MDKP College of Law

MDKP College of Law A Premier Legal Education Institute. Affiliated to Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University, Ayodhya.

25/02/2026
25/02/2026
25/02/2026

True 'Ease of Justice' ensures that no one is left behind, even in confinement. NALSA’s specialized PLACs bridge the information gap between prisoners and the courts, ensuring timely bail applications and preventing unnecessary detentions.







02/02/2026

विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मानव और पृथ्वी के लिए आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन 1971 में ईरान के रामसर शहर में वेटलैंड्स पर हुए समझौते (रामसर कन्वेंशन) की याद में मनाया जाता है। 2026 की थीम ‘आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव’ है।

विश्व आर्द्रभूमि दिवस की प्रमुख बातें:

• उद्देश्य: आर्द्रभूमियों के संरक्षण, उनके विवेकपूर्ण उपयोग और पारिस्थितिक संतुलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में लोगों को शिक्षित करना।
• इतिहास: 2 फरवरी 1971 को रामसर कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे, लेकिन पहली बार यह दिवस 2 फरवरी 1997 से मनाया जाना शुरू हुआ।
• महत्व: आर्द्रभूमि (जैसे झीलें, दलदल, नदियां) जल को शुद्ध करने, बाढ़ नियंत्रण, जैव विविधता के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
• भारत में: भारत में 90 से अधिक रामसर साइट्स (अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमि) हैं, जो देश के पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

• 2026 थीम: “आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव”।

“बाराबंकी। एमडीकेपी कॉलेज ऑफ लॉ, मकनपुर, बाराबंकी द्वारा 17 नवंबर 2025 को ग्राम नेरा कबूलपुर में एक निःशुल्क विधिक सहायत...
18/11/2025

“बाराबंकी। एमडीकेपी कॉलेज ऑफ लॉ, मकनपुर, बाराबंकी द्वारा 17 नवंबर 2025 को ग्राम नेरा कबूलपुर में एक निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और असहाय वर्गों को कानूनी सहायता प्रदान करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।”

14/11/2025
एमडीकेपी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मकनपुर, बाराबंकी में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना सन 2019 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के...
13/11/2025

एमडीकेपी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मकनपुर, बाराबंकी में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना सन 2019 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के निर्देश पर हुई। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

इसी उद्देश्य से ग्राम दौलतपुर, बाराबंकी में कानूनी सहायता शिविर का आयोजन दिनांक 13 नवंबर 2025 को किया गया।

नि:शुल्क विधिक सहायता शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार प्राचार्य एमडीकेपी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मकनपुर, बाराबंकी ने की एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दौलतपुर ग्राम प्रधान श्री राकेश वर्मा जी रहे। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन का उद्देश्य सभी को विधिक रूप से जागरूक करना एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सहायता करना। मुख्य अतिथि श्री राकेश वर्मा ने कहा कि सरकार एवं संस्थाओं का विधिक रूप से लोगों को जागरूक करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर श्री ऐनुल इस्लाम, सुश्री शिवानी चौहान, सुश्री सरिता द्विवेदी एवं श्री अमन श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नित्यानंद बाजपेयी द्वारा किया गया एवं उन्होंने कहा कि नि:शुल्क विधिक सहायता शिविर के माध्यम से गरीब एवं असहाय लोगों को सहायता प्रदान की जाती है। सभी प्रतिभागियों का शैलेंद्र कुमार ने आभार ज्ञापित किया। इस विधिक सहायता शिविर में अनेक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

🙏🏽🙏🏽 आप सभी को छठ के पुनीत पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏽🙏🏽
27/10/2025

🙏🏽🙏🏽 आप सभी को छठ के पुनीत पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🏽🙏🏽

Address

Makanpur Barabanki Uttar Pradesh. Next To Surya Public School On Lucknow Sultanpur Road, NH731
Barabanki
225126

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MDKP College of Law posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to MDKP College of Law:

Share

Category