14/04/2025
बाँसवाड़ा से 52 ट्रकों में गौ-तस्करी का भंडाफोड़, मौके पर पहुँचे सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बाँसवाड़ा (राजस्थान),
राजस्थान के बाँसवाड़ा संसदीय क्षेत्र से सटे मध्यप्रदेश सीमा पर एक बड़े गौ-तस्करी रैकेट का खुलासा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गौशाला कर्मचारियों की सतर्कता से 52 ट्रकों में ठूंस-ठूंस कर भरी गईं हजारों गायों को मुक्त कराया गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत और सुरक्षा काफिले के सहयोग से गौ-तस्करी किए जाने के संकेत मिले हैं।
सूचना मिलते ही बाँसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत स्वयं मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत की और ट्रकों में भरी गायों को देखा।
सांसद ने मौके से ही मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा -
“भाजपा गाय माता के नाम पर वोट मांगती है, चुनाव में ‘गौ-रक्षा’ का नारा देती है, लेकिन हकीकत यह है कि सत्ता में आने के बाद वही सरकार गौ-तस्करों से मिलीभगत कर पुलिस के संरक्षण में गायों की तस्करी करवा रही है। गाय इनके लिए सिर्फ एक चुनावी हथकंडा है, न कि श्रद्धा या संवेदना का विषय।”
जाँच में सामने आया है कि यह काफिला बलदेव मैला, मेड़ता सिटी (नागौर) से मंडला व खरगोन (मध्यप्रदेश) के किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए महाराष्ट्र के बूचड़खानों तक पहुँचाया जा रहा था। मौके से पकड़े गए तस्करों के पास देसी कट्टे, धारदार हथियार और मिर्ची पाउडर भी बरामद हुए हैं।
इससे साफ है कि तस्कर किसी भी प्रतिरोध से निपटने के लिए पूरी तैयारी के साथ थे। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों की बरामदगी से पुलिस की भूमिका पर भी गहरे संदेह खड़े हो रहे हैं।
सांसद राजकुमार रोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से तत्काल इस्तीफा माँगा है और इस पूरे प्रकरण की जाँच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से कराए जाने की माँग की है।
यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था, प्रशासनिक निष्पक्षता और सरकारी तंत्र की नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। साथ ही यह दर्शाती है कि चुनावी मंचों पर रक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कितना फर्क है।बांसवाड़ा विधायक प्रत्याशी हेमन्त राणा, एडवोकेट बंशीलाल राणा, संभागीय अध्यक्ष कलसिंह मकवाणा, हमीरपुरा सरपंच राकेश रावत,रविन्द्र बरजोड़, कैलाश निनामा, राजेश वसुनिया, ब्लॉक अध्यक्ष संजय बारिया बहादुर निनामा,