29/03/2026
शत् शत् नमन 🙏
आज अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे ससुर श्री शंभू नाथ ओझा जी का 92 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया। वे काफी समय से गंभीर बीमारी (कैंसर) से पीड़ित थे और आज हमें छोड़कर परमधाम को प्रस्थान कर गए।
वे उत्तर रेलवे से सेवानिवृत्त थे और अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं सादगीपूर्ण जीवन के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे।
अंतिम संस्कार आज देर रात्रि काशी के मणिकर्णिका घाट पर सम्पन्न किया जाएगा।
देवाधिदेव महादेव दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!