RTI CELL, BJP Chhattisgarh

RTI CELL, BJP Chhattisgarh सूचना ही शक्ति है।

प्रदेश भाजपा ने राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ छत्तीसगढ़) पर निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। भ...
21/08/2023

प्रदेश भाजपा ने राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ छत्तीसगढ़) पर निर्वाचन कार्य में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। भाजपा का आरोप है कि बूथों पर बीएलओ नहीं बैठ रहे हैं, जो बैठ रहे हैं, उनके पास फार्म नंबर 6/7 मौजूद नहीं है, ऑनलाइन सिस्टम भी बेहद स्लो चल रहा है, फर्जी मतदाताओं के नाम शिकायत के बाद भी नहीं काटे जा रहे हैं, इतना ही नहीं जिला निर्वाचन अधिकारी भी बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर नए युवा मतदाताओं के नाम नहीं जुड़ पा रहे हैं। भाजपा सांसद सुनील सोनी एवं डॉ विजय शंकर मिश्रा ने रविवार को एकात्म परिसर में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने सीईओ छत्तीसगढ़ से प्रक्रिया में 15 दिन की वृद्धि करने की मांग की है। साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग के 24 अगस्त के संभावित दौरे में इसकी शिकायत करने की चेतावनी भी दी है। भाजपा नेताओं ने फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने को लेकर भी कार्रवाई नहीं करने से नाराजगी जताई है। और आरोप लगाया है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस ने फर्जी नाम विधानसभा क्षेत्रों में जुडवाए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (सीईओ छत्तीसगढ़) द्वारा पूरे प्रदेश में 1 अगस्त से 31 अगस्त में मतदाता सूची में नाम जोड़ने घटाने संशोधन का कार्य किया जा रहा है

सड़क पर पैचवर्क के नाम पर करोड़ों का हुआघोटाला : भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ ने किया खुलासासड़क गड्ढा (पैचवर्क) घोटाला - * भाज...
05/03/2023

सड़क पर पैचवर्क के नाम पर करोड़ों का हुआ

घोटाला : भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ ने किया खुलासा

सड़क गड्ढा (पैचवर्क) घोटाला - * भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विजय शंकर मिश्रा का खुलासा * * बिना पैचवर्क के ही पैसा हजम कर बैठ गए अफसर*

* जांच की मांग और दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग

* लोक निर्माण विभाग में हो रही वित्तीय अनियमितता और दोषी अधिकारी को संरक्षण दे रही है सरकार - विजय शंकर मिश्रा

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, आरटीआई प्रकोष्ठ कार्यालय प्रभारी मुकेश तिवारी, आरटीआई प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी, वैभव वैष्णव, वात्सल्य मूर्ति, आलोक मेंढी अंकित द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, विश्वास खरे उपस्थित रहे।

भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ कार्यसमिति की बैठक संपन्न बिलासपुर में बनाई गई आगामी 10 महीने की कार्ययोजना रायपुर। भाजपा के प्रदे...
30/01/2023

भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ कार्यसमिति की बैठक संपन्न बिलासपुर में बनाई गई आगामी 10 महीने की कार्ययोजना

रायपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि भूपेश सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एसीबी और ईओडब्ल्यू कोई कार्रवाई नहीं कर है। एसीबी/ईओडब्ल्यू पर मुख्यमंत्री का नियंत्रण है, इसलिए भ्रष्टाचार के जितने भी मुद्दे अब तक सामने आए है, उसे लेकर लोक आयोग और फिर न्यायालय की शरण में जाएंगे। श्री साव ने यह बातें रविवार को बिलासपुर भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कही। श्री साव की मौजुदगी में दोपहर 12 बजे कार्यसमिति की बैठक का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यसमिति में प्रदेशभर से प्रकोष्ठ के करीब 150 पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में सबसे पहले प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा की गई, आरटीआई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री साव ने प्रकोष्ठ को आगामी 10 माह की कार्ययोजना बनाने और उस पर कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यसमिति की बैठक में प्रकोष्ठ के विधिक टीम के अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यसमिति के दूसरे सत्र में पूर्व पार्टी उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी , पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, जिला प्रभारी मोतीलाल साहू, प्रकोष्ठ के प्रभारी निरंजन सिन्हा शामिल हुए। पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने भी प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा कर आने वाले समय में किस तरह सरकार के खिलाफ निकाले गए भ्रष्टाचार के मुद्दों को जनता के बीच ले जाने है, इसे लेकर मार्गदर्शन किया। कार्यसमिति की बैठक में प्रकोष्ठ में बड़ी संख्या में प्रकोष्ठ के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी मौजूद थे।
----------0------

