The Legal Najeeb

The Legal Najeeb Follow for more Legal update

17/04/2026

संसद में ऐतिहासिक बहस! 🚨 131वां संविधान संशोधन और मुस्लिम महिला आरक्षण का मुद्दा।
लोकसभा में पेश किए गए संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 का समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने के सवाल पर सांसद धर्मेंद्र यादव और गृह मंत्री अमित शाह के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली।
इस वीडियो में देखिए कैसे ने धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया और संवैधानिक तर्क देते हुए बताया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 15 (Article 15) के तहत मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण के दायरे में लाया जा सकता है। क्या है इसकी पूरी कानूनी सच्चाई? जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें! 🎥👇

16/04/2026

बिहार की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण यहाँ के भ्रष्ट अधिकारी हैं, जो जनता की सेवा के बजाय अपनी तिजोरियां भरने में लगे हैं। 🛑 खासकर हमारे सीमांचल के पिछड़े इलाकों में, जहाँ लोग गरीब और सीधे-सादे हैं, वहाँ इन अधिकारियों की मनमानी चरम पर है। 📢 जब कोई अधिकारी अपनी गर्लफ्रेंड को करोड़ों के गिफ्ट देता है या महज 17 साल में 50 करोड़ की संपत्ति बना लेता है, तो यह साफ है कि आम आदमी का हक लूटा जा रहा है। 💸
मेरा सरकार को सुझाव है कि ऐसे मामलों में 'स्पीडी ट्रायल' चलाकर 3 महीने के भीतर सजा दी जाए और उनकी पूरी संपत्ति जब्त की जाए। ⚖️ जब तक कड़ा प्रहार नहीं होगा, तब तक बदलाव नहीं आएगा। अगर आप सहमत हैं, तो इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें! 🔄💪

( Bihar Corruption | Seemanchal News | Speedy Trial | Asset Seizure | Law and Order | Bihar Development | Government Officials | Purnea Update | Purnia News | Anti Corruption )
ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए को फॉलो करें। ✅

15/04/2026

🚨 जबलपुर रेलवे स्टेशन: 150 छात्रों की शिक्षा और उनके अधिकारों का सवाल! 🚨
बिहार के सीमांचल (पूर्णिया और अररिया) से महाराष्ट्र के मदरसों में पढ़ने जा रहे लगभग 150 छात्रों को जबलपुर स्टेशन पर रोक लिया गया है। कारण बताया जा रहा है—आईडी कार्ड की कमी।
⚖️ कानूनी पक्ष (Article 21A):
शिक्षा का अधिकार केवल एक कागज़ नहीं, बल्कि संविधान द्वारा दिया गया मौलिक अधिकार है। प्रशासन अपनी जांच ज़रूर करे, लेकिन इन मासूम बच्चों की तालीम और उनके भविष्य की कीमत पर नहीं।
मैं सरकार और जबलपुर प्रशासन से विनम्र अपील करता हूँ कि सीमित वेरिफिकेशन के बाद इन छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए ताकि वे अपनी मंज़िल तक पहुँच सकें।
📢 इस आवाज़ को उठाएं और बच्चों के भविष्य को बचाने में मदद करें।

02/04/2026

नालंदा के अजयपुर गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन युवकों ने एक 20 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सड़क पर ही हैवानियत की कोशिश की. आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ डाले और विरोध करने पर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये घटना मणिपुर की उस कुख्यात घटना की याद दिला रही है, जिसमें महिलाओं के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता की गई थी. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार तीसरे आरोपी रविकांत की तलाश में छापेमारी जारी है.

दरअसल, ये घटना 26 मार्च की शाम 6 से 7 बजे के बीच की है. जब 20 वर्षीय महिला किराना की दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी, तभी गांव के दबंग अशोक यादव, मटलू महतो और रविकांत कुमार ने उन्हें पकड़ लिया. आरोप है कि आरोपियों ने महिला को जबरन पकड़कर सड़क पर घसीटा, उसके साथ अभद्रता की और कपड़े फाड़ने की कोशिश की. इस दौरान महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए, लेकिन उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक यादव और मटलू महतो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार तीसरे आरोपी रविकांत की तलाश में छापेमारी जारी है.

| | | | |

( Bihar, Bihar Crime, Nalanda, Bihar Police )

01/04/2026

इस वीडियो में जानिए अगर आपकी म्यूटेशन सीओ (CO)ने रिजेक्ट कर दी है तो क्या करें। दो मुख्य उपचार हैं—पहला डीसीएलआर (DCLR) में अपील, दूसरा कलेक्टर या एडिशनल कलेक्टर में रिवीजन

