16/02/2026
राहुल की गुरिल्ला पॉलिटिक्स-
पिछले दिनों जब राहुल संसद के अंदर थे तो पीएम आये ही नहीं भाषण देने. कल संसद के बाहर आये तो रील मंत्री अश्वनी वैष्णव भाग निकले.
सत्ता पक्ष उम्मीद कर रहा था कि राहुल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलेंगे लेकिन राहुल ने खोल दिया लद्दाख में चीन का घुसपैठ वाला पन्ना.
इस गुरिल्ला पॉलिटिक्स का असर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हुआ. पूरा ट्रेजरी बेंच तितर-बितर नज़र आया.
फिर अगले दिन संसद में किताब लेकर पहुंच गये. मीडिया के सामने नरवणे की आत्मकथा लहरा दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सारे दावे हवा हो गये.
राहुल की गुरिल्ला पॉलिटिक्स काम कर रही है. सत्ता पक्ष का डिफेंस बिखर चुका है. आक्रमण तो भूल ही जाइए. इस बजट सत्र में सत्ता पक्ष पूरी तरह से बेदम दिखा.
अब वो सत्ता पक्ष के ऊपर वहां से हमला करते हैं जहां से उनको उम्मीद भी नहीं होती. राहुल की गुरिल्ला पॉलिटिक्स यही है.
रील मंत्री अश्वनी वैष्णव मीडिया के सामने हांक रहे थे. राहुल ने लाइव ट्रॉलिंग कर दी. वैष्णव ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि राहुल इस तरह ऑन कैमरा उनसे उनका स्पेस छीन लेंगे.
जब दुश्मन बहुत मज़बूत हो, सारे संसाधनों पर उसका नियंत्रण हो, मीडिया उसका गुलाम हो.वह कारपोरेट की जेब में हो तो गुरिल्ला पॉलिटिक्स ही काम आती है.