Ambala Legalnews

Ambala Legalnews Ambala legal news is made for awareness regarding our rights and laws. The Legal news (LEGAL NETWORK) Motive to create awareness.

22/05/2026

अंबाला कैंट स्टेशन पर 11 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू
करमभूमि एक्सप्रेस से मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे बच्चे छुड़ाए
बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 11 बच्चे अंबाला में पकड़े गए
चाइल्डलाइन, आरपीएफ और जीआरपी का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

21/05/2026

एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल को यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा अनन्या जैन ने 'सुरो भारती संगीत कला केंद्र' द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया टैलेंट सर्च प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोक नृत्य (Folk Dance) एवं शास्त्रीय नृत्य (Classical Dance) दोनों श्रेणियों में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इसके अतिरिक्त, अनन्या ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए A+ ग्रेड एवं पदक भी प्राप्त किए, जो उनकी लगन, कठोर परिश्रम एवं कलात्मक उत्कृष्टता का प्रतीक हैं।
विद्यालय की प्रबंधक समिति के सम्माननीय सदस्यों प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन, प्रबंधक समिति के सलाहकार श्री रविकांत जैन एवं प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत जी ने अनन्या को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा का अनोखा अंदाजखुद बनाई चाय, कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से पिलाकर ज...
21/05/2026

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा का अनोखा अंदाज
खुद बनाई चाय, कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से पिलाकर जीता दिल
अंबाला।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को बेहद खास और आत्मीय अंदाज में मनाकर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने सभी का दिल जीत लिया। आमतौर पर राजनीतिक कार्यक्रमों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले जिलाध्यक्ष का यह सादगी भरा रूप भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किसी सुखद सरप्राइज से कम नहीं था। उनके इस अनोखे अंदाज ने न केवल कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि हर किसी को यह एहसास भी कराया कि नेतृत्व केवल मंचों तक सीमित नहीं होता, बल्कि अपनेपन और व्यवहार में भी झलकता है।

जानकारी के अनुसार, मनदीप राणा रोजाना की तरह भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि वह सीधे अपने कार्यालय कक्ष में जाएंगे, लेकिन इस बार उनका कदम कार्यालय की रसोई की ओर बढ़ गया। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि रसोई में कार्यरत कर्मचारी आज अवकाश पर है। ऐसे में उन्होंने बिना देर किए खुद ही जिम्मेदारी संभाल ली।

जिलाध्यक्ष ने स्वयं गैस जलाई, बर्तन तैयार किया और बड़े ही सहज अंदाज में चाय बनानी शुरू कर दी। यह दृश्य देखकर कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ता भी हैरान रह गए और धीरे-धीरे रसोई के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। हर कोई अपने जिलाध्यक्ष के इस सरल और जमीन से जुड़े व्यवहार को देखकर प्रभावित नजर आया।

चाय बनाते समय मनदीप राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ हंसी-मजाक भी किया, जिससे कार्यालय का माहौल पूरी तरह पारिवारिक बन गया। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ चाय तैयार की और फिर अपने हाथों से एक-एक कार्यकर्ता को कप में चाय डालकर पिलाई। कार्यकर्ताओं ने भी चाय की चुस्कियों के साथ अपने नेता के इस अपनत्व भरे व्यवहार की जमकर सराहना की।

इस मौके पर मनदीप राणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को खास तरीके से मनाने का विचार उन्हें अचानक आया। उन्होंने कहा कि चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने का माध्यम भी है। चाय के बहाने लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं और आपसी संवाद मजबूत होता है।

जिलाध्यक्ष के इस सादगीपूर्ण और आत्मीय व्यवहार की चर्चा पूरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच होती रही। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़े पद पर होने के बावजूद मनदीप राणा का जमीन से जुड़ा रहना ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। उनके इस अंदाज ने यह साबित कर दिया कि सच्चा नेतृत्व वही होता है, जो अपने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह सम्मान और अपनापन दे।अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा का अनोखा अंदाज
खुद बनाई चाय, कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से पिलाकर जीता दिल
अंबाला।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को बेहद खास और आत्मीय अंदाज में मनाकर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने सभी का दिल जीत लिया। आमतौर पर राजनीतिक कार्यक्रमों और बैठकों में व्यस्त रहने वाले जिलाध्यक्ष का यह सादगी भरा रूप भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किसी सुखद सरप्राइज से कम नहीं था। उनके इस अनोखे अंदाज ने न केवल कार्यकर्ताओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि हर किसी को यह एहसास भी कराया कि नेतृत्व केवल मंचों तक सीमित नहीं होता, बल्कि अपनेपन और व्यवहार में भी झलकता है।

जानकारी के अनुसार, मनदीप राणा रोजाना की तरह भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि वह सीधे अपने कार्यालय कक्ष में जाएंगे, लेकिन इस बार उनका कदम कार्यालय की रसोई की ओर बढ़ गया। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि रसोई में कार्यरत कर्मचारी आज अवकाश पर है। ऐसे में उन्होंने बिना देर किए खुद ही जिम्मेदारी संभाल ली।

जिलाध्यक्ष ने स्वयं गैस जलाई, बर्तन तैयार किया और बड़े ही सहज अंदाज में चाय बनानी शुरू कर दी। यह दृश्य देखकर कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ता भी हैरान रह गए और धीरे-धीरे रसोई के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। हर कोई अपने जिलाध्यक्ष के इस सरल और जमीन से जुड़े व्यवहार को देखकर प्रभावित नजर आया।

चाय बनाते समय मनदीप राणा ने कार्यकर्ताओं के साथ हंसी-मजाक भी किया, जिससे कार्यालय का माहौल पूरी तरह पारिवारिक बन गया। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ चाय तैयार की और फिर अपने हाथों से एक-एक कार्यकर्ता को कप में चाय डालकर पिलाई। कार्यकर्ताओं ने भी चाय की चुस्कियों के साथ अपने नेता के इस अपनत्व भरे व्यवहार की जमकर सराहना की।

