Adv. Ajeet K.Tyagi

Adv. Ajeet K.Tyagi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Adv. Ajeet K.Tyagi, Legal Service, Meerut City.

https://youtu.be/p2W9Bj72kZE?si=cgjWOeyrE1nIGUfT
04/12/2025

https://youtu.be/p2W9Bj72kZE?si=cgjWOeyrE1nIGUfT

हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन: राजस्थान के पुलिस कमिश्नर–DCP–SHO पर सख्त आदेश! पूरे सिस्टम में हड़कंप राजस्थान हाई...

मित्रों नमस्कार।दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर पर अग्निकाण्ड के दौरान बोरी में बंद नोटों की गड्डियों का जलना दे...
30/03/2025

मित्रों नमस्कार।
दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर पर अग्निकाण्ड के दौरान बोरी में बंद नोटों की गड्डियों का जलना देश की न्याय व्यवस्था को शर्मशार करने वाला है। केन्द्र सरकार किस तरह से यशवंत वर्मा के मामले को दबाने का प्रयास करती रही यह बात किसी से छिपी नहीं रही है। घटना 14 मार्च की है और आज 30 मार्च हो गई है लेकिन आज तक अग्निशमन विभाग के उन अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के उन अधिकारियों के मोबाइल तक कब्जे में नहीं लिये गये। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट के द्वारा बनाई गई समिति ने इन लोगांें को हरियाणा गेस्ट हाउस बुलाकर उनके मोबाइल कब्जे में लिये हैं। क्या इस कार्यवाही में इतनी देरी से जांच में कमी नहीं आयेगी। साक्ष्य मिटा दिये गये हों ऐसी भी आंशका बनी हुई है। कुल मिलाकर यंशवंत वर्मा जो हाईकोर्ट के जज थे वर्तमान में उनको इलाहबाद हाईकोर्ट भेजने के आदेश किये हुए है, के इस प्रकरण ने देश की कानून व्यवस्था में भ्रष्टाचार की कलई खोल दी है कि किस तरह देश की न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार हावी है। यदि इस प्रकार की घटना किसी पटवारी/लेखपाल या ग्रेड 3 के लिपिक के साथ हो जाती तो उसको अब तक पुलिस गाड़ी में डालकर उठा ले जाती। लेकिन यहां तो मामला माननीय न्यायाधीश का है कैसे पुलिस इतनी हिम्मत जुटाये कि उनको थाने भी बुला ले। कुछ भी हो यशवंत वर्मा के इस प्रकरण ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि देश में न्याय देने वाले ही जब भ्रष्ट हो तो कैसे एक पीड़ित को न्याय मिलेगा। यदि कारण है कि पुलिस हो या देश का कानून हो वह सिर्फ गरीब के लिए हैं।
मेरा इस लेख को लिखने का तात्पर्य यह है कि यशवंत वर्मा के यहां जले व अधजले नोटों को कहीं किसी की साजिश कर किसी गरीब को जेल की सलाखों के पीछे न भेज दिया जाये और भ्रष्ट जज यशवंत वर्मा को सुरक्षित बचाकर किसी हाई कोर्ट का चीफ जस्टीश न बना दिया जाये। सम्भावनाएं तो बनी है बनी रहेगीं। आपका मेरे इस लेख पर क्या विचार है, कमेंट बाक्स में अवश्य लिखें। सम्भावनाओं से कभी इंकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के बेनर तले देशव्यापी आन्दोलन चलाने वाला अरविंद केजरीवाला खुद जेल की सलाओं के पीछे जा चुका है। देश की जनता अब किस पर विश्वास करे, आप ही बताएं।
आपका अपना
अजीत कुमार त्यागी।

