Samyak Law Firm

Samyak Law Firm Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Samyak Law Firm, Legal Service, F 2 First Flour Metro Tower, behind Sahara Chembers Tonk Road Jaipur, Jaipur.

अवैध ब्याज वसूली कानूनन अपराध है।
20/06/2025

अवैध ब्याज वसूली कानूनन अपराध है।

*सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – अब कब्जा नहीं, रजिस्ट्री ही तय करेगी मालिकाना हक़*Supreme Court Rules – अगर आप कोई जमीन य...
15/06/2025

*सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला – अब कब्जा नहीं, रजिस्ट्री ही तय करेगी मालिकाना हक़*

Supreme Court Rules – अगर आप कोई जमीन या मकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक ऐसा फैसला सुनाया है जिससे प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। अब सिर्फ किसी जमीन या मकान पर कब्जा कर लेने से आप उसके मालिक नहीं बन जाएंगे। असली मालिक वही माना जाएगा जिसकी रजिस्ट्री वैध तरीके से हुई हो।

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने
देश की सबसे बड़ी अदालत ने साफ-साफ कह दिया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रॉपर्टी को खरीदता है और सिर्फ कब्जा लेकर बैठ जाता है, लेकिन उसकी रजिस्ट्री नहीं करवाता – तो वह उस संपत्ति का मालिक नहीं माना जाएगा। जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने यह भी कहा कि जब तक संपत्ति की बिक्री कानूनी तरीके से रजिस्टर्ड सेल डीड के जरिए नहीं होती, तब तक उसका ट्रांसफर वैध नहीं माना जाएगा।

कानून क्या कहता है
1882 के ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के सेक्शन 54 के मुताबिक, अगर किसी अचल संपत्ति की कीमत 100 रुपये या उससे ज्यादा है, तो उसका मालिकाना हक तभी ट्रांसफर होगा जब वह बिक्री रजिस्ट्री के जरिए किया गया हो। यानी चाहे आपने पूरे पैसे दे दिए हों और कब्जा भी ले लिया हो, तब भी कानूनी रूप से आप मालिक तब तक नहीं माने जाएंगे जब तक आपने रजिस्ट्री नहीं करवाई।

बिचौलियों को झटका
इस फैसले का असर प्रॉपर्टी डीलरों और बिचौलियों पर भी पड़ेगा। अब पावर ऑफ अटॉर्नी या वसीयत के जरिए प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का चलन पूरी तरह खत्म हो जाएगा। जो लोग अब तक सिर्फ कागजों के दम पर जमीनों का सौदा कर लेते थे, उनके लिए यह झटका साबित होगा। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि मालिकाना हक सिर्फ रजिस्ट्री से ही मिलेगा, न कि किसी अनौपचारिक कागज से।

नीलामी वाले केस से आया फैसला
इस फैसले की शुरुआत एक ऐसे मामले से हुई जिसमें एक व्यक्ति ने संपत्ति को नीलामी में खरीदा था। लेकिन उसके पास रजिस्टर्ड सेल डीड नहीं थी। मामला कोर्ट में गया और सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि जिस व्यक्ति के पास कानूनी तौर पर रजिस्ट्री हुई बिक्री विलेख है, वही असली मालिक माना जाएगा।

लोगों के लिए क्या सबक है
इस फैसले से आम लोगों को एक बहुत जरूरी सीख मिली है – अगर आप प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो रजिस्ट्री जरूर करवाएं। सिर्फ पैसे देकर और कब्जा लेकर बैठ जाना अब बेवकूफी होगी। हो सकता है कल को कोई और रजिस्ट्री करवा ले और वो असली मालिक बन जाए।

अब अगर आप किसी जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन आपके पास रजिस्ट्री नहीं है, तो सतर्क हो जाइए। जल्दी से अपनी प्रॉपर्टी को कानूनी दस्तावेजों के जरिए अपने नाम करवा लीजिए। वरना भविष्य में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

सरकार भी हर संपत्ति पर नहीं कर सकती कब्जा
इससे पहले नवंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने एक और बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार हर किसी की निजी संपत्ति को जबरदस्ती अधिग्रहित नहीं कर सकती। सरकार सिर्फ कुछ खास मामलों में, विशेष परिस्थितियों में ही किसी की प्रॉपर्टी को अधिग्रहित कर सकती है।

इस फैसले के साथ कोर्ट ने 1978 के उस पुराने फैसले को रद्द कर दिया था जिसमें सरकार को जरूरत से ज्यादा अधिकार दे दिए गए थे। अब यह साफ हो गया है कि नागरिकों का संपत्ति पर अधिकार पूरी तरह सुरक्षित है।