आज inh24 पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित ‘आरक्षण विधेयक‘ पर हुई डिबेट में माननीय प्रदेश संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा भाईस...
04/01/2023

आज inh24 पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित ‘आरक्षण विधेयक‘ पर हुई डिबेट में माननीय प्रदेश संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा भाईसाब जी द्वारा दिये गए तर्क सुन कर एक आम आदमी भी यह जानकारी से अवगत हो सकता है कि क्यों राज्यपाल महोदया का हस्ताक्षर सदन द्वारा पारित विधेयक को नहीं मिला।

आप भी देखिए …Debate Link

सदन से निकला राजभवन पे अटका 'आरक्षण' आखिर किसको खटका ?! |LIVE DEBATE

डिबेट पैनल
1. अजय गंगवानी प्रवक्ता, कांग्रेस
2. व्यास पाठक वरिष्ठ पत्रकार
3. डॉ विजय शंकर मिश्रा प्रवक्ता, बीजेपी

Youtube
https://youtu.be/mnDEEjKa2dg

Facebook
https://fb.watch/hR5zxWQhmv/

सदन से निकला राजभवन पे अटका 'आरक्षण' आखिर किसको खटका ?! |LIVE DEBATE

भारतीय जनता पार्टी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के माननीय प्रदेश संयोजक डॉ विजयशंकर मिश्राजी के द्वारा एक और बड़ा खुलासा। मे...
14/11/2022

भारतीय जनता पार्टी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के माननीय प्रदेश संयोजक डॉ विजयशंकर मिश्राजी के द्वारा एक और बड़ा खुलासा।
मेडिकल कॉलेज में एन आर आई कोटे से प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज प्रमाणित नहीं होने पर भी प्रवेश दिया गया।
यह प्रकरण छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे भ्रष्टाचार का एक और उदाहरण है। ।

कोविड-19 सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता का मामला:- मंत्री सिंहदेव और सचिव प्रसन्ना के खिलाफ लोक आयोग में शिकायत दर्...
27/10/2022

कोविड-19 सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता
का मामला:- मंत्री सिंहदेव और सचिव प्रसन्ना के खिलाफ लोक आयोग में शिकायत दर्ज कराई
भाजपा ने आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज को बनाया आधार -
रायपुर/भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ ( सूचना का अधिकार) ने प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव और स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना आर के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य लोक आयोग में बुधवार को प्रकरण दर्ज कराया है। भाजपा ने स्वास्थ मंत्री और सचिव के खिलाफ कोविड-19 में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों को शिकायत का आधार बनाया।
डॉ निर्मल वर्मा जोकि वर्तमान में पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के प्राध्यापक के पद पर नियुक्त हैं । डॉ वर्मा को पूर्व में सरकार ने विशेष कृपा करते हुए अतिरिक्त संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा प्रभारी अधिकारी चंदूलाल चंद्राकर महाविद्यालय के पद पर नियुक्त किया गया था। मालूम हो कि जांच कमेटी द्वारा डॉ. निर्मल वर्मा को कोविड-19 दवा खरीदी का दोषी माना गया
डेढ़ माह बाद भी कार्रवाई नही होने पर भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ का आरोप है कि इस मामले में डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी दोषी अधिकारी डॉ निर्मल वर्मा के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। इसके पीछे मुख्य वजह मंत्री और सचिव का संरक्षण है।
लोकायुक्त न्यायालय के समक्ष स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव तथा सचिव प्रसन्ना आर के विरुद्ध शासन द्वारा प्राप्त शक्तियों के दुरुपयोग करने पर तथा आरोपित व्यक्ति को संरक्षण दिए जाने पर न्यायालय लोकायुक्त के समक्ष प्रकरण दाखिल किया गया है ।

2.65 करोड़ की दवा और उपकरण खरीदी घोटाला, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईजांच में दोषी पाए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं...
12/09/2022

