Advocate Ankit Pandey

Advocate Ankit Pandey Lawyer | Activitist | Socialist जिलाउपाध्यक्ष,समाजवादी छात्रसभा-अयोध्या (महानगर)

25/03/2026

जनपद में ईंधन की कमी भी नहीं है, अधिकांश पेट्रोलपंप बंद है.? कैसा दोहरा रुख है? प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि स्थानीय लोग सहयोग कर सकें। है भी और अनुपलब्ध भी है असमंजस की स्थिति पैदा कर रही है।

02/02/2026

NHAI यह तय कर ले कि क्या अब टोल पर गुंडई कराएगी या टोल फीस प्लाजा चलाएगी..! गुंडई करनी हो तो स्पष्ट कर दें, क्योंकि अधिवक्ता समाज आपकी इस गुंडई का जवाब देना सटीकता से जनता है।

पहले हैदरगढ़ बाराबंकी, अब सोनभद्र में हुई महिला अधिवक्ता से दुर्व्यवहार व मारपीट कत्तई बर्दाश्त योग्य नहीं है।

| | | | National Highways Authority of India - NHAI | fans

शीर्षक : भाजपा का स्वघोषित धर्म..!वर्तमान में आपकी धर्म के प्रति आस्था का तौल आपकी उपासना, मानवीय मूल्यों या धर्मार्थ का...
20/01/2026

शीर्षक : भाजपा का स्वघोषित धर्म..!

वर्तमान में आपकी धर्म के प्रति आस्था का तौल आपकी उपासना, मानवीय मूल्यों या धर्मार्थ कार्यों से न होकर बल्कि अब किसी पार्टी विशेष व उसके नेताओं के गुणगान से है। यदि आप सत्ता को उसके द्वारा किए जा रहे अन्याय के प्रति सवालों में घेरते हैं तो आपकी आस्था, आपका देशप्रेम सब खतरे में हैं, अगले ही क्षण आप धर्म द्रोही और राष्ट्रद्रोही साबित हो सकते हैं।

स्वामी अवमुक्तेशवानंद जी महाराज ने भाजपा द्वारा थोपे जा रहे स्वघोषित सनातन को आदि काल से चली आ रही सनातनी परम्परा पर थोपने का विरोध किया जिसका दंश आ उनको झेलना पड़ रहा है।

आदि वैदिक कालीन सनातन में साधु संतों का अपमान नहीं किया गया न ही किसी में शास्त्र में वर्णित है, ऐसा करने वालों को रामदेव असुरों की संज्ञा दी गई है।

माघ मेला की घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली एवं व्यक्ति की आस्था पर करारा प्रहार है। बात-बात बुलडोजर लेकर दौड़ने वाली प्रदेश की मुखिया प्रशासनिक कुकृत्य पर मौन साधना यह दर्शाता है कि वास्तव पार्टी एवं सत्ता धर्म से ऊपर है।

आज जनता को चेतने की जरूरत हैं। क्या यह वही सनातन है जिसकी परिकल्पना आदि काल में संतों महात्माओं एवं धर्मगुरुओं ने की थी? क्या यह वही भारतवर्ष है जिसमें धर्मानुपालन में ईश्वरीय अवतारों की परिकल्पना की गई थी?

उत्तर होगा- शायद नहीं, भाजपा जिस सनातन को थोपने का प्रयास कर रही है यह वह सनातन नहीं है जिसके रक्षार्थ महापुरुषों एवं देवताओं ने अवतार लिया था।

माघ मेला की घटना बहुत ही निंदनीय है, प्रशासनिक कुकृत्य पर संलिप्त अधिकारियों एवं मेलप्राधिकरण के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

| | | | fans

दम है कितना देख लिया न, अभी और भी देखोगे..!अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद।           fans
17/01/2026

दम है कितना देख लिया न,
अभी और भी देखोगे..!

अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, जिंदाबाद, जिंदाबाद।

fans

16/01/2026

बात केवल हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा की नहीं है..! टोल कर्मी बेवजह बदतमीजियां लगभग प्रत्येक टोल पर करते आ रहे हैं।

बस फर्क इतना था कि इनका पाला अधिवक्ता समाज के सदस्य से पद गया, और दुनिया भर की फजीहत हुई। और हां किसी केवल फजीहत ही नहीं बल्कि ठेका-पट्टा, जमानत राशि भी ज़ब्त..!

अधिवक्ता एकता जिंदाबाद..! अधिवक्ता एकता जिंदाबाद!