देश की जनता को भी समझना चाहिए।
27/12/2024

देश की जनता को भी समझना चाहिए।

13/05/2024

प्रिय साथियों नमस्कार!
राज्यों और देश में बढ़ते अपराधों पर राज्य सरकारें और भारत सरकार का नियन्त्रण लगभग समाप्त हो गया है। आये दिन लड़कियों/महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं और बलात्कार करने वाले खुल सांड की तरह घूमते रहते हैं। ऐसा ही अन्य अपराधों में हो रहा है। यदि इन परिस्थितियों में यह कहा जाये कि अपराधियों/देश के आम नागरिकों में देश के कानून और पुलिस का डर लगभग समाप्त हो गया है। यही कारण है कि छोटी-छोटी बातों पर व्यक्ति गम्भीर अपराध कर देता है क्योंकि उसे न कानून का डर है और न पुलिस का। कारण भ्रष्टाचार और कानूनों में आये दिन बदलाव। हमने देखा है कि पोस्को जैसे गम्भीर अपराध में अपराधी को बाहर से बाहर जमानत मिल जाती है। फिर अपराधी सीना चैड़ा करके घूमता है। ऐसी ही एक घटना मेंरठ के थाना मेडीकल अन्र्तगत एक अस्पताल संचालक के साथ हुई। सतीश नामक व्यक्ति जो शास्त्रीनगर के सी ब्लाक में रहता है। उसका एक बिगडेल पुत्र ईशान है। मां-बाप व दादा के गलत सर्पोट के कारण उसकी हरकतें देखिए किस तरह बढ गई कि वह एक कक्षा नौ की छात्रा को स्कूल आते जाते उसके साथ छेड़छाड़ व परेशान करने लगा। जब अति हो गई तो छात्रा ने अपने पिता से बताया पिता अपनी पुत्री को लेकर उस लड़के के घर उसके मां-बाप से शिकायत करने पहुंचे। पिता व पुत्री की बात सुनने की जगह पुत्र ईशान पिता सतीश व ईशान का दादा ने पिता-पुत्री को बंद करके बुरी तरह मारा। 25 घाव पुुत्री के पिता के शरीर पर है। सतीश उसके बेटे ईशान व उसके दादा की हिम्मत इतनी कैसे बढ़ गई। क्या इस परिवार के यही संस्कार हैं। क्या सतीश और उसके पिता ने अपने पुत्र को यही संस्कार दिये हैं। यह कायरता पुर्ण कदम की जितनी भत्र्सना की जाये उतनी कम है। सतीश को मेडीकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाबा व पोता ईशान फरार हैं। यदि सतीश का बाप व ईशान इतना बड़ा बदमाश या गुण्डें है तो घटना को अंजाम देकर क्यों भाग गये। ऐसे बदमाशों का इलाज अच्छा होना चाहिए। लेकिन देश में लड़कियों/महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं से सम्बन्धित कानून को सरकार हल्का कर देती है। सतीश के भी बहन, बेटी, भतीजी भांजी और बुआ होगी, अच्छा होता कि सतीश का बिगडेल बेटा ईशान अपने घर में बहन, बुआ आदि के साथ यह करता। शर्म आनी चाहिए सतीश परिवार को कि ईशान जैसे बिगडेल कपूत का साथ देते हैं। जब पिता पुत्री उनके घर शिकायत करने गये थे तो वह उनके अतिथी थे लेकिन यहीं परिवार के संस्कार देखे जाते हैं। कुछ भी हो सतीश, उसके बेटे ईशान और उसके बाप को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। क्या उ0प्र0 पुलिस और देश का कानून पिता पुत्री का न्याय दिला सकेगा। या सतीश और उसके परिवार के सामने वह भी बोना साबित होगा। यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। मेरी नजर मंे ऐसे लड़कों का इलाज नपुंसक बनाने का कानून बनना चाहिए। जिससे जिंदगीभर उनके माथे पर इस कंलक की कालस सभी को दिख सके कि इसने क्या किया था?

VOTE & SUPPORT
22/04/2024

VOTE & SUPPORT

22/01/2024
नमस्कार मित्रों।
03/12/2023

नमस्कार मित्रों।

25/11/2023
25/11/2023

I've received 100 reactions to my posts in the past 30 days. Thanks for your support. 🙏🤗🎉

Address

Meerut City
250001

Telephone

+919045066876

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adv. Ajeet K.Tyagi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Adv. Ajeet K.Tyagi:

Share

Category