024

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।। नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !

महत्वपूर्ण सूचना:-वैसे महिला जो विधवा है और उनके बच्चे 18 साल से कम है उनको सरकार 4000 रुपैया प्रति माह देगी जिसके अप्ला...
09/07/2024

महत्वपूर्ण सूचना:-
वैसे महिला जो विधवा है और उनके बच्चे 18 साल से कम है उनको सरकार 4000 रुपैया प्रति माह देगी जिसके अप्लाई करने का अंतिम तिथि 19 जुलाई 2024 तक है।
कृप्या इस योजना के सभी लाभुक अपने अपने ब्लॉक में संपर्क करे!

09/04/2024
“भगवान गौरीशंकर के आशीर्वाद से आपके जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहे!”“मौनी अमावस्या पर्व की हार्दिक शुभकामना!”
09/02/2024

“भगवान गौरीशंकर के आशीर्वाद से आपके जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहे!”
“मौनी अमावस्या पर्व की हार्दिक शुभकामना!”

आजादी का प्रतिक है 15 अगस्त,राष्ट्रिय पर्व है 15 अगस्त,स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान है 15 अगस्त,देश की शान है 15 अगस्त...
15/08/2023

आजादी का प्रतिक है 15 अगस्त,
राष्ट्रिय पर्व है 15 अगस्त,
स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान है 15 अगस्त,
देश की शान है 15 अगस्त।
समस्त देशवासियों को मेरी और हमारी टीम की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

रक्तदानी का स्वागत है रक्तदान करने के लिए ईश्वर कि कृपा आप सभी पर बनी रहे हैं और आप सभी हमेशा स्वस्थ रहे।               ...
15/08/2023

रक्तदानी का स्वागत है रक्तदान करने के लिए ईश्वर कि कृपा आप सभी पर बनी रहे हैं और आप सभी हमेशा स्वस्थ रहे।
रक्तदान है प्राणी पूजा।
इसके जैसा दान है न दूजा।।

Address

Bhagalpur
812001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Savitri Bai Phule Social Justice Trust , India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Savitri Bai Phule Social Justice Trust , India:

Share

Category