26/03/2026

Bihar Dakhil Kharij Kaise Kare | Dakhil Kharij Online Kaise Kare New Process | Mutation के बारे मे पुरी जानकारी in 2026

#2026

क्या आप जानना चाहते हैं कि Bihar में दाखिल-खरिज (Mutation) क्या होता है और इसे करवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है? अगर आपके पास जमीन या मकान है और उसके नाम में बदलाव (Transfer) करवाना है, तो ये वीडियो आपके लिए है।

इस वीडियो में मैंने स्टेप बाय स्टेप समझाया है:

1. दाखिल-खरिज क्यों जरूरी है? – बिना दाखिल-खरिज के आपकी जमीन पर दूसरा कब्जा कर सकता है, बैंक लोन नहीं मिलता, और बेचना भी मुश्किल होता है।
2. कहां करवाएं? – बिहार में इसके लिए Circle Officer (CO), Revenue Officer (RO) और Halka Karamchari (जिन्हें लेखपाल या पटवारी भी कहा जाता है) जिम्मेदार होते हैं। आवेदन संबंधित अंचल कार्यालय (Anchal Office) या जिला स्तर पर किया जाता है।
3. कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए? – विक्रय पत्र (Sale Deed), वारिसानी प्रमाण पत्र (Succession Certificate), आधार, पुरानी खतौनी, और बाकी जरूरी कागजात।
4. आवेदन कैसे करें? – ऑनलाइन पोर्टल (Bihar Bhumi) के जरिए आवेदन का तरीका, फॉर्म कौन सा भरना है, और कितनी फीस लगती है।
5. अधिकारी कौन तय करता है? – Halka Karamchari जमीन का निरीक्षण करता है, उसके बाद RO या CO आदेश पारित करते हैं।
6. कितना समय लगता है? – सामान्य प्रक्रिया में कितने दिन में दाखिल-खरिज हो जाता है, और अगर कोई रुकावट हो तो क्या करें।
7. भ्रष्टाचार से कैसे बचें? – बिना रिश्वत (Bribe) के काम करवाने का सही तरीका, ऑनलाइन ट्रैकिंग और शिकायत प्रक्रिया।

यह वीडियो बिहार के आम आदमी की जमीन से जुड़ी समस्या को समझने और उसका हल निकालने के लिए बनाया गया है। अगर आपको भी कभी अंचल कार्यालय या CO/RO के चक्कर लगाने पड़े हैं, तो इस वीडियो को अंत तक जरूर देखिए और अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।

वीडियो को पूरा देखिए और अपनी राय कमेंट में बताइए।

👇 FOLLOW करना न भूलें ताकि आम आदमी की ऐसी ही जरूरी जानकारी आप तक पहुँचती रहे।

22/03/2026

दिल्ली : उत्तम नगर में ईदगाह कमेटी ने ईदगाह के बाहर तैनात सुरक्षा बलों पर फूल बरसाए

| | | |

19/03/2026

इलाज कराने पहुंची बुजुर्ग महिला से बदसलूकी का आरोप, परिजनों का अस्पताल में हंगामा
दोस्तों गरीब की बेबसी देख आंख भर आई
एक बूढ़ी मां जिसके हाथ में चोट लगी थी उसके इलाज के लिए उसका बेटा जब आजमगढ़ के जिला अस्पताल ले जाता है तो डॉक्टर बिना बूढ़ी मां का हाथ देखे प्लास्टर चढ़ाने के लिए बोल देता है जिस पर उसका बेटा कहता है थोड़ा डॉक्टर साहब मां का हाथ तो देख लो तो डॉक्टर को गुस्सा आ गया और उसने बूढ़ी मां का हाथ मरोड़ दिया तो बेटा नाराज हो गया और डॉक्टर पर चिल्ला दिया जिसपर डॉक्टर आग बबूला हो गया और बेटे को तमाचा जड़ दिया इतना ही नहीं डॉक्टर ने तुरंत पुलिस भी बुला लिया और सिपाही भी आते ही उस गरीब बेटे के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। अब इस बेटे पर क्या बीत रही होगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
आप लोगों से गुजारिश है कि इस वीडियो को इतना शेयर करो कि इस डॉक्टर और सिपाही की नौकरी चली जाए और फिर वह पूरी जिंदगी अपनी गलतियों का एहसास करें

18/03/2026

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण नामक युवक की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कई लोगों ने यह भी कहा कि इलाके में शांति और भाईचारा बना रहना चाहिए, लेकिन किसी भी अपराध के लिए सख्त सजा जरूरी है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का महीला बन गया है और पुलिस भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है और भरोसा दिला रहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे न्याय मिलने तक अपनी आवाज उठाते रहे हैं ।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।





(Article21 , Supreme Court, Justice, StopHate , Delhi CM And Jamia )

14/03/2026

मेरठ पुलिस प्रशासन ने आगामी ईद और अलविदा जुमे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ईदगाह कमेटी और मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान एसएसपी अविनाश पांडे ने निर्देश दिए हैं कि ईद की नमाज किसी भी हाल में सार्वजनिक सड़क पर अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पासपोर्ट जब्ती और सख्त मुकदमेबाजी जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, शहर की 544 मस्जिदों और 140 ईदगाहों की सुरक्षा के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन कैमरों और 112 की गाड़ियों के जरिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शरारती तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

Aaj Tak

[Meerut police security, Eid 2026 Meerut, Jumma security, public safety Meerut, Eid Namaz rules, SSP]

13/03/2026

मुबारक हो ₹ 5000 का गैस सिलेंडर आ गया है

12/03/2026

बिहार जमीन परिमार्जन दाखिल खारिज म्यूटेशन || Loksabha Me Block Office भ्रष्टाचार मुद्दा उठाया 2026



आज मैंने Loksabha में बिहार के जमीन परिमार्जन (Parimarzan), दाखिल खारिज (Dakhil Khareez) और म्यूटेशन (Mutation) का मुद्दा उठाया। गांव-गांव में लोगों को Block Office और Anchal Office में जमीन सुधार के नाम पर ठगा जा रहा है। मैंने सुझाव दिया कि CO और हल्का कर्मचारी Speaking Order जारी करें और Review Provision हो ताकि गरीबों को DCLR के चक्कर में वकील के पैसे न देने पड़े। Watch full video to know the ground reality of Bihar bureaucracy in 2026.

Why Watch This Video ??

क्या आप जानना चाहते हैं कि आखिर बिहार में जमीन परिमार्जन (Parimarzan), दाखिल खारिज (Dakhil Khareez) और म्यूटेशन (Mutation) को लेकर इतना विवाद क्यों है? लोकसभा (Loksabha) में उठाया गया ये मुद्दा सीधा आपके अधिकारों और आपकी जमीन से जुड़ा है।

इस वीडियो में हमने वो सच उजागर किया है जो बिहार के हर गांव और कस्बे में होता है:

1. ब्लॉक ऑफिस (Block Office) का चक्कर: जानिए कैसे अंचल कार्यालय (Anchal Office) में जमीन परिमार्जन (Land Parimarzan) , दाखिल खारिज (Dakhil Khareez) और म्यूटेशन (Mutation) के नाम पर आम आदमी से ठगी होती है।
2. हल्का कर्मचारी (Halka Karamchari) से लेकर CO तक: कैसे हर स्तर पर भ्रष्टाचार (Bhrashtachar) की सुनियोजित व्यवस्था बना दी गई है। बिना रिश्वत (Bribe) के परिमार्जन, दाखिल खारिज या म्यूटेशन का काम नहीं होता।
3. बड़ा सुझाव (Speaking Order): मैंने सरकार से मांग की है कि CO और हल्का कर्मचारी हर केस में स्पीकिंग ऑर्डर (Speaking Order) पास करें। मतलब, उन्हें यह लिखकर देना होगा कि उन्होंने फैसला क्यों लिया।
4. गरीबों के लिए राहत (Review Provision): सबसे बड़ी बात - अगर CO के फैसले से कोई नाराज है तो सीधा DCLR (बड़ा कोर्ट) न जाना पड़े। हमने सुझाव दिया है कि रिव्यू (Review) का प्रावधान हो। इससे वकील (Lawyer) के चक्कर और पैसे बचेंगे।
5. DCLR का खर्चा: आज जो हालत है, DCLR में अपील (Appeal) करने के लिए महंगे वकील रखने पड़ते हैं। हमारा सुझाव है कि ये कदम आम आदमी को बड़ी राहत देगा।

अगर बिहार में आपके गांव में भी जमीन परिमार्जन, दाखिल खारिज या म्यूटेशन को लेकर विवाद है या आपको लगता है कि आपके साथ ब्लॉक ऑफिस में अन्याय हुआ है, तो इस वीडियो को पूरा देखिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

👇 Follow करें ताकि आपकी आवाज संसद तक पहुंचती रहे।

Address

Purnea
854326

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Legal Najeeb posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share