Adv Jayant Moond

Adv Jayant Moond Demanding New State in Rajasthan #0091
(10)

Criminal Lawyer- Rajasthan Highcourt,Jaipur | President,Marusena Foundation (NGO) | Social Youth Leader Fighting for the Rights of Youth,Farmers,Women Empowerment.

20/05/2026

हम है 🥰

सवाल ये है कि आखिर कब तक?
- कब तक युवा डिग्री लेकर बेरोजगार घूमेगा?
- कब तक पेपर लीक माफिया मेहनत का मजाक उड़ाते रहेंगे?
- कब तक किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बनता रहेगा?
- कब तक स्थानीय लोगों की जमीनें लेकर कंपनियों को दी जाएंगी और बदले में युवाओं को ना रोजगार मिलेगा, ना सम्मान?

आज देश के हर हिस्सों में सीमेंट फैक्टरी, बड़े प्रोजेक्ट्स, सोलर पार्क, विंड पार्क, माइनिंग और फैक्ट्रियों के नाम पर जमीनें अधिग्रहित हो रही हैं।
सरकारें कहती हैं — विकास होगा।

लेकिन हम पूछते हैं ...विकास किसका ?
कंपनियों का या स्थानीय लोगों का?

जिस किसान ने जमीन दी उसी के बेटे को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी तक नहीं मिलती तो यह कैसा विकास है?

हम पूछते हैं कि
- फूड सेफ्टी FSSAI क्या कर रही है जब बाजार नकली घी, नकली दूध, नकली पनीर और जहरीले खाने से भरा पड़ा है?
-स्वास्थ्य मंत्रालय क्या कर रहा है जब नकली दवाइयों से लोग मर रहे हैं?
-शिक्षा मंत्रालय क्या कर रहा है जब हर भर्ती पर�

80 घंटे ओर   के सोशल हैंडल पर 65 लाख फॉलोवर जुड़ गए है। ये देश का सच है जहां पूरा सिस्टम खराब हो चुका है जिसका गुस्सा सोश...
20/05/2026

80 घंटे ओर के सोशल हैंडल पर 65 लाख फॉलोवर जुड़ गए है। ये देश का सच है जहां पूरा सिस्टम खराब हो चुका है जिसका गुस्सा सोशल मीडिया से दिखाई दे रहा है। आज हर तरह भ्रष्टाचार ,लूटमार,अपराध,बलात्कार,पेपर लीक,बेरोजगारी ,डर का साया, महंगाई ,मिलावट डायन की तरह खड़ी है।

20/05/2026

अब तो समझ आ गया होगा कि वायरल क्यों हो रहा है ?
अभी भी नही आया तो एक बार सोशल मीडिया चैक कर लेवे क्योंकि देश की सरकार हिल गयी है एवं रातभर से मौजूदा सरकार के लोग सोए नही है।

आज के जरुरी काम छोड़ दो और सरकार से इतने सवाल करो कि किसी एक मंत्रालय के मंत्री को इस्तीफा देना पड़े। देश का हर मंत्रालय विफल हो रहा है एवं जनता पर सिर्फ भाषण थोपे जा रहे है।

20/05/2026

- देश के Gen Z का आंदोलन जिसके सरकार की नींद उड़ा दी! रातों रात 20 लाख+ युवाओं ने सोशल मीडिया पर सरकार से सवाल दाग दिए जिससे बेचैन होकर भाजपा IT सेल को साइबर अटैक करने पड़े।

★ वित्त मंत्रालय से महंगाई कंट्रोल नहीं हो रही।

★ FSSAI से नकली घी, पनीर, दूध और मिलावटी खाद्य पदार्थ
कंट्रोल नहीं हो रहे।

★ शिक्षा मंत्रालय से पेपर लीक रुक नहीं रहे।

★ स्वास्थ्य मंत्रालय से नकली दवाइयाँ रुक नहीं रहीं।

★ पर्यावरण मंत्रालय से जंगल और पर्यावरण बच नहीं पा रहे।

★ खनन मंत्रालय से अवैध खनन कंट्रोल नहीं हो रहा।

और हम Gen Z
अगर सवाल पूछ लें,
तो हम “कॉकरोच” कहलाते हैं?