बिहार में चाहता हूं तेजस्वी की सरकार बने, लेकिन मैं चाहता हूं तेज़ प्रताप यादव अपनी सीट जीतें।बिना किसी ठोस कारण सामाजिक...
18/10/2025

बिहार में चाहता हूं तेजस्वी की सरकार बने, लेकिन मैं चाहता हूं तेज़ प्रताप यादव अपनी सीट जीतें।

बिना किसी ठोस कारण सामाजिक क्रूरता के शिकार हुए Tej Pratap Yadav जी को जिस प्रकार पार्टी से बेदखल किया गया, परिजनों द्वारा मुंह मोड कर एक अनाथ की भांति अकेला छोड़ दिया गया, यह काफी असहनीय एवं पीड़ादायक है।

वाक़िफ हूं ऐसे समय से जब जरूरत होती है, की कोई अपना साथ खड़ा हो और अपनों के होते हुए भी व्यक्ति अकेला होता है। मुस्कुराता तो है, लेकिन अंदर की पीड़ा अनदेखे आंसू केवल वही व्यक्ति जनता है और उसका एहसास करता है।

मेरी महुआ विधानसभा के साथियों से विनम्र अपील करता हूं, किसी की भी सरकार आप बनवाओ अलग बात है, लेकिन आज तेज प्रताप यादव जी के साथ खड़ा होइए, हाथों को मजबूत करिए, अहसास दिलाइए कि महुआ विधानसभा परिवार के अभिन्न अंग है वो, विजई भव का आशीर्वाद दीजिए।

श्री तेज प्रताप यादव जी को अग्रिम जीत की शुभकामनाएं।

| | | |

25/09/2025

UP के सरकारी अस्पतालों में क़्वालिटी इलाज हो रहा होता तो सारे नेता मंत्री अपना इलाज मेदांता , मैक्स में न करा रहे होते ।

15/05/2025

कुछ दिन पहले जब अमरीका में ट्रंप चच्चा की सरकार बनी थी, भगत राम कहि रहे थे देखे छप्पनवा का कमाल देश की बहिरे सरकार बनवाए दिहिस और अपना देश में चुटिया कटिबे कीहे है।

अब वहीं ट्रंप चाचा सपोला बने के राह पर हैं, भगतराम सोच में हैं कि अभी तक थूकेन है अब चाटे कैसे..? लेकिन ठहरे भगतराम बेशरम लगिन ट्रंप चाचा का गरियावे..!

fans |

महामहिम ने कहा "सरकारी नौकरियों के चक्कर में न पड़ें युवा", बिलकुल सही कहा महामहिम ने क्योंकि भाजपा की वरिष्ठ नेता, गुजर...
21/09/2024

महामहिम ने कहा "सरकारी नौकरियों के चक्कर में न पड़ें युवा", बिलकुल सही कहा महामहिम ने क्योंकि भाजपा की वरिष्ठ नेता, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री रही है और महामहिम भाजपाई सरकारों के रग-रग से वाकिफ हैं।

आखिर नौकरियां सरकारी नही देना चाहती सरकारें तो क्यों गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को मास्टर बनने का सपना दिखाकर BTC/DElEd जैसे खून चूसक पाठ्यक्रमों पर एडमिशन ले रहे हैं। साफ साफ शब्दों में बयान दे दें की नौकरियां नही है कृपया सभी फीस के दाम अपने-अपने भविष्य के लिए इन्वेस्ट कर कोई व्यवसाय करें? क्यों अनगिनत पाठक्रमों के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्गीय तबकों के युवाओंका मजाक बना रही सरकारें?

महामहिम का क्या है, खुद पूर्व मुख्य मंत्री रही हैं, वर्तमान में राज्यपाल हैं, बच्चों इसका लाभ मिल रहा है अनगिनत व्यवसाय होंगे अथाह धन होगा! इन्हे क्या पता एक कृषक परिवार का लड़का जब घर से कोसों दूर जाकर अपने परिवार के हालात बदलने का सपना लिए एक सरकारी नौकरी के लिए मेहनत करता है। योग्यता उसकी कलेक्टर वाली होती है लेकिन फिर भी वह चपरासी तक के पदों के लिए आवेदन करता है ताकि कुछ तो हालात सुधरेंगे..!

अफसोस ऐसे उच्च पदों बैठे लोगों के, जिनकी मानसिकता ऐसी है।

18/08/2024

बेटियां बेटियां हैं, बहन बहन है वह चाहे जिस तबके की हो, चाहे जिस क्षेत्र की हो, चाहे जिस राज्य/प्रदेश या देश की हो..!

उसके साथ होने वाले हर उस बर्बरता पूर्ण रवैए पर प्रत्येक व्यक्तियों का खून खौलना चाहिए चाहे जिस समाज का वह व्यक्ति हो..!

बंगाल के मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान जिस प्रकार से एक डॉक्टर हैवानियत का शिकार हुई उसके लिए संपूर्ण समाज शर्मिंदा है। किसी प्रकार की जघन्य घटनाओं के लिए किसी सरकार का समर्थन नहीं किया जा सकता है..! चाहे वह बंगाल की ममता सरकार हो, या मणिपुर की भाजपा सरकार या फिर उत्तर प्रदेश की बाबा की सरकार।

सरकार द्वारा घटना में संलिप्त सभी दोषियों को कठोरतम दंड से नवाजा जाना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियां की महिला के साथ किसी प्रकार की हैवानियत को अंजाम न दे सके..!

|

Address

Dhaurahara
Basti
272194

Telephone

+919451054008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Ankit Pandey posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Advocate Ankit Pandey:

Share