V. Kumar Ransi

V. Kumar Ransi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from V. Kumar Ransi, Lawyer & Law Firm, Jodhpur, Jodhpur City.

07/01/2026
22/10/2024

गुजरात के अहमदाबाद में पकड़ी गई नकली कोर्ट, जज बनकर पास किए कई ऑर्डर, हैरान कर देने वाला मामला

गुजरात के अहमदाबाद में पकड़ी गई फर्जी कोर्ट
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लिया कड़ा एक्शन
पिछले कई साल से फर्जीवाड़ा कर रहा था वकील
अपने निजी स्पेस को कोर्ट के तौर पर बना रखा था

अहमदाबाद: गुजरात में फेक पीएमओ ऑफिसर, नकली आईएएस और फर्जी आईपीएस के पकड़े जाने के बाद अब फर्जीवाड़े का एक और हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। अहमदाबाद पुलिस ने शहर के सिविल कोर्ट के सामने चली रही एक नकली कोर्ट को पकड़ा है। गुजरात के अहमदाबाद में यह नकली कोर्ट काफी समय से चल रही थी। इतना ही नहीं हैरान करने वाली बात यह है कि मॉरिस क्रिश्चन नाम के व्यक्ति ने विवादित जमीनों के कई ऑर्डर कर डाले, कई ऑर्डर DM ऑफिस तक भी पहुंचे और कुछ DM ऑफिस से भी पास हो गए। जब बात अहमदाबाद सिटी सिविल सेशंस कोर्ट के जज के पास पहुंची तो जांच के बाद रजिस्ट्रार ने कारंज पुलिस थाने में FIR दाखिल की। पुलिस ने जांच के बाद मॉरिस को दबोचा। अहमदाबाद में नकली कोर्ट के खुलासे से हड़कंप मच गया है।
कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया
अहमदाबाद शहर की पुलिस ने मॉरिस क्रिश्चियन के नाम के शख्य के खिलाफ एफआईआर दाखिल की है। मॉरिस पेशे से वकील है। पुलिस ने आरोपी मॉरिस सैमुअल क्रिस्टन और उसके साथ जुड़े सभी व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465,467,471,120 (बी) में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सेशन कोर्ट के आदेश पर की है। आरोप है कि सैमुअल क्रिश्चियन ने स्वयं एकतरफा कानून के प्रावधानों के बिना मध्यस्थ यानी न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उसने एक झूठा न्यायाधिकरण यानी अदालत स्थापित कर न्याय की अदालत का माहौल बना दिया था।
कोर्ट के तौर पर संचालन
यह भी सामने आया है कि आरोपी अपनी नकली कोर्ट में अदालत की तरह कर्मचारियों और वकीलों को खड़ा किया। खुद न्यायाधीश की तरह काम किया। इतना ही नहीं दावे का निपटारा खुद किया। इसके बाद सरकारी जमीन एक निजी व्यक्ति को सौंप दी। जबकि मूल कोर्ट में करोड़ों की सरकारी जमीन को निजी व्यक्ति के नाम करने का प्रस्ताव रखा गया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि एडवोकेट क्रिश्चियन को मध्यस्थ-न्यायाधीश के रूप में नियुक्त नहीं किया गया था, लेकिन उन्होंने एक मध्यस्थ के रूप में काम किया और कानूनी प्रावधानों का पालन किए बिना एकतरफा आदेश पारित कर दिया।,,,,,,

बाल विवाह बच्चों की आजादी छीनते हैं, इसे रोकने के कानून में खामीः सुप्रीम कोर्ट
19/10/2024

बाल विवाह बच्चों की आजादी छीनते हैं, इसे रोकने के कानून में खामीः सुप्रीम कोर्ट

पिता ने बेटियों के लिए लगाई थी याचिकासुप्रीम कोर्टः ईशा फाउंडेशन के खिलाफ कार्रवाई बंद
19/10/2024

पिता ने बेटियों के लिए लगाई थी याचिका

सुप्रीम कोर्टः ईशा फाउंडेशन के खिलाफ कार्रवाई बंद

  PoojaBishnoi36
16/10/2024

PoojaBishnoi36

15/10/2024



हाईकोर्ट सभी अदालतों में सोमवार का अवकाश हाईकोर्ट न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी का शुक्रवार देर रात हृदयाघात के कारण न...
13/10/2024

हाईकोर्ट सभी अदालतों में सोमवार का अवकाश हाईकोर्ट न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी का शुक्रवार देर रात हृदयाघात के कारण निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हो गया। उनके सम्मान में हाईकोर्ट सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों में सोमवार का अवकाश रहेगा। हाईकोर्ट की ओर से शनिवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया।
**e

Address

Jodhpur
Jodhpur City
342001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when V. Kumar Ransi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share