Cockroach Janta Party
“हम गटर से डरते नहीं,
सिस्टम की गंदगी साफ करते हैं।”

19/05/2026

🤳 Proud To Be — Cockroach Janta Party

अगर सवाल पूछना होना है…
तो हाँ, हमें इस नाम पर गर्व है क्योंकि हम चुप रहने वालों में नहीं,
सिस्टम से जवाब मांगने वालों में हैं।
हम व्यवस्था गिराना नहीं चाहते,
हम उसे जवाबदेह बनाना चाहते हैं।
हम बेरोजगारी पर सवाल उठाते हैं।
हम पेपर लीक के खिलाफ बोलते हैं।
हम भ्रष्टाचार को एक्सपोज़ करते हैं।
हम RTI का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह हमारा अधिकार है।
हम उन लोगों की आवाज़ बनते हैं
जिनकी आवाज़ दबा दी जाती है।
रोज़गार मांगना अपराध नहीं।

Transparency मांगना बगावत नहीं।
Education कोई privilege नहीं…
हर युवा का अधिकार है।
और अगर जागरूक युवाओं को “Cockroach” कहा जाएगा…
तो याद रखिए —
हम डरेंगे नहीं।
हम रुकेंगे नहीं।
हम झुकेंगे नहीं।
क्योंकि हम युवा हैं।
हम जाग चुके हैं।
और अब हमें सिर्फ वादे नहीं, जवाब चाहिए।
Jobs चाहिए।
Justice चाहिए।
Constitution का सम्मान चाहिए।
और एक ऐसा सिस्टम चाहिए जो जनता से ऊपर नहीं, जनता के लिए काम करे।
Cockroach Janta Party —
System से सवाल पूछने वाली नई पीढ़ी की आव�

19/05/2026

“जब जमीन हमारी, खनिज हमारे, संसाधन हमारे…
तो रोजगार पर पहला हक भी हमारा होना चाहिए!”

रविन्द्र भाटी का विरोध कोई राजनीतिक ड्रामा नहीं सदियों के मरुप्रदेश की जनता का दर्द और गुस्से की तस्वीर है।

सोलर पार्क, विंड पार्क, माइनिंग और बड़े उद्योगों के लिए हजारों बीघा जमीनें अधिग्रहित हो रही हैं लेकिन स्थानीय युवा आज भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं।

आखिर क्यों?

जब हमारी धरती से कंपनियां अरबों कमाएंगी तो स्थानीय लोगों को रोजगार, उचित वेतन और सम्मान क्यों नहीं मिलेगा?

क्या अपने हक की आवाज उठाना अब अपराध बन गया है?

जिस मरुधरा ने देश को खनिज, ऊर्जा, तेल, गैस, राजस्व और बहादुर सैनिक दिए…उस धरती के युवाओं को अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता।

अब मरुप्रदेश जाग चुका है…
और अपने हक की लड़ाई लड़ना कोई गुनाह नहीं।

#रविन्द्र_भाटी
#स्थानीय_रोजगार #मरुप्रदेश #जयन्तमूण्ड #जयन्त

19/05/2026

जब जमीन हमारी है, खनिज हमारा है, संसाधन हमारे हैं
तो फिर रोजगार हमारे लोगो को क्यों नही ?

इतनी मजबूरी हो गयी है कि हमारे चुने हुए जनप्रतिनिधि को 45℃ तापमान में पेट्रोल छिड़कना पड़ा ?

#रविन्द्र_सिंह_भाटी

14/05/2026

"राजस्थान की युथ कांग्रेस बनाम फर्जी कांग्रेस "

आज सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि कौन जीतेगा…
सवाल यह है कि चुनाव असली कार्यकर्ता जीत रहा है या “फर्जी डिजिटल सिस्टम” ?

लोकतंत्र की असली परीक्षा तब होती है जब संगठन अपने भीतर भी पारदर्शिता निभाए। राजस्थान की Indian Youth Congress की सदस्यता अभियान में लाखों युवा राजनीति में बदलाव की उम्मीद मानकर जुड़ते हैं।

जब देशभर में जी द्वारा संगठन में डिजिटल सदस्यता और ऑनलाइन चुनाव को “नवाचार” बताया जा रहा है तब अगर उन्हीं चुनावों में फर्जी मोबाइल नंबर, फर्जी OTP, नकली पहचान पत्र और साइबर हेरफेर से वोटिंग संभव हो रही हो तो ये लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न है।

एक तरफ देश का विपक्ष EVM पर सवाल उठाकर बैलेट पेपर की मांग कर रहा है वही दूसरी तरफ अपने ही आंतरिक चुनावों में डिजिटल वोटिंग की विश्वसनीयता कटघरे में खड़ी दिखाई दे रही है।

अगर सदस्यता और वोटिंग प्रक्रिया में सत्यापन कमजोर रहेगा तो असली कार्यकर्ता प�

आखिर परसरामपुरा खेल मैदान पर JCB चलाकर प्रशासन व शासक ने जनता को अपनी ताकत दिखा दी.. एक वक्त था जब झुन्झुनू जिले में जनत...
13/05/2026

आखिर परसरामपुरा खेल मैदान पर JCB चलाकर प्रशासन व शासक ने जनता को अपनी ताकत दिखा दी..

