Suresh Chand Soni

Suresh Chand Soni We Support The Unsupported. Agra Civil Court Me 30 Saal se Gareeb Amir Sabko Nyaay Dilane Ke liye Sadev Kaam Kiya Hain Or Aage Bhi Jaari Rahega...

अग्रिम जमानत खारिज एक महिला द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री के साथ घटना को लेकर थाना लोहमंडी अ०स० -211/2019, धारा 7/8 pocso a...
21/12/2025

अग्रिम जमानत खारिज
एक महिला द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री के साथ घटना को लेकर थाना लोहमंडी अ०स० -211/2019, धारा 7/8 pocso act के तहत मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस ने मुकदमा खारिज कर दिया लेकिन विशेष न्यायाधीश ने पुलिस की रिपोर्ट को रद्द कर दिया और अभियुक्त को तलब कर लिया। हाई कोर्ट ने भी अभियुक्त की याचिका खारिज कर दी उसके बाद अभियुक्त की अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र 19-12-2025 को खारिज कर दिया आखिर महिला को न्याय मिल गया । इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुरेश चंद सोनी ने बहस की साथ में मौजूद रहे विशाल प्रसाद एडवोकेट, विमल कुमार एडवोकेट, शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट।

आज दिनांक 6 दिसंबर 2025 को भारतीय संविधान के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, विश्व रत्न  भारत सरकार के प्रथम का...
06/12/2025

आज दिनांक 6 दिसंबर 2025 को भारतीय संविधान के जनक, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, विश्व रत्न भारत सरकार के प्रथम कानून मंत्री, दार्शनिक, ज्ञान के प्रतीक, ("सिम्बल आफ नालेज,") अर्थशास्त्री, महान राजनीतिज्ञ, महान शिक्षाविद, लेख़क, पत्रकार, महान समाजशास्त्री, मानव वैज्ञानिक, महानइतिहासविद् , संपादक, प्रोफेसर, एवं गरीबों, दलितों,पिछड़ों अल्पसंख्यकों के मसीहा तथा नारी मुक्ति दाता, परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शत् शत् नमन् करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।। 💐🌹💐🌹💐🌹💐

पत्नी की हत्या करने के उद्देश्य से उसे रेलवे पुल पर ले जाकर  नीचे फेंक दिया जिससे पीड़िता के गंभीर चोटे आई । जिसका अ० स ...
18/10/2025

पत्नी की हत्या करने के उद्देश्य से उसे रेलवे पुल पर ले जाकर नीचे फेंक दिया जिससे पीड़िता के गंभीर चोटे आई । जिसका अ० स ० -501/ 2025 धारा -109(1) bns /307ipc में थाना शाहगंज में दर्ज हुआ । पति कुलदीप ने अपनी जमानत का प्रार्थना पत्र जिला जज साहब के यहां प्रस्तुत किया जिसे बहस सुनने के बाद जिला जज साहब ने खारिज कर दिया इसमें पीड़िता श्रीमती चंचल की ओर से बहस शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट ने की साथ में पैरवी विशाल प्रसाद एडवोकट व कु० दीपमाला ने की

महिला को मिला न्याय अधिकारी पति को मिली सजा ----मथुरा निवासी मुकेश का विवाह आगरा औलिया रोड पर हुआ था बाद में युवती विदा ...
28/08/2025

महिला को मिला न्याय अधिकारी पति को मिली सजा ----
मथुरा निवासी मुकेश का विवाह आगरा औलिया रोड पर हुआ था बाद में युवती विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसे दहेज को लेकर ससुराल से निकाल दिया । युवती ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया और गवाही दी जिस पर पति मुकेश ससुर तुलाराम को 2-2 वर्ष को सजा सुनाई गई ओर अन्य धारा में 6-6 माह की अतिरिक्त सजा सुनाई गई अर्थदंड भी लगाया गया ।अर्थदंड अदा ना करने पर अभियुक्तों को तीन तीन माह की अतिरिक्त सजा सुनाई गई ।
अदालत में पीड़ित युवती की ओर से श्री सुरेश चंद सोनी, शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट, विशाल प्रसाद एडवोकेट, कु० दीपमाला ने पैरवी की ।




नए कानून में पति के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज के आदेश ।।  -----     युवती ने पिंकू नाम के युवक से 20/7/18 को कोर्ट म...
27/08/2025

नए कानून में पति के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज के आदेश ।।

----- युवती ने पिंकू नाम के युवक से 20/7/18 को कोर्ट मैरिज की थी और 10/12/18 को सामाजिक रीति से विवाह हुआ था लेकिन अब आके मालूम हुआ कि युवती से शादी के समय पिंकू शादीशुदा था और उसके एक बच्चा था युवती से शादी के 4 माह बाद पहली पत्नी से दूसरा बच्चा हुआ हुआ बाद में युवती को मालूम हुआ कि 31/01/2025 को पहली पत्नी से तलाक हुआ है जबकि युवती से शादी 20/7/18 को हुआ है ।
नए कानून की धारा 63( घ ) bns ko आधार बनाते हुए न्यायालय की शरण ली न्यायालय ने पति के विरुद्ध बलात्कार की धारा में FIR दर्ज करने के आदेश जारी किए ।
इस मुकदमे में पैरवी युवती की ओर से सुरेश चंद सोनी एडवोकेट , शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट, विशाल प्रसाद एडवोकेट, कु० दीपमाला ने की ।

Shailendra Soni
Vishal Prasad Adv

22/08/2025

भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी का समाज के नाम संदेश का एक वीडियो