इस मौके पर मनदीप राणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस को खास तरीके से मनाने का विचार उन्हें अचानक आया। उन्होंने कहा कि चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने का माध्यम भी है। चाय के बहाने लोग एक-दूसरे के करीब आते हैं और आपसी संवाद मजबूत होता है।

जिलाध्यक्ष के इस सादगीपूर्ण और आत्मीय व्यवहार की चर्चा पूरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच होती रही। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़े पद पर होने के बावजूद मनदीप राणा का जमीन से जुड़ा रहना ही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। उनके इस अंदाज ने यह साबित कर दिया कि सच्चा नेतृत्व वही होता है, जो अपने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह सम्मान और अपनापन दे।

21/05/2026

अंबाला के तोपखाना बाजार में पीलिया फैलने से 12 साल की बच्ची 'मन्नत' की मौत।

​इलाके में लंबे समय से आ रहा था बदबूदार और गंदा पानी, लोग लगातार हो रहे बीमार।

पीलिया के बढ़ते केस देख तोपखाना में स्वास्थ्य विभाग ने डाला डेरा, जांच शिविर शुरू।

विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से लिए पानी के सैंपल, जांच रिपोर्ट का इंतजार।

डॉ. सुनील हरि की बड़ी चेतावनी- बाहर की बर्फ का इस्तेमाल खाने-पीने में बिल्कुल न करें

21/05/2026

अंबाला में बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन के बीच पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, खुद लिया ज्ञापन
​जब आंदोलनकारी कर्मचारियों के बीच खुद पहुंच गए गब्बर; अनिल विज ने बदला धरने का माहौल
​बिजली कर्मियों के मंच से अनिल विज का बड़ा बयान– "हर जोर जुल्म की टक्कर में... अनिल विज तुम्हारा है"
​कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच पहुंचे बिजली मंत्री, बोले– "आपकी मांगें जायज, पूरा कराने के लिए मैं भी जोर लगाऊंगा"

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला 25 मई से 30 जून तक रहेगा हरियाणा के ...
20/05/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की बैठक में बड़ा फैसला

25 मई से 30 जून तक रहेगा हरियाणा के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश- मुख्यमंत्री

सरकारी स्कूलों में कोई भी अध्यापक क्लास में नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे मोबाइल- शिक्षा मंत्री

स्कूली पाठ्यक्रम में श्रमदान भी किया जाएगा शामिल- शिक्षामंत्री

20/05/2026

अंबाला में बड़ी कार्रवाई: नेशनल हाईवे 152-D पर संदिग्ध कैमरे लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
​पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: शंभू टोल प्लाजा के पास कैमरे लगाकर सीधे पाकिस्तान भेजी जा रही थी फुटेज।
​पंजाब से जुड़े तार: तरनतारन का मनप्रीत और फिरोजपुर का अनमोल गिरफ्तार, CIA-1 की बड़ी कामयाबी।

19/05/2026

कल देशभर में दवा दुकानें बंद: ई-फार्मेसी के खिलाफ केमिस्टों का हल्लाबोल!
​अंबाला समेत पूरे देश में केमिस्टों की हड़ताल, सरकार से 2018 और 2022 के सर्कुलर वापस लेने की मांग

19/05/2026

अंबाला में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भाजपा सरकार घिरी

श्री सनातन सेवा सभा, सेक्टर-10, अम्बाला शहर*  दिनांक: 17 मई 2026*आज *श्री वैष्णो माता मंदिर, सेक्टर-10, अम्बाला शहर* में...
18/05/2026

श्री सनातन सेवा सभा, सेक्टर-10, अम्बाला शहर*
दिनांक: 17 मई 2026*

आज *श्री वैष्णो माता मंदिर, सेक्टर-10, अम्बाला शहर* में *श्री सनातन सेवा सभा* की ओर से *नगर निगम अम्बाला के पार्षद श्री हितेश जैन जी* एवं *मेयर अक्षिता सैनी जी* का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

पार्षद श्री हितेश जैन जी एवं मेयर अक्षिता सैनी जी माँ भगवती का आशीर्वाद लेने तथा अपनी विजय पर कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु मंदिर पधारे थे। इस अवसर पर सभा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं माँ का प्रसाद भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

*दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए, इसके तत्पश्चात अतिथियों ने सभा का आभार व्यक्त किया I

*इस अवसर पर सभा के प्रधान श्री प्रभु दयाल गोयल जी, महासचिव श्री हितेश बंसल जी सहित सभा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।*

*जय माता

18/05/2026

अंबाला कैंट को करोड़ों की सौगात: बब्याल और रामगढ़ माजरा में कई विकास कार्यों और नए पंप हाउस का किया शिलान्यास।
​'ताड़कासुरों' पर बरसे विज: बोले— कुछ ताड़का टाइप लोग काम रोकना चाहते हैं, लेकिन विकास की रफ्तार नहीं थमेगा।
​बाढ़ से निपटने के कड़े निर्देश: इंडस्ट्रियल एरिया को बचाने के लिए SDM को चारों तरफ दीवार बनाने के सख्त आदेश।
​मानसून से पहले का अल्टीमेटम: सिंचाई विभाग के SC ने दिया आश्वासन, 15 जून तक हर हाल में पूरा होगा बांध का काम।
​जनता से विज का भावुक वादा: "शहर के विकास के लिए मैंने जान लगा दी है, आखिरी सांस तक अंबाला की सेवा करता रहूंगा।"

Address

Ambala
Ambala
134003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambala Legalnews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Ambala Legalnews:

Share

Category