14/01/2026
सभी से विनम्र निवेदन है भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा SIR के फेज 2 में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और मतदाता सूची में अपना नाम फार्म 6 भर कर अवश्य जुड़वाए।
जो कोई भी युवा 18 वर्ष 01/01/2026 को पूर्ण कर चुका हो वो फार्म 6 भर कर BLO को जमा करें और साथ ही किसी का SIR फॉर्म किन्हीं कारणों से नहीं भर पाया है वो भी फार्म 6 भर कर BLO को जमा करें जिसे उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ सके।
एक विशेष आग्रह है की जो भी मतदाता महानगर में निवास कर रहा है और भ्रम और अफवाओं में आ कर अपना SIR अपने मूल निवास से भर दिया है वो कृपया अपना नाम अपने वर्तमान विधानसभा की मतदाता सूची में फॉर्म 8 भर कर स्थांतरित करवा कर अपडेट कर जुड़वाए, जिससे मतदान के दिन अपने मत के अधिकार से वंचित न रह जाने का पछतावा न हो क्योंकि मतदान के दिन यदि आप अपने मूल निवास नहीं जा सके तो आपका मत बेकार जाएगा और शायद आप अपना नाम अपनी वर्तमान विधानसभा की सूची में खोजेंगे।
आज जिन भी लोगों का 2003 का डेटा महानगर की मतदाता सूची में नहीं मिल रहा है कारण यही है कि उस समय भी लोगों ने अपना SIR 2003 अपने मूल निवास से करवाया था जिसे आज उनका नाम उनकी वर्तमान विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं मिल रहा।
तो आइए मिल कर SIR फेज 2 को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने में सहयोग दें और मतदाता सूची को शुद्ध एवं मजबूत बनाए जिसे वर्तमान में जैसे आज केन्द्र और राज्य में एक सशक्त सरकार है जो देश और प्रदेश में विकास कर रही है वो वैसे ही भविष्य में भी और मजबूती से कार्य कर सके।
मुझे भाजपा से कुछ नहीं चाहिए बस
मुझे अंतिम सांस तक भाजपा चाहिए।
वंदे मातरम्
भारत माता की जय।
आशुतोष कुमार मिश्रा "भारत"
अधिवक्ता/मण्डल उपाध्यक्ष
पूर्व मण्डल 2
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर
Rajnath Singh
BJP Uttar Pradesh
Pankaj Chaudhary
Neeraj Singh
Anand Dwivedi
O. P. Srivastava
Sushma Kharkwal
Mukesh Sharma
Ghanshyam Agarwal
Puskar Shukla