26/04/2026
॥ जय श्री चित्रगुप्त ॥
समस्त बंधुओं के लिए विशेष सूचना एवं विनम्र आग्रह
साथियों, यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि रायबरेली में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की दो दिवसीय दिव्य संगीतमय कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
यह कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति या परिवार का नहीं, बल्कि समस्त समाज का है। अपनी जड़ों और अपनी संस्कृति से जुड़ने का यह एक स्वर्णिम अवसर है।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 09 एवं 10 मई 2026
समय: शाम 5:30 बजे से प्रभु इच्छा तक
स्थान: रिफॉर्म क्लब लॉन A, अस्पताल चौराहा, रायबरेली
कथा व्यास: जगद्गुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद पीठाधीश्वर (श्री चित्रगुप्त पीठ, वृंदावन धाम)
आप सभी चित्रांश भाइयों और बहनों से विनम्र निवेदन है कि इस धर्म-प्रचार के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
इस संदेश और फोटो को अपने सभी सोशल मीडिया ग्रुप्स (WhatsApp, Facebook, Instagram) पर साझा करें।
अपने इष्ट-मित्रों और परिवार सहित कथा श्रवण के लिए पधारें।
समाज की एकजुटता और भक्ति का परिचय दें।
"हर मन श्री चित्रगुप्त - हर घर श्री चित्रगुप्त"
आयोजक: अनीता श्रीवास्तव एडवोकेट
निवेदक:- आलोक श्रीवास्तव उर्फ दीपू लाला🙏
निवेदक:- अधिवक्ता रविराय श्रीवास्तव
एवं सभी भक्तगण🙏🚩