क्यों जरूरी है ये फैसला
भारत में आज भी कई लोग ऐसे हैं जो सिर्फ कब्जा लेकर किसी जमीन या मकान को अपना मान बैठते हैं। कई बार तो परिवारों में झगड़े हो जाते हैं, रिश्तेदार बिना रजिस्ट्री के घर में रहने लगते हैं और फिर सालों तक केस चलते हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अब ऐसी स्थिति में तुरंत सच्चाई सामने आ सकेगी कि असली मालिक कौन है।

भविष्य में क्या होगा असर
इस फैसले का असर सिर्फ कोर्ट-कचहरी तक सीमित नहीं रहेगा। अब बैंक से लोन लेने में भी आसानी होगी, क्योंकि रजिस्टर्ड प्रॉपर्टी ही लोन के लिए मान्य होगी। इसके साथ ही जमीन की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े और कब्जे की राजनीति में भी भारी गिरावट आएगी।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी खरीदी हुई संपत्ति पूरी तरह सुरक्षित हो और किसी तरह की कानूनी दिक्कत न हो, तो रजिस्ट्री कराना सबसे जरूरी कदम है। सुप्रीम कोर्ट ने ये साफ कर दिया है कि अब कानून से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकेगा। प्रॉपर्टी का हक सिर्फ उस इंसान को मिलेगा जिसने उसे रजिस्टर्ड तरीके से खरीदा है। इसलिए अब कोई भी फैसला लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं और रजिस्ट्री जरूर कराएं।
सत्यमेव जयते

Justice Jump Serve 2025  में लॉयर्स का बॉलीवाल मैच का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में हो रहा है।जिसमे सम्यक लॉ फर्...
29/05/2025

Justice Jump Serve 2025 में लॉयर्स का बॉलीवाल मैच का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में हो रहा है।
जिसमे सम्यक लॉ फर्म की टीम HJ 11 ने पहले मैच में ब्लैक पेंथर टीम को 9-5 के अंतर से हराकर जीत हासिल की।
🌹🌹🌹
Babulal Bairwa Amit Verma Ashok Jonwal

20/05/2025

जाने आपके अधिकार.....
19/05/2025

जाने आपके अधिकार.....

मोटरसाइकिल बेच दी लेकिन खरीदने वाले ने अपने नाम नहीं करवाई एक्सीडेंट होने पर मालिक जिसके नाम पर मोटरसाइकिल थी उस पर पड़ा...
18/05/2025

मोटरसाइकिल बेच दी लेकिन खरीदने वाले ने अपने नाम नहीं करवाई एक्सीडेंट होने पर मालिक जिसके नाम पर मोटरसाइकिल थी उस पर पड़ा सत्ताईस लाख उन्चास हजार छः सौ अड़तीस रुपए (27,49,638) का जुर्माना अदालत की तरफ से। कोई भी वाहन बेचे तो तुरंत आरटीओ ऑफिस जाकर खरीदने वाले के नाम अवश्य करवाएं नहीं तो इस तरह का जुर्माना झेलना पड़ सकता है। और आज ही चेक करें कोई ऐसा वाहन आपने बेचा तो नहीं जो अभी तक खरीदने वाले ने अपने नाम नहीं करवाया।

*जनहित में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें*

न्यायालय की अवहेलना पर SHO को कस्टडी में लेने के आदेश...
05/04/2025

न्यायालय की अवहेलना पर SHO को कस्टडी में लेने के आदेश...

प्रदेश में कैफे ओर मसाज सेंटर पर सख्ती का कार्य सराहनीय हैं
03/04/2025

प्रदेश में कैफे ओर मसाज सेंटर पर सख्ती का कार्य सराहनीय हैं

शिक्षित महिला से लम्बे समय से संबंध हैं तो दुष्कर्म नही
01/04/2025

शिक्षित महिला से लम्बे समय से संबंध हैं तो दुष्कर्म नही

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ही लोकतंत्र का आधार है ।
29/03/2025

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता ही लोकतंत्र का आधार है ।

बांदीकुई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा , महासचिव विश्राम प्रजापत , उपाध्यक्ष पूरण चंद बैरवा , पूर्व लोक अभियो...
28/03/2025

बांदीकुई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा , महासचिव विश्राम प्रजापत , उपाध्यक्ष पूरण चंद बैरवा , पूर्व लोक अभियोजक राजेश भड़ाना ,वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सुन्दर अग्रवाल जी का सम्यक लॉ फर्म ऑफिस में पधारने पर स्वागत करते हुए फर्म के साथीगण ।

हनीट्रैप के मामलों में डरे नहीं मुकदमा कराए।
23/03/2025

हनीट्रैप के मामलों में डरे नहीं मुकदमा कराए।

Address

F 2 First Flour Metro Tower, Behind Sahara Chembers Tonk Road Jaipur
Jaipur
302015

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samyak Law Firm posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category