2.65 करोड़ की दवा और उपकरण खरीदी घोटाला, जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं
भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ ने कोविड- 19 दवा खरीदी में घोटाले का आरोप लगाते हुए दोषी डॉ. निर्मल पर कार्रवाई नहीं करने और सरकार द्वारा उन्हें बचाने का आरोप लगाया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विजय शंकर मिश्रा और सदस्य जयराम दुबे ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद भी संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भेजी नस्ती पर स्वास्थ्य सचिव आर प्रसन्ना ने कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रकोष्ठ के दोनों नेताओं ने दोषी अधिकारी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल अनुसुइया उइके से शिकायत और छत्तीसगढ़ लोक आयोग व छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय किया है। जाने की चेतावनी दी है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों के मुताबिक कोविड- 19 महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ क्रय समिति से जो दस्जावेज प्राप्त हुए हैं, उस पूरी खरीदी के दस्तावेज में वित्त सेवा के अधिकारियों ने हस्ताक्षर नहीं किया है।
यहां बताना लाजिमी है कि खरीदी संचालनालय चिकित्सा शिक्षा द्वारा की गई, जिसकी शिकायत विभाग को प्राप्त हुई है। कोविड-19 की पूरी खरीदी में अतिरिक्त संचालक स्वास्थ्य शिक्षा विभाग डॉ. निर्मल वर्मा जांच में दोषी भी पाए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आदरणीय श्री Shivprakash जी द्वारा हमारे सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प...
19/07/2022

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आदरणीय श्री Shivprakash जी द्वारा हमारे सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ Vijay Shankar Mishra जी के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारी दल के वार्षिक कार्यक्रम का अंकेक्षण ,परीक्षण एवं मार्गदर्शन लेने का अद्भुत अवसर मिला ।
उक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री Vishnu Deo Sai जी प्रदेश महामंत्री द्वय श्री भूपेंद्र सवन्नी जी श्री किरणदेव जी की सादर उपस्थिति रही ।

शराबबन्दी की झूठी कसमें खाने वालों का नया चमत्कार ..शराब की दुकानें बढ़ीं .. शराब की कीमतें बढ़ीं ...सरकार और मध्यस्थों ...
07/07/2022

शराबबन्दी की झूठी कसमें खाने वालों का नया चमत्कार ..
शराब की दुकानें बढ़ीं ..

शराब की कीमतें बढ़ीं ...

सरकार और मध्यस्थों का मुनाफा भी बढ़ा .... लेकिन .. खपत घट गई !!
ऐसे चमत्कार को नमस्कार है !
इसे ही छत्तीसगढ़ में का भरोसा कहा जाता है

“शराबबन्दी की झूठी कसमें खाने वालों का नया चमत्कार .. शराब की दुकानें बढ़ीं .. शराब की कीमतें बढ़ीं ... सरकार और मध्यस्....

संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय मैं शिक्षकों की पदोन्नति और सीधी भर्ती में पोस्टिंग के नाम पर बड़ा  खेल खेला जा रहा है।
20/06/2022

संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय मैं शिक्षकों की पदोन्नति और सीधी भर्ती में पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल खेला जा रहा है।

16 माह पहले दैनिक भास्कर ने आगाह कर दिया था,कुम्भकर्णी निद्रा में सोती रही छत्तीसगढ़ शासन- प्रशासन और केंद्र सरकार से किस...
15/06/2022

16 माह पहले दैनिक भास्कर ने आगाह कर दिया था,कुम्भकर्णी निद्रा में सोती रही छत्तीसगढ़ शासन- प्रशासन और केंद्र सरकार से किसानों को मिलने वाले करोड़ो रुपये ठगों के जेब मे चला गया। गरियाबन्द में 2 करोड़ तो पूरे प्रदेश में लगभग 30 करोड़ से ज्यादा रुपये बर्बाद हुए हैं,जिसका जिम्मेदार राज्य सरकार है।
गरियाबन्द के जिस मैनपुर तहसील में सबसे ज्यादा बोगस पंजीयन हुए ,वहाँ तहसील प्रसाशन की मिलीभगत थी,खबर है कि वहाँ के एक जिम्मेदार अफसर ने अपनी पोर्टल आईडी पासवर्ड ठगों को बेच दिया था,इसकी सघन जांच जरूरी है।

Address

Raipur
492015

Telephone

+919584214901

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RTI CELL, BJP Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to RTI CELL, BJP Chhattisgarh:

Share

Category