28/08/2026
आपको, सपरिवार भाई-बहन के पवित्र स्नेह, अटूट विश्वास और स्नेहिल रिश्तों के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
रक्षाबंधन का यह पावन पर्व परिवार में प्रेम, अपनत्व और आपसी विश्वास को और प्रगाढ़ करने का संदेश देता है। यह पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति में निहित स्नेह, सम्मान और रिश्तों की गरिमा का प्रतीक है।
रक्षाबंधन का यह पर्व आपके जीवन में खुशियां, सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए, ईश्वर से यही प्रार्थना है।