Bhuvan Tanwar Advocate

Bhuvan Tanwar Advocate Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bhuvan Tanwar Advocate, Lawyer & Law Firm, CB 77A Naraina Ring Road, Delhi.

नमस्कार

मैं भुवन तंवर, मेरा जन्म और पालन-पोषण दिल्ली कैंट के नारायणा क्षेत्र में हुआ है। मेरी पूरी शिक्षा दिल्ली कैंट में ही संपन्न हुई और मैंने उच्च शिक्षा भी दिल्ली से ही प्राप्त की है।

मैंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रति अपनी निष्ठा और सक्रियता को बचपन से ही निर्वाह किया है। RSS के प्रति मेरे गहरे जुड़ाव के चलते, मैं नियमित रूप से शाखाओं में भाग लेता रहा हूँ और सामाजिक कार्यों में सक्रि

य रहा हूँ। मैंने BJP के कार्यकर्ता के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन सदेव किया है और पार्टी की विभिन्न गतिविधियों में पूरी तत्परता के साथ भाग लिया है।

मैंने दिल्ली से LLB (Hons) और LLM की डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत अधिवक्ता हूँ। अपने कानूनी करियर के दौरान, मैंने माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया और दिल्ली के विभिन्न कोर्ट में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश अनुसार BJP के विभिन्न कानूनी मामलों में काम किया है।

मेरे पिता, श्री करण सिंह तंवर, जिन्होंने दिल्ली कैंट विधानसभा से पांच बार विधायक और दिल्ली कैंट बोर्ड मेंबर चुने जाने का गौरव प्राप्त किया, दिल्ली के फिश एंड पोल्ट्री मार्केट के एडमिनिस्ट्रेटर और NDMC के सदस्य तथा उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, के राजनीतिक मामलों की देखरेख की जिम्मेदारी मैंने बखूबी निभाई है। उनके नेतृत्व में, मैंने राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक कौशल को सीखा और क्षेत्र की समस्याओं को समझने में गहरी समझ विकसित की है।

इसके अलावा, मेरी मां, प्रोफेसर डॉ मंजु तंवर, दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत रही, मुझे हमेशा प्रोत्साहित करती है, मुझे प्रेरणा दी है कि शिक्षा और सेवा का महत्व कितना बड़ा है। मेरी पत्नी, डॉ. सोनम तंवर, जो वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं, मेरे हर कदम पर मेरा साथ दिया है।

मैंने दिल्ली के सभी चुनावों—चाहे वे सांसद के हों, दिल्ली छावनी बोर्ड के या विधायक के— सभी में सक्रिय रूप से भाग लिया है और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया है। दिल्ली कैंट में मेरे गहरे सामाजिक और राजनीतिक संबंध हैं और मैं वहां के लोगों के साथ परिवार माफ़िक अच्छी तरह से परिचित हूँ।

इसके अलावा, मैं अपनी नई दिल्ली की सांसद बड़ी बहन सुश्री बांसुरी स्वराज, जिनका राजनीतिक दृष्टिकोण और नेतृत्व अद्वितीय है, से अत्यधिक प्रभावित हूँ। बहन जी की राजनीतिक सूझबूझ, प्रभावशाली रणनीतिक क्षमता और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें एक प्रेरणास्त्रोत बना दिया है। उनकी दृढ़ नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति निष्ठा ने उन्हें भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। उनके नेतृत्व में, उनकी कार्यशैली और स्पष्टता ने न केवल पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया है, बल्कि राजनीति में एक नई दिशा और दृष्टिकोण भी प्रदान किया है

मेरी शिक्षा, अनुभव और कड़ी मेहनत का उपयोग करते हुए, मैं हमेशा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए हर मंच पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ क्योंकि मेरे पिताजी का लिवर ट्रांसप्लांट हुआ और डॉक्टरों ने उन्हें इन्फेक्शन के डर से आइसोलेशन में रखा हुआ है।

उनके जीवन के सिधांत "नर सेवा नारायण सेवा" गरीब की सेवा भगवान की सेवा पर चलकर उनके सपना "मेरा कैंट सबसे निराला" साकार करना चाहता हूं यह बिना आपके आशीर्वाद के सम्भव नहीं हैं। इस यज्ञ में मुझे देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जे पी नड्डा जी, रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा जी, संघटन महामंत्री श्री पवन राणा जी, बड़ी बहन सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी, सह प्रभारी श्रीमती अल्का गुज्जर जी, करोल बाग जिला अध्यक्ष श्री सुनील कक्कर जी का आशिर्वाद मिल रहा है। मैं सभी माननीय नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

बहुत बहुत धन्यावाद

Address

CB 77A Naraina Ring Road
Delhi
110028

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhuvan Tanwar Advocate posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share