Face of Bihar

Face of Bihar फेस ऑफ बिहार न्यूज़ जहां, बिहार के असली चेहरे और बिहार की असली मुद्दे को लेकर जनता के बीच हमेशा आगे : 8678846373
रिपोर्टर दीपक कुमार
(2)

बेगूसराय: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के बीच बेगूसराय के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने सोमवार को बछवाड़ा प्र...
24/08/2026

बेगूसराय: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति के बीच बेगूसराय के जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने सोमवार को बछवाड़ा प्रखंड के प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। डीएम ने टूटे जमींदारी बांध और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से मौके पर स्थिति की जानकारी ली।

23/08/2026

बेगूसराय में विनोद यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दूध विक्रेता विनोद यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को पुलिस ने बिहार से बाहर हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर मामले में हत्या के कारण और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Begusarai Police मटिहानी मांगे बोगो सिंह BIHAR The Bihar Group

23/08/2026

अब बेगूसरायवासियों को मिलेगा अनुभवी वैद्य से आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श का लाभ
चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार अपनी अलग पहचान बना रहे श्री कश्यप आयुर्वेद चिकित्सालय।

📍 स्थान: श्री कश्यप आयुर्वेद चिकित्सालय,
NH-31, सुभाष चौक के समीप, बेगूसराय
📞 संपर्क करें:
9431269095 | 9162735933
🌿 श्री कश्यप आयुर्वेद चिकित्सालय
आयुर्वेदिक चिकित्सा की ओर एक भरोसेमंद कदम।

21/08/2026

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों का आरोप है कि डायल-112 पुलिस की गश्ती के सामने ही बदमाशों ने धारदार कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हमले में घायल सभी लोगों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घायलों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

19/08/2026

बेगूसराय में कथित कुख्यात चोर की हत्या, तीन माह पहले जेल से निकला था बाहर
बेगूसराय: जिले में एक कथित कुख्यात चोर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना सिकंदरपुर स्थित ब्राह्मी स्थान के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक करीब तीन माह पूर्व जेल से बाहर आया था।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की पहचान को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

18/08/2026

#बेगूसराय बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय में मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-28 में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बंद घर में छापेमारी की।

17/08/2026

मंझौल के बसौना घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबे तीन बच्चे, देर शाम तक SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

बेगूसराय/मंझौल। मंझौल अनुमंडलीय क्षेत्र के बसौना घाट पर रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू की।

डूबने वाले बच्चों की पहचान ऋषिकेश कुमार (12 वर्ष), पिता मुन्ना यादव, मंझौल-01 वार्ड-03; पवन कुमार (11 वर्ष), पिता अर्जुन यादव, मंझौल-01 वार्ड-03; और आदर्श कुमार (13 वर्ष), पिता बबलू साहनी, मंझौल-03 वार्ड-06 के रूप में बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों बच्चे भी पानी में डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

शाम करीब साढ़े छह बजे तक SDRF की टी�

Address

Begusarai
851117

Telephone

+918227812330

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Face of Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Face of Bihar:

Shortcuts

Share