24/08/2026
सरकारी विद्यालयों में फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) जिला इकाई बालोतरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ऐसे प्रतिबंध से प्रेस की स्वतंत्रता और जनहित की पत्रकारिता प्रभावित होगी। विद्यालयों के जर्जर भवन, मूलभूत सुविधाओं की कमी एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के सामने लाना पत्रकारों का दायित्व है।
IFWJ ने मांग की कि पत्रकारों को जनहित के मुद्दों की स्वतंत्र रिपोर्टिंग से मुक्त रखा जाए और फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पर लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए।
✊ प्रेस की स्वतंत्रता — लोकतंत्र की मजबूती
#बालोतरा #पत्रकारिता #प्रेसकीस्वतंत्रता #शिक्षा #राजस्थान #जनहित #पत्रकार