15/12/2025
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13.12.2025 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, बहराइच में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा दीपप्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, बहराइच श्री पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश(एस0सी/एस0टी0 एक्ट) बहराइच श्री राकेश कुमार सिंह-।।, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश, बहराइच सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश(ई0सी एक्ट) बहराइच श्री सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश(पोक्सो एक्ट) बहराइच, श्री अरबिंद कुमार गौतम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच श्री विराट शिरोमणि, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टी0सी0-प्रथम, बहराइच श्री आनन्द शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टी0सी0-द्वितीय बहराइच श्री अनिल कुमार-ग्प्प् , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बहराइच श्रीमती प्रतिभा चौधरी एंव अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 में जनपद बहराइच में कुल 1,84,657 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 9059 वादों, श्री संजय कुमार-तृतीय, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 23 वादों, श्री हरेन्द्र प्रसाद, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच द्वारा 47 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद, श्री सुरेश चन्द भारती, अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग, बहराइच द्वारा 08 वादों, बैंक रिकवरी के 1372 मामले तथा राजस्व के 1,74,147 वादों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश(पोक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच श्री अरबिंद कुमार गौतम द्वारा द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रूपये 16,91,21,094 रही।