Nani Palkiwala Law Foundation

Nani Palkiwala Law Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nani Palkiwala Law Foundation, Lawyer & Law Firm, Connaught Place, New Delhi.

01/01/2024
--अधिवक्ता दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम--_____________________________________दिनांक 03 दिसंबर 2023 को जनपद लखीमपुर खीरी...
06/12/2023

--अधिवक्ता दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम--
_____________________________________

दिनांक 03 दिसंबर 2023 को जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन मोहम्मदी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक श्री लोकेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, सभापति विधानसभा प्राक्कलन समिति उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि के रूप में नानी पालकीवाला लॉ फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ० अंशुमन कुमार सिंह मैसी एडवोकेट हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट तथा साथ में श्री अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी पुलिस मोहम्मदी, श्रीमती नीलम तिवारी तहसीलदार मोहम्मदी, श्री अंबर सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहम्मदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथि गणों ने भारत रत्न डॉ० राजेंद्र प्रसाद जी, पूर्व राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

डॉ० मैसी ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसंबर को अधिवक्ता दिवस मनाया जाता है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जन्मदिवस के अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष में अधिवक्ता दिवस मनाया जाता है। डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रथम राष्ट्रपति के साथ साथ संविधान समिति के अध्यक्ष भी थे, इन सब के पूर्व वह अधिवक्ता रहे हैं। वकालत विश्व भर में अत्यंत सम्माननीय और गरिमामय व्यवसाय है। स्वतंत्रता संग्राम में अधिवक्ताओं का योगदान अविस्मरणीय है। स्वतंत्रता ही नहीं अपितु जब स्वतंत्रता मिली और नए भारत को अभिनव का समय आया तब भी अधिवक्ताओं की महत्ता बनी रही। स्वतंत्र भारत के पहले कैबिनेट में सर्वाधिक 18 मंत्री अधिवक्ता थे, यह हमारे अधिवक्ता समाज के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मोहम्मदी बार एसोसिएशन के महामंत्री लालता प्रसाद एडवोकेट, वीरेंद्र नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदित्य प्रताप सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चन्द्र त्रिवेदी, हाशिम अली एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता तसलीम खान आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रमाकांत दीक्षित ने किया तथा बार एसोसिएशन मोहम्मदी के अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय शैक्षिक जागरूकता अभियान---------------------------------------------स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार, शाहजहांपु...
17/09/2023

राष्ट्रीय शैक्षिक जागरूकता अभियान
---------------------------------------------

स्वामी शुकदेवानंद स्मृति सभागार, शाहजहांपुर में आज दिनांक 17.09.2023 से राष्ट्रीय शैक्षिक जागरूकता अभियान कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में आज के व्याख्यान का विषय "समान नागरिक संहिता" रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अंशुमन कुमार सिंह मैसी, एल.एल.एम. (लंदन), एडवोकेट, हाईकोर्ट एवं सुप्रीम ने व्याख्यान के विषय पर समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी चिन्मयानंद जी, पूर्व गृह राज्यमंत्री (भारत सरकार) एवं मुख्य अधिष्ठाता, मुमुक्षु शिक्षा संकुल ने की। साथ में प्रो.(डॉ.) अमित सिंह, एम.जे.पी.रू.वि.वि., बरेली, डॉ. हरिशंकर गंगवार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, इसरो, भारत सरकार, मुमुक्षु शिक्षा संकुल प्रबंध समिति के सचिव प्रो.(डॉ.) अवनीश कुमार मिश्रा, एस.एस.पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) आर.के. आजाद एवं एस.एस. लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) जे.एस. ओझा उपस्थित रहे।

इससे पूर्व में डॉ. मैसी द्वारा एस.एस. लॉ कॉलेज में दिनांक 06 अप्रैल 2022 को भारतीय संविधान - परिचय एवं विकास विषयक व्याख्यान, दिनांक 01 मार्च 2022 को मुमुक्षु महोत्सव 2022 के अवसर पर अपराधिक न्याय प्रणाली में पुलिस की भूमिका विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी, दिनांक 18 सितंबर 2021 को निर्देशन समारोह (एल.एल.बी. पंच वर्षीय) इत्यादि कार्यक्रमों में सारगर्भित उद्बोधन रहा।

-जिला कारागार, शाहजहांपुर में तृतीय कार्यक्रम संपन्न--------------------------------------------------------------------...
14/09/2023

-जिला कारागार, शाहजहांपुर में तृतीय कार्यक्रम संपन्न-
-----------------------------------------------------------------------

पूज्य पिताजी कीर्तिशेष डॉ. आशीष कुमार मैसी जी, पूर्व अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, उ०प्र० सरकार एवं सीनियर एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के परमपिता परमेश्वर के धाम को प्रस्थान करने के उपरांत उनके विचारों एवं संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए पूज्य पिता जी द्वारा प्रदर्शित मार्ग पर चलते हुए नानी पालकीवाला लॉ फाउंडेशन, जिसके पिता जी संस्थापक अध्यक्ष थे, के द्वारा जिला कारागार में बंदी भाईयों/बहनों/बच्चों के मध्य प्रारंभ हुए कार्यक्रम का आज तृतीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। वर्ष 2021 में प्रथम, वर्ष 2022 में द्वितीय तथा आज वर्ष 2023 में तृतीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पूज्य पिताजी का मानना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न होना पड़े और इसके लिए पिता जी सदैव प्रयत्नशील रहे। आज जिला कारागार, शाहजहांपुर में बंदी भाईयों/बहनों/बच्चों के मध्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं एवं खाद्य वस्तुओं का वितरण करते हुए असीम आनंद की प्राप्ति हुई।

पूज्य पिताजी जी सभी के प्रिय, मृदुभाषी, दूरदृष्टा एवं सभी की मदद को सदैव तत्पर रहते थे। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य पिताजी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम निरंतर जारी रहे।

वर्ष 2021, 2022 एवं 2023 में आयोजित कार्यक्रम के कुछ छायाचित्र।

Akaash Ashish Massey

*आशीष आहार कार्यक्रम के 150 दिवस पूर्ण।*पूज्य पिताश्री कीर्तिशेष डॉ. आशीष कुमार मैसी जी, पूर्व अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक...
09/09/2023

*आशीष आहार कार्यक्रम के 150 दिवस पूर्ण।*

पूज्य पिताश्री कीर्तिशेष डॉ. आशीष कुमार मैसी जी, पूर्व अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, उ०प्र० सरकार के परमपिता परमेश्वर के धाम को प्रस्थान करने के उपरांत उनके विचारों एवं संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 24.10.2020 से प्रारंभ हुए *आशीष आहार* ( प्रत्येक शनिवार) कार्यक्रम के आज 150 दिवस पूर्ण हुए।

पूज्य पिताजी जी सभी के प्रिय, मृदुभाषी, दूरदृष्टा एवं सभी की मदद को सदैव तत्पर रहते थे। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि पूज्य पिताजी की स्मृति में आयोजित आशीष आहार कार्यक्रम निरंतर जारी रहे।

आशीष आहार कार्यक्रमों के कुछ पल।

Akaash Ashish Massey
Akaash Ashish Massey

Address

Connaught Place
New Delhi
110001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nani Palkiwala Law Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Nani Palkiwala Law Foundation:

Share