एक वक्त था जब झुन्झुनू जिले में जनता की ललकार सुनकर प्रशासन फैसले बदलने पर मजबूर हो जाता था लेकिन आज हालात इतने बदल गए हैं कि जिला कलेक्टर के दफ्तर से लेकर पटवारी के दफ्तर तक भ्रष्टाचार का खुलकर बोलबाला हो रहा है और प्रशासन की मनमर्जी इतनी बढ़ गयी कि किसी से सीधे मुँह बात नही करता।

हर तहसील में खुलकर पैसा बटोरा जा रहा है , हर विभाग के कार्यालयों में नियमों से ज्यादा राजनीतिक पहचान और दबाव चल रहा है।

मेरे को लोग कहते हैं कि तेरे आंदोलन अब कमजोर पड़ गए हैं लेकिन सच ये है कि मैंने आंदोलन करना नहीं छोड़ा,जनता ने घरों में दुबकना शुरू कर दिया। किसके लिए लडूं उनके लिए जो पार्टी विचारधाराओं में बंधकर मोबाइल से क्रांति लाना चाहते है।

आज झुन्झुनू में 02 पूर्व मंत्री प्रशासन से सड़कों पर लड़ रहे हैं चाहे उनके मुद्दे राजनीति से ही प्रेरित हो। अब उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया,दूसरे के खिलाफ मुकदमे लगा दिए गए।

सोचिए…
जब इस स्तर के लोगों की आवाज़ दबाई जा रही है तो आम आदमी किस भरोसे न्याय की उम्मीद करे ?

सबसे ज्यादा पीड़ा इस बात की है कि अन्याय से लड़ने वालों की संख्या घटती जा रही है और मोबाइल लेकर तमाशा रिकॉर्ड करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

प्रशासन बेलगाम हो गया क्योंकि जनता धीरे-धीरे अपने राजनेताओं के डर और समझौते की आदी हो गई है। विधायकों का इतना डर बैठ गया कि इस आंदोलन में चला गया तो उनको पता चल जाएगा वो नाराज हो जाएंगे फलां फलां...

09/05/2026

🤳 वायरल ताऊ का सच ! दिन में विपक्ष पर टारगेट गालियां एवं शाम को सत्ता के दफ्तरों में घूमर की ताल पर ठुमके !

ऐसे लोग विचारधारा के नहीं, माहौल के कलाकार होते हैं। राजनीति में मतभेद होना लोकतंत्र की ताकत है लेकिन अंधभक्ति और गाली-गलौज सिर्फ व्यक्ति का स्तर दिखाती है।

आजकल कुछ लोग सिद्धांतों से नहीं, कैमरे और भीड़ देखकर पक्ष तय करते हैं। जहां फायदा दिखा वहां नाच, जहां लाइक और व्यू मिले वहां गाली। जिसके खानदान में ही SI भर्ती में सेलेक्ट नही हुआ,किसी ने सरकारी परीक्षा नही दी वो भी ज्ञान पेल रहे है सोशल मीडिया चैनल्स पर...

#जयन्त #जयन्तमूण्ड

05/05/2026

आज मन बहुत भारी है…
लोगों को हँसाने वाला चेहरा आज लाइव आकर अपनी टूटन बता रहा था और वो भी इस हद तक कि “जिंदगी खत्म करने” की बात तक पहुँच गया।

सोचिए…
जिस इंसान ने हजारों लोगों के चेहरे पर मुस्कान दी,
आज वो खुद अंदर से कितना बिखर गया होगा।

कारण?
अपने ही भाई के साथ विवाद,प्रॉपर्टी से बेदखली और उस मेहनत व प्लेटफार्म से दूर कर दिया जाना जिसे दोनों ने मिलकर खड़ा किया था।

💔 सबसे ज्यादा दर्द तब होता है जब चोट बाहर वाला नहीं कोई अपना ही देता है।

लेकिन पंकज सोनी भाई! जिंदगी किसी एक रिश्ते, एक विवाद या एक फैसले से खत्म नहीं होती। आपकी हमारी नजरो में कीमत किसी प्रॉपर्टी या पेज से कहीं ज्यादा है।

जो लोग आपको हँसते हुए देखते थे आज वो सब आपके साथ खड़े हैं।

🙏 एक गुजारिश है आपसे
कोई भी फैसला “गुस्से या टूटन” में मत लीजिए।
वक्त बदलता है… हालात भी बदलते हैं…
लेकिन जिंदगी एक बार जाती है, वापस नहीं आती।

आप अकेले नहीं हैं पंकज भाई…
मरुसेना परिवार व समाज आपके साथ है।

Address

Janta Darbar
Nawalgarh
333305

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv Jayant Moond posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Adv Jayant Moond:

Share