Advocate Mithyanjay Singh

Advocate Mithyanjay Singh on before International Yoga Day.......we take outh on against smoking. chewing drinking and drugs..

       ...
13/01/2026

...

13/01/2026

07/01/2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी के निधन ने देश की राजनीति के एक दिग्गज, संघर्ष और लंबे सार्वजनिक जीवन के नेता को खो दिया है।

भारतीय वायुसेना में पायलट के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले सुरेश कलमाडी ने आगे राजनीति में अपना अहम स्थान कायम किया है। उन्होंने कई वर्षों तक केंद्रीय मंत्री, ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IOA) के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी से काम किया। पुणे फेस्टिवल और पुणे इंटरनेशनल मैराथन के माध्यम से उन्होंने न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाई।

राजनीति में मतभेद, संघर्ष और आलोचना अपरिहार्य हैं; हालांकि, उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया है। राजनीति सिर्फ सत्ता का साधन नहीं बल्कि लोगों के प्रति एक जिम्मेदारी है, उन्होंने अपने पूरे करियर में यह भूमिका लगातार निभाई है। सार्वजनिक जीवन के उतार-चढ़ाव से गुजरने के बावजूद उन्होंने दृढ़ संकल्प, दृढ़ता और आत्मविश्वास नहीं छोड़ा।

लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और देश की समाजवाद, राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में अपनी उपलब्धियों व नेतृत्व की स्वतन्त्र छाप बनाने वाले वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! हम सब कलमाडी परिवार के दुख में शामिल हैं। इस कठिन समय में उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना!

21/11/2025
06/03/2024

एक परम शौभाग्यशाली व्यक्ति/द्योतक के बारे में हमने उनसे पूछा क्या हुआ?
बोले
"जूते"
ने काट लिया। हम हैरान परेशान तो क्या "जूता" काटता भी है। एक दिन हमने उन्हें "जूते "में तेल लगाते पाया। हमने पूछा क्या हुआ?
बोले ये "जूता" चूं चूं करता है। कमाल है
'जूता' बोलता भी है'
एक दिन उन्हें कहते सुना कि फ़लांना तो बस "जूते" का यार हैं,
हम समझ गए कि
"जूते" तो
दोस्ती भी करते हैं'।
कल चाचा जी बेटे को डांट रहे थे
कि तू तो
"जूते"
खाये बिना
मानेगा नहीं।
तब पता चला कि
"जूते"
खाये भी जाते हैं',
याने भूख मिटाते हैं।

होली में देखा कि
एक मूर्ख को चुना जाता है और
गधे पर बैठा कर गले में
"जूते" का हार पहनाया जाता है तब जा कर पता चला मूर्खाधिराज को "जूतों" का हार पहना कर सम्मानित किया गया है। कमाल है,
"जूते" सम्मान प्रदान करने के काम भी आते हैं'।
फुटबॉल में सबसे अधिक गोल स्कोर करने वाले खिलाड़ी को "गोल्डन बूट" दिया जाता है।
वाह
पुरस्कार में भी
सोने का
"जूता" दिया जाता है।

कल ही हमे किसी ने बताया कि
वेस्टर्न टेलीविज़न और
मूवीज इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ
अभिनेता को

"'गोल्डन बूट अवार्ड" दिया जाता है।

समझ नहीं आया कि
सम्मान अभिनेता का हो रहा है कि "जूते" का!

जब किसी को
मिर्गी का दौरा आता है
तब सब कहते हैं कि

"जूता" मंगवाओ और इसे
"जूता" सुंघाओ।

तब ज्ञान मिला कि

"जूता"तो
औषधी भी है'।

शादी में दूल्हे की सालियों ने
दूल्हे के
"जूते" चुराती हैं

उन्हें वापस करने के लिए
रुपये मांगती है

ओह नो
"जूते" का
'अपहरण भी हो जाता है'।

जूता काटता है,
जूता बोलता है,
जूता दोस्ती यारी करता है,
जूता खाया जाता है।
जूता सम्मान प्रदान करता है।
जूता औषधी है और तो और
जूते के अपहरण का भरा-पूरा व्यवसाय है।

भरत ने
"राम" के "जूते" अर्थात
खड़ाऊ
राजगद्दी पर विराजमान करके चौदह वर्षों तक अयोध्या का राजकाज चलाया।

जय हो
"जूता" महाराज की जय हो।

और तो और
माँ बाप अपने बच्चों की
"पूजा" अक्सर
"जूते" से ही करते हैं

तभी तो
"जूता" पूज्यनीय माना गया है!

कुल मिलाकर मुझे तो लगता है कि 'जूते में जीवन' है।

साभार- मिथ्यांजय सिंह

Indian nation independence day festival
14/08/2023

Indian nation independence day festival

MyGov is an innovative platform to build a partnership between Citizens and Government with the help of technology for growth and development of India.

Address

31/23B Amar Nath JHA Road George Town PRAYAGRAJ
Prayagraj
211006

Telephone

+919918750493

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Advocate Mithyanjay Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Advocate Mithyanjay Singh:

Share

Category