08/02/2026
दो दिवसीय आईसी (IEC) कार्यशाला के समापन सत्र में माननीय मंत्री पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री प्रहलाद पटेल जी द्वारा "पेसा कानून से बदलती आदिवासी क्षेत्रों की तस्वीर" कहानियों के संग्रह की पुस्तक का विमोचन एवं पेसा क्षेत्रों में चल रहे गतिविधियों की प्रशंसा कर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किए ।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में पंचायत राज संचालनालय के आयुक्त महोदय श्री छोटे सिंह जी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम जी द्वारा पेसा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में सारगर्भित दर्शन दिया एवं दूसरे सत्र में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय गिरीश कुबेर जी द्वारा वर्तमान में कार्य कर रहे पेसा अमले के कार्य नियोजन के बारे में चर्चा की गई साथ ही CFR ( सामुदायिक वन अधिकार ) के प्रस्ताव के बारे में पाठशाला के रूप में श्री कुबेर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।