उच्च न्यायालय से बच्ची को मिला न्याय  अ० स० -211/19 धारा 452,354,504,506 IPC एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में FIR हुई थी जिसे पुल...
22/07/2025

उच्च न्यायालय से बच्ची को मिला न्याय
अ० स० -211/19 धारा 452,354,504,506 IPC एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में FIR हुई थी जिसे पुलिस ने समाप्त कर दिया था ।
बच्ची की मां ने न्यायालय में पुलिस रिपोर्ट का विरोध किया तब न्यायालय ने पुलिस की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था जिसको लेकर अभियुक्त ने उच्च न्यायालय में याचिका स० 10668/25 प्रस्तुत की अभियुक्त की याचिका को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया और न्यायालय में हाजिर होने का आदेश पारित कर दिया । इस प्रकार बच्ची और उसके परिवार को न्याय मिला ।
स्थानीय स्तर पर इस मामले की पैरवी शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट ने की

स्टेट बैंक की अधिकारी को मिला न्याय स्टेट बैंक की एक महिला अधिकारी के खिलाफ मथुरा के थाना फरह में धोखाधड़ी का एक मुकदमा ...
20/07/2025

स्टेट बैंक की अधिकारी को मिला न्याय
स्टेट बैंक की एक महिला अधिकारी के खिलाफ मथुरा के थाना फरह में धोखाधड़ी का एक मुकदमा बैंक के अधिकारी द्वारा ही दर्ज कराया गया जिसकी सुनवाई कोई अधिकारी गंभीरता से नहीं कर रहा था इसीलिए महिला अधिकारी ने उच्च न्यायालय की शरण ली और याचिका प्रस्तुत की याचिका स0 5391/2025 में दिनांक 16/7/2025 को स्वीकार कर लिया गया और बिना जेल जाए अग्रिम जमानत पर रिहा करने के आदेश के आदेश पारित कर दिए । स्थानीय स्तर पर और उच्च न्यायालय में महिला अधिकारी की पैरवी श्री सुरेश चंद सोनी एडवोकेट, शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट, विशाल प्रसाद एडवोकेट ने की ।

14/07/2025

संविधान केवल वकीलों का दस्तावेज़ नहीं है, यह जीवन का माध्यम है, और इसकी आत्मा सदैव युग की आत्मा है।" - डॉ. बी.आर. अम्बेडकर

सत्र न्यायाधीश 12 द्वारा डकैती के मुकदमे में 4 बहन भाई व मां को किया दोषमुक्त(बरी)      सत्र न्यायाधीश 12 द्वारा st न 42...
07/07/2025

सत्र न्यायाधीश 12 द्वारा डकैती के मुकदमे में 4 बहन भाई व मां को किया दोषमुक्त(बरी)
सत्र न्यायाधीश 12 द्वारा st न 426/18 राज्य बनाम मीना देवी आदि में धारा 147,148,149,452,323,504,506,354B, 395 IPC में गवाही के उपरान्त जज साहब ने सभी अभियुक्तों को दोषमुक्त/ बरी कर दिया ।
इस मामले में अभियुक्तों की ओर से श्री सुरेश चंद सोनी एडवोकेट, शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट,विशाल प्रसाद एडवोकेट ने तर्क प्रस्तुत किए

निशा चौधरी को मिला न्यायालय से न्याय ---->निशा चौधरी ने महिला थाना रकाबगंज में अ ० स ० 50/24 महिला थाने में दर्ज कराया थ...
04/07/2025

निशा चौधरी को मिला न्यायालय से न्याय ---->

निशा चौधरी ने महिला थाना रकाबगंज में अ ० स ० 50/24 महिला थाने में दर्ज कराया था । उसका विवाह 11/3/24 को अर्जुन नगर आगरा निवासी से हुआ था ।
विवाह के बाद दोनों पक्षों में मुकदमा बाजी शुरू हो गई ।
मा० उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई वहां निशा चौधरी को 35 लाख रुपया दिए जाने का फैसला हुआ । अब दोनों पक्ष अपने अपने मुकदमे वापस ले लेंगे । इस मामले में निशा चौधरी की ओर से श्री सुरेश चंद सोनी एडवोकेट, श्री विशाल प्रसाद एडवोकेट,श्री शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट व कु० दीपमाला ने पैरवी की

जिला आगरा से बाहर के अभियुक्तों की अग्रिम जमानत स्वीकार | अभियुक्त श्रींमति गुड्डी चाहर, कृष्णकांत चाहर, प्रदीप चाहर निव...
03/07/2025

जिला आगरा से बाहर के अभियुक्तों की अग्रिम जमानत स्वीकार |

अभियुक्त श्रींमति गुड्डी चाहर, कृष्णकांत चाहर, प्रदीप चाहर निवासी नदबई , जिला भरतपुर के विरुद्ध आगरा में अ० स० - 93/23 थाना कागारौल में पंजीकृत हुआ था अदालत ने अभियुक्तों के बिना जमानती वारंट जारी कर दिए थे जिस पर अभियुक्तों द्वारा सत्र न्यायाधीश आगरा के यहां अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया । जो सत्र न्यायाधीश प्रथम द्वारा दिनांक 2/7/25 को श्री शैलेन्द्र सोनी एडवोकेट के तर्कों से सहमत होते हुए अग्रिम जमानत का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।

Address

46/1115 Bhim Nagar
Agra
282002

Opening Hours

Monday 9am - 8pm

Telephone

+919997979838

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Suresh Chand Soni posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Suresh Chand Soni:

Share

दलितों पर होने वाले अत्याचार को लेकर आगरा में जून 2018 में दलितों की महापंचायत