16/02/2026
विनम्र आग्रह
जिलाअधिवक्ता संघ जबलपुर एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर तथा हाई कोर्ट एडवोकेट बार जबलपुर द्वारा शिवपुरी में अधिवक्ता महोदय को यूनिफॉर्म में जब वह न्यायालय जा रहे थे गोली मार दी जबकि उनका किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था वह केवल अपने पक्षकार की पैरवी कर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे थे और विरोधी पक्ष के द्वारा उन्हें पैरवी करने से रोका गया और जब वह नहीं माने तो उन्हें रास्ते से अलग करने के लिए उन पर हमला कर उनकी हत्या की गई के विरोध में कल सोमवार दिनांक 16 फरवरी 2026 को न्यायालय कार्य से विरत रहते हुए अधिक से अधिक संख्या में जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर के गेट नंबर 4 में सुबह 11:30 बजे सभी अधिवक्ता साथी आवश्यक रूप से उपस्थित रहकर उक्त घटना का विरोध प्रदर्शित करने में सहयोग प्रदान करें साथ ही अधिक से अधिक संख्या में चलकर माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंप कर हमारे अधिवक्ता साथी जिनकी हत्या की गई है उनके परिवार को एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता एवं परिवार में एक व्यक्ति को शासकीय नौकरी प्रदान की जावे साथ ही एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट अति शीघ्र लागू किया जाए की मांग बुलंद की जावे
जिलाअधिवक्ता संघ जबलपुर