13/04/2025
भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में एक निर्धन परिवार में हुआ था। भीमराव अंबेडकर जी के बचपन का नाम भिवा, भीम, भीमराव, बाबासाहेब अंबेडकर था। भीमराव अंबेडकर जी ने भारत राष्ट्र की उन्नति के लिए भारतीय संविधान का निर्माण किया। भारत राष्ट्र को समर्पित भीमराव अंबेडकर जी 6 दिसम्बर 1956 (उम्र 65) पंचतत्व में विलीन हो गए। डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के एक ऐसे महान चिंतक, संविधान निर्माता और दलित समुदाय के लोकप्रिय नेता थे, जिन्होंने जीवनभर समाज से छुआछूत और जातिवादी मतभेदों को मिटाते हुए सभी के लिए समान अधिकारों की पैरवी की। उन्होंने न केवल भारतीय संविधान को आकार दिया, बल्कि समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय के खिलाफ भी सदैव प्रखरता से आवाज उठाई। आज भी उनका संघर्षशाली जीवन और उनके विचार हर भारतीय को प्रेरित करते हैं। उनके विचारों ने भारतीय जनमानस की चेतना जागकर, समाज को नई दिशा देने में मुख्य भूमिका निभाई। भारत में सभी के लिए एक समान अधिकारों और एकजुट भारत की नींव रखने में उनके विचारों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।