Piyush Bhargava & Associates

Piyush Bhargava & Associates Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Piyush Bhargava & Associates, Property lawyer, SH-18, Barnagar.

11/06/2023
11/06/2023
13/05/2020
30/09/2017

।माँ मुझे भी राम बनादो।

बात लगभग 30 बर्ष पहले की होगी, जब मेरी उम्र 10 वर्ष की थी। दशहरा का दिन था सुबह से सब रावण दहन देखने जाने की चर्चा कर रहे थे। में भी पास ही खड़ा होकर उनकी बाते सुन रहा था।
मुझे पिछले दशहरे की याद ताजा हो गई कि कैसे मैने राम जी की, रथ यात्रा को दशहरा मैदान की और जाते हुए देखा था । उस रथ में प्रभु श्री राम लखन ओर हनुमान जी विराजमान थे।
उन यादों को मन में रखे में माँ की पास दौड़ते हुए पहुँचा और माँ से कहा माँ ( मुझे भी राम बनादो ) आज दशहरा है और मुझे भी रथ में सवार होकर शाम को रावण का दहन करने दशहरा मैदान जाना है।
था तो में जिद्दी ही माँ के मना करने पर भी में कहा मानने वाला था । मेरे बहुत जिद करने पर माँ ने मुझे दोपहर में तैयार करने को बोल दिया। दोपहर हुई माँ ने मुझे पहले नहलाया फिर एक सफेद धोती,गले मे भगवा वस्त्र, एक जनेऊ, माथे पर तिलक , गले मे फूलो का हार, होठो और गालों पर लाली लगा कर तैयार कर एक धनुष और बाण दिया।
शाम होने को आई में भी बड़ी बेसब्री से रथ का इंतज़ार कर रहा था। रथ आया पर यह क्या उसमे पहले से ही राम जी विराजित थे। में भी कहॉ मानने वाला था । में रथ के आगे आगे दौड़ने लगा, यह देख कर मुझे भी रथ में बैठा दिया गया।
हम कुछ ही देर में दशहरा मैदान पहुँच गए मंच पर हमारा स्वागत हुआ । पूजा हुई। नेता जी के भाषण हुए, आतिश बाजी हुई मुख्य अतिथि आये। पर यह क्या रावण तो नेता जी ने ही जला दिया ।
मैने अपने घर पहुँचा तो माँ ने पूछा वहाँ क्या हुआ मैने कहा माँ आपने मुझे बड़ी महनत से राम बनाया पर रावण को तो नेता जी ने जला दिया। अब से में राम नहीं बनुगा।

।दशहरे की हार्दिक शुभकामनाये।

पीयूष भार्गव।

।हमारा बड़नगर।एक रेल्वे क्रोसिंग से शुरू होकर गंधर्व तलाई पर ख़त्म। पर हे हो बहुत प्यारा। छोटी छोटी मौहल्ले की गलियां कहती...
02/02/2017

।हमारा बड़नगर।

एक रेल्वे क्रोसिंग से शुरू होकर गंधर्व तलाई पर ख़त्म। पर हे हो बहुत प्यारा। छोटी छोटी मौहल्ले की गलियां कहती है।हम छोटी है पर बड़े बड़े लोग यहाँ से निकलते है। एक प्यारा रेल्वे स्टेशन पर ट्रैन तो इंदौर । मिनी बॉम्बे। रतलाम। स्वर्ण नगरी। तक जाती है।

एक प्यारा सा हॉस्पिटल। पर डॉक्टर सभी घर पर भी देख ही लेते है। एक सब्जी मंडी सब ही सब्जी बेचने वाली मानो कोई सखी सी बन गयी हो किस किस से क्या लूँ। सोच ने में यह भूल जाता हूं कि घर वालो ने क्या मंगवाया था ।

दो जनरल स्टोर की दुकान एक का नाम संजय स्टोर एक का नाम कैलाश स्टोर। मानो सारी दुनिया का सामान यही पर मिल रहा हो। एक डाबरी चौक पुराने लोगो के मिलने का एक मात्र स्थान।

सुभाष पथ पर मानो पूरा के पूरा मार्केट ही ख़त्म हो गया हो। सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक एक दम फिक्स टाइम ।
और बाद में ताश खेलते छोटे मोटे दुबले पतले सेठ लोग।

आये थोड़ा आगे चले लोजी अब तो पहुँच गये गाँधी चौक (पुराना बस स्टैंड) ठण्ड में दूध की कढ़ाई गजक की गाड़ी।राधेश्याम उस्ताद की रबड़ी। गर्मी में राजा आइस क्रीम की मशीन वाली कुल्फी। बर्फ के गोले। बारिश में भुट्टे के लड्डू वाह क्या बात है । बस पूरी बारिश यही चिंता की कोई मोबाईल पर आर्डर न दे भाई आओ तो दो किलो ले आना।

वही प्यारे से लोग । वही प्यारे से दोस्त। वही प्यारे से सर । जिन्होंने पांचवी में पढ़ाया था। जिन्होंने दसवीं में बोला था अब ग्यारवी में गणित मत लेना तेरे बस की बात नही है। वही मेडम। वही स्कूल जब हमें हमारी भुआ छोड़ने आती थी ।और अब हम हमारे बच्चो को जाते है।

वो ही जुना शहर कभी नया नही होगा । वो ही नयापुरा जो कभी पुराना नही होगा । पत्रकार कालोनी जहाँ के पत्रकार भूतपूर्व हो गए। वो शिक्षक कॉलोनी जहाँ के शिक्षक रिटायर हो गए। वही घी गली जहाँ का घी हर समय ताजा ही है। वो ही बोहरा गली जो हर त्यौहार में सजती हो। वही पंचवटी जहाँ कभी राम न रुके हो। वो ही शांतिनिकेतन जहाँ कभी टेगौर न आये हो।

सावन की सवारी , जुना शहर की गैर । कवि प्रदीप जी के किले पर बजते भजन।
और क्या लिखूं बडनगर बड़े लोगो का नगर दिल से दुआओ से
तुझे किसी की नज़र न लगे।

पीयूष भार्गव।
डॉक्यूमेंट राइटर फ़ॉर एम् पी गवर्नमेंट।

पूरा पड़ कर ही लिखे लाइक करे।

कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती।
02/02/2017

कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती।

Our beautiful office
02/02/2017

Our beautiful office

Address

SH-18
Barnagar
456771

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Piyush Bhargava